- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- सलमान खान की बहन ने शादी की सालगिरह पर दी लैविश पार्टी, गर्लफ्रेंड का हाथ थामे पहुंचे भाई अरबाज
सलमान खान की बहन ने शादी की सालगिरह पर दी लैविश पार्टी, गर्लफ्रेंड का हाथ थामे पहुंचे भाई अरबाज
मुंबई. सलमान खान की बहन अर्पिता खान की शादी को 5 साल पूरे हो गए हैं। 18 नवंबर, 2014 को अर्पिता ने आयुष शर्मा के साथ सात फेरे लिए थे। शादी की सालगिरह के मौक पर अर्पिता-आयुष ने एक लैविश पार्टी का आयोजन किया। पार्टी में बड़ी संख्या में बॉलीवुड सेलेब्स पहुंचे। पार्टी में भाई सलमान खान, अरबाज खान, सोहेल खान, पिता सलीम खान, मां सलमा, हेलन नजर आए। इनके अलावा शिल्पा शेट्टी, करिश्मा कपूर, सोनाक्षी सिन्हा, अलविरा अग्निहोत्री, अतुल अग्निहोत्री, कैटरीन कैफ, डेजी शाह, रितेश देशमुख आदि सेलेब्स अर्पिता के अपार्टमेंट के बाहर स्पॉट हुए। बता दें कि अर्पिता और आयुष की पहली मुलाकात 2013 में एक पार्टी में हुई थी। दोनों को एक कॉमन दोस्त ने मिलवाया था। आयुष को अर्पिता से पहली नजर में प्यार हो गया था। कई बार मिलने के बाद आयुष ने अर्पिता को एक पार्टी के दौरान सबके सामने घुटनों पर बैठकर प्रपोज किया था। अर्पिता और आयुष का एक बेटा आहिल भी है। वहीं अर्पिता अब दूसरी बार मां बनने वाली हैं।
112

शादी की सालगिरह के मौके पर अर्पिता ने अपने इंस्टाग्राम पर पति को गले लगाते फोटो शेयर कर बधाई दी। उन्होंने इंस्टाग्राम पर पति के लिए एक लंबा-चौड़ा मैसेज लिखा। उन्होंने लिखा - "हमारे पास ये सब एक साथ नहीं हो सकता है, लेकिन साथ में ये सब हमारे पास है। 5 वीं वर्षगांठ मेरे प्यार ♥ के लिए। हमारे संबंध में सही संतुलन होने के लिए मैं आपको थैंक्स नहीं दे सकती। मैं तुम्हें बहुत प्यार करती हूं। दोस्त बनने से लेकर, प्रेमी होने तक, पति बनने और फिर पिता बनने तक, हर सफर अद्भुत रहा है। ऐसा नहीं लगता है कि 5 साल हो गए हैं। हमेशा मुझे सहारा देने के लिए, मेरी लिए रियल मिरर होने और मेरी पीठ होने के लिए धन्यवाद।"
212
सलमान खान।
312
सलीम खान और सलमा के साथ अर्पिता और आयुष।
412
कैटरीना कैफ।
512
मुकेश छाबड़ा और शिल्पा शेट्टी।
612
सीमा खान और हेलन।
712
अतुलअग्निहोत्री, अलवीरा और करिश्मा कपूर।
812
सोनाक्षी सिन्हा।
912
डेजी शाही।
1012
वाइफ के साथ रितेश देशमुख।
1112
वालूश्चा डिसूजा।
1212
पेरेंट्स के साथ अमृता अरोड़ा।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।
Latest Videos