- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- जब शोरूम छोड़ स्टार्स ने की स्ट्रीट शॉपिंग, सैफ की बेटी तो मां संग ठेले से करती दिखी थी खरीददारी
जब शोरूम छोड़ स्टार्स ने की स्ट्रीट शॉपिंग, सैफ की बेटी तो मां संग ठेले से करती दिखी थी खरीददारी
मुंबई. बॉलीवुड सितारों के कपड़ों से लेकर जूतों और बैग पर सभी की निगाहें होती है। आमतौर पर वो महंगे ब्रांड्स का इस्तेमाल करते हैं, जिनकी कीमत लाखों में होती है। सितारों के फैंस कई बार उनके बारे में ये सोचते हैं कि क्या वो भी स्ट्रीट शॉपिंग करते हैं। तो चलिए हम आपको कुछ ऐसी ही तस्वीरें दिखाते हैं, जिन्हें देखकर आप भी जान जाएंगे कि बॉलीवुड के कई कलाकारों को सड़क किनारे छोटी दुकानों से खरीददारी करना भी पसंद है। श्रीदेवी से सैफ की बेटी तक, ये सेलेब्स करते दिखे थे स्ट्रीट शॉपिंग...

श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर और शाहिद कपूर का भाई ईशान खट्टर एक साथ दिल्ली में स्पॉट हुए थे। ये दोनों कलाकार फिल्म 'धड़क' के प्रमोशन के लिए दिल्ली आए थे, इस दौरान दोनों को एक साथ स्पॉट किया गया था। दोनों दिल्ली के जनपथ मार्केट में शॉपिंग करते हुए दिखाई दिए थे।
सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान अपनी मां अमृता सिंह के साथ हैदराबाद में स्ट्रीट शॉपिंग करते नजर आई थीं। ईद के मौके पर सारा को हैदराबाद की गलियों में देखा गया था, जिसे देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि सारा को स्ट्रीट शॉपिंग करना बेहद पसंद है। इसके अलावा वो वाराणसी में भी चूड़ियां खरीदती दिखी थीं।
मलाइका अरोड़ा अक्सर पैपराजी के कैमरे में कैद होती हैं। मलाइका को कई बार सड़क किनारे लगे ठेले से फल और फूल खरीदते नजर आई थीं। इसके अलावा उन्हें ग्रॉसरी शॉप के बाहर भी स्पॉट किया गया है। तस्वीरें देखकर ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि केवल महंगी शॉपिंग ही नहीं छोटी दुकानों से भी मलाइका को खरीददारी करना बेहद पसंद है।
कैटरीना कैफ और आदित्य रॉय कपूर दिल्ली के जनपथ मार्केट में शॉपिंग करने पहुंचे थे। दोनों फिल्म 'फितूर' के प्रमोशन के सिलसिले में दिल्ली आए थे। इस दौरान कैटरीना और आदित्य को देखने के लिए प्रशंसकों की भारी भीड़ जुट गई थी।
आयुष्मान खुराना दिल्ली के मशहूर दिल्ली हाट पहुंचे थे। जहां वो एक जूतों की दुकान में थे। आयुष्मान की यह तस्वीर तब की है जब वो अपनी फिल्म 'बरेली की बर्फी' का प्रमोशन करने दिल्ली आए थे।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।