- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- PHOTOS: गणपति बप्पा को घर लाईं शिल्पा शेट्टी, बॉलीवुड में शुरू हुई 10 दिनी गणेशोत्सव की धूम
PHOTOS: गणपति बप्पा को घर लाईं शिल्पा शेट्टी, बॉलीवुड में शुरू हुई 10 दिनी गणेशोत्सव की धूम
मुंबई। कोरोना वायरस के चलते इस बार गणेशोत्सव भी पहले की तरह धूमधाम से नहीं मनाया जाएगा। हालांकि मुंबई में बॉलीवुड सेलेब्स अपने-अपने घरों में इस बार भी गणपति विराज रहे हैं। गुरुवार को शिल्पा शेट्टी ने मुंबई में गणपति बप्पा की प्रतिमा ख़रीदी। शिल्पा खुद अपने हाथ से बप्पा को उठाकर घर लाईं, जिसकी कुछ फोटो सामने आई हैं। बता दें कि 22 अगस्त को गणेश चतुर्थी है और इस दिन से 10 दिनी गणेशोत्सव शुरू हो जाएगा।
15

शिल्पा शेट्टी हर साल पूरे परिवार के साथ मिलकर गणपति उत्सव मनाती हैं। हालांकि इस बार गणपति लाने के दौरान उनके पति राज कुंद्रा नजर नहीं आए।
25
शिल्पा शेट्टी के अलावा एक्टर नील नितिन मुकेश भी अपने घर बप्पा को ले आए। नील नितिन मुकेश की एक फोटो सामने आई है, जिसमें वो गणपति बप्पा को हाथ में लिए दिख रहे हैं।
35
बता दें कि बॉलीवुड में गणेशोत्सव धूमधाम से मनाया जाता रहा है। संजय दत्त, गोविंदा, नाना पाटेकर, एकता कपूर, सलमान ख़ान, ऋतिक रोशन, अमिताभ बच्चन समेत कई सेलेब्स गणपति बप्पा का अपने घरों पर स्वागत-सत्कार करते हैं।
45
गणपति उत्सव के दौरान अपने घर में बप्पा को लातीं शिल्पा शेट्टी।
55
गणपति बप्पा के साथ शिल्पा शेट्टी।
Latest Videos