- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- क्या करने पाकिस्तान गए थे शत्रुघ्न सिन्हा? भारत में बता रहे देशद्रोही, कर रहे अनाप शनाप कमेंट्स
क्या करने पाकिस्तान गए थे शत्रुघ्न सिन्हा? भारत में बता रहे देशद्रोही, कर रहे अनाप शनाप कमेंट्स
मुंबई. पाकिस्तान और हिन्दुस्तान के बीच चल रहे तनाव के बावजूद एक्टर और पॉलीटीशियन शत्रुघ्न सिन्हा बीते दिनों लाहौर, पाकिस्तान गए थे। शत्रुघ्न पाकिस्तान में एक बिजनेसमैन के बेटे की शादी अटैंड करने गए थे। उनके फोटो और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। शत्रुघ्न को पाकिस्तान में देख हिन्दुस्तानी उन्हें खरी-खोटी सुना रहे हैं। लोग उन्हें देशद्रोही बताकर अनाप-शनाप कमेंट कर रहे हैं।
17

हाल ही में शत्रुघ्न सिन्हा ने लाहौर में एक शादी समारोह में हिस्सा लिया। पाकिस्तानी मीडिया की रिपोर्ट में कहा गया है कि शादी समारोह में मौजूद लोग उस वक्त हौरान रह गए थे, जब उन्होंने अपने बीच शत्रुघ्न सिन्हा को पाया। दोनों देशों के बीच जारी तनाव के बीच, सिन्हा की मौजूदगी लोगों को आश्चर्य में डाल दिया। आपको बता कि शत्रुघ्न सिन्हा 1999 में प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के साथ भी लाहौर गए थे। उस वक्त दोनों देशों के बीच युद्ध की आशंका बन रही थी, तब अटल बिहारी वाजपेयी ने लाहौर तक बस से सफर कर पड़ोसी मुल्क को न केवल शांति का पैगाम दिया था बल्कि दोनों मुल्कों के बीच जंग नहीं होने देने का भरोसा भी दिया था।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source

27
समारोह में शत्रुघ्न सिन्हा पाकिस्तानी अदाकारा रीमा खान के साथ दिखे। दोनों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। यह वीडियो एक पाकिस्तानी वेबसाइट आलपाकड्रामा ऑफीशियल द्वारा शेयर किया गया। इसमें लिखा गया, "दिग्गज बॉलीवुड एक्टर और राजनेता शत्रुघ्न सिन्हा लाहौर में एक शादी समारोह में दिखे। फिल्म स्टार रीमा खान भी वहां मौजूद थीं।"
37
मीडिया रिपोर्ट की मानें तो शत्रुघ्न सिन्हा पाकिस्तानी बिजनेसमैन असद अहसन के बेटे की शादी में शामिल होने लाहौर गए थे। शादी में उन्होंने कव्वाली का भी आनंद लिया।
47
रिपोर्ट की मानें तो वह यहां दो दिन के लिए आए थे और उन्होंने कुछ राजनेताओं से भी मुलाकात की।
57
सामने आए वीडियो को देख भारत के लोग शत्रुघ्न सिन्हा को ट्रोल कर रहे हैं। किसी ने उन्हें देशद्रोही बताया तो कोई उन्हें गंदी राजनीति करने वाला बोल रहा है।
67
एक ने कमेंट करते हुए लिखा- शत्रु को अब यहां कोई पहचानता नहीं तो उन्हें पाकिस्तान की नागरिकता लेकर वहां राजनीति में जुड़ जाना चाहिए।
77
एक ने कमेंट किया- शत्रुघ्न सिन्हा को पाकिस्तान में देख बुरा लग रहा है। एक ने लिखा- शत्रुघ्न पाकिस्तान में ?
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।
Latest Videos