- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- शिल्पा शेट्टी के घर आई नन्ही परी, एक्ट्रेस ने पति और दोस्तों के साथ मनाया जश्न
शिल्पा शेट्टी के घर आई नन्ही परी, एक्ट्रेस ने पति और दोस्तों के साथ मनाया जश्न
मुंबई. शिल्पा शेट्टी 15 फरवरी, 2020 दूसरी मां बनीं। शिल्पा सरोगेसी की मदद से दूसरी बार एक बेटी की मां बनीं हैं। अब शिल्पा उसे अपने घर में ला चुकी हैं। बेटी को घर में लाने की खुशी में राज कुंद्रा और शिल्पा ने एक छोटी सी पार्टी रखी। इसमें उनके करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे।
17

इस मौके पर शिल्पा शेट्टी और पति राज कुंद्रा ने केक भी काटा, जिस पर लिखा था, 'बेबी गर्ल'। इस दौरान राज और शिल्पा ने पुरा घर बलून से सजा रखा था।
27
शिल्पा शेट्टी ने एक इंटरव्यू में दूसरी बार मां की खुशी जाहिर की थी। इसमें उन्होंने बताया था कि वो और राज पिछले 5 सालों से दूसरे बच्चे के लिए ट्राई कर रहे थे।
37
इसके साथ ही शिल्पा ने बताया था कि उन्हें हमेशा से ही एक बेटी की ख्वाहिश थी। जब वो 21 साल की थीं तब ही बेटी के लिए उन्होंने समीशा नाम सोच लिया था।
47
शिल्पा शेट्टी ने बताया था कि जब उन्होंने 'निकम्मा' साइन की थी और 'हंगामा' के लिए डेट्स फिक्स की थी। तब उन्हें और राज को ये खबर मिली थी कि वो दूसरी बार फरवरी में माता-पिता बनने वाले हैं।
57
एक्ट्रेस ने ये भी बताया कि वो अपनी बेटी के साथ पूरी फरवरी क्वालिटी टाइम बिताने वाली हैं। इसके लिए उन्होंने अपने वर्क शेड्यूल को भी क्लियर कर लिया है।
67
शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा 22 नंवबर 2009 को शादी के बंधन में बंधे थे। उनके पास एक बेटा है जिसका नाम वियान राज कुंद्रा है। वियान का जन्म 2012 में हुआ था।
77
फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।
Latest Videos