- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- शाहरुख खान के घर 'मन्नत' के अंदर है ये दो खास चीज, जिसने भी देखा वो रह गया हैरान, New Photos
शाहरुख खान के घर 'मन्नत' के अंदर है ये दो खास चीज, जिसने भी देखा वो रह गया हैरान, New Photos
मुंबई. शाहरुख खान को फिल्म इंडस्ट्री करीब 28 साल हो चुके हैं। शाहरुख जब मुंबई आए थे तो उनके पास मजह 300 रुपए थे और रहने को घर तक नहीं था। लेकिन बात आज की करें तो वे आलीशान सी-फेसिंग बंगले में रहते हैं, जिसका नाम मन्नत है। आज इस बंगले की कीमत करीब 200 करोड़ रुपए से भी ज्यादा है। शाहरुख ने 1995 में इसे 15 करोड़ रुपए में खरीदा था। वैसे तो शाहरुख के इस बंगले की फोटोज आप लोगों ने देखी होगी, लेकिन कुछ और नई फोटोज सामने आईं हैं, जिन्हें आपको दिखाने जा रहे हैं। वैसे आपको बता दें कि एक शख्स ने तो शाहरुख से मन्नत में रहने के लिए किराया तक पूछ लिया था।

शाहरुख खान के बंगले 'मन्नत' की भव्यता उसे बाहर से देखने पर ही पता चल जाती है। 'मन्नत' के पास से गुजरने वाले हर शख्स की नजर इसकी खूबसूरती पर टिक जाती है। मन्नत की खास बात ये है कि इसमें भगवान गणेश की प्रतिमा और कुरान एक साथ रखे गए हैं, जिसकी फोटो हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। इसे लेकर फैंस ने शाहरुख की खूब तारीफ की। एक ने शाहरुख की तारीफ करते हुए लिखा- गणेश भी मिलेगा, कुरान भी मिलेगा, ये SRK का मन्नत है साहब, यहां आपको हर धर्म मिलेगा। एक ने लिखा- गणपति की मूर्ति बाएं और कुरान दाएं, शाहरुख खान हैं भारत की शान।
शाहरुख खान 6000 स्क्वेयर फीट में फैले इस बगंले में पत्नी गौरी और तीनों बच्चों के साथ रहते हैं।
इसमें पांच बेडरूम हैं। मल्टीपल लिविंग एरिया, एक जिम और लाइब्रेरी है। मन्नत में फैमिली के प्राइवेट अपार्टमेंट्स हैं।
इसका इंटीरियर खुद पत्नी गौरी खान ने डिजाइन किया है। इसे डिजाइन करने में गौरी को चार साल से भी ज्यादा समय लगा।
पूरी तरह व्हाइट मार्बल से बने इस बंगले को शाहरुख ने साल 2001 में बाई खोरशेद भानू संजना ट्रस्ट से लीज पर खरीदा था।
चार साल तक चले इसके रिनोवेशन के बाद इसे मन्नत नाम दिया गया। मुंबई स्थित फकीह एंड एसोसिएट्स ने 6000 वर्ग फीट के इस बंगले को संवारा है।
मन्नत को बनाते समय ही इंटीरियर को क्लासिक लुक दिया गया। घर का दरवाजा खोलते ही आपको क्लासिक बंगला देखने को मिलता है। इसकी सेटिंग ड्रामेटिक और मूड़ी है।
कलात्मकता के साथ कंटेम्परेरी गोथिक आयरॉनिक का मेल है। कलर पैलेट डार्क है, जिसकी सरफेस अनफिनिश्ड रखी।
शाहरुख-गौरी के इस बंगले का ढांचा 20वीं सदी के ग्रेड-3 हेरिटेज का है, जो हर ओर खुलता है।
इंटीरियर के साथ स्टाइलिंग का काम खुद गौरी ने किया है। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था इसके लिए उन्हें चार साल से भी अधिक का समय लगा
यह बंगला कभी 'विला विएना' के नाम से जाना जाता था। इस बंगले के मालिक मुंबई की आर्ट दुनिया में एक बड़ा नाम रखने वाले गुजरात के पारसी किकू गांधी थे।
किकू गांधी मुंबई के प्रतिष्ठित ‘शिमॉल्ड आर्ट गैलरी’ के भी संस्थापक रहे हैं। मन्नत के बगल में ही एक और बंगला है, जिसे किकी मंजिल कहा जाता है। यहां किकू गांधी के माता-पिता रहते थे।
ये दोनों ही बंगले किकू गांधी के पिता के थे। इतना ही नहीं, किकू गांधी का जन्म भी इसी बंगले में हुआ था, जहां अब शाहरुख खान रहते हैं।
ये दोनों बंगले अगल-बगल में ही हैं और इनके बीच सिर्फ एक दीवार का फर्क है।
शाहरुख ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि उनके मन में इस घर को खरीदने की इच्छा जागी थी जब वे 'Yes Boss' की शूटिंग कर रहे थे।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।