- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- पीली साड़ी में शिल्पा शेट्टी ने पति और बेटे संग गणपति की स्थापना की, बताया खास तरीके से सेलिब्रेट करेंगी गणेशोत्सव
पीली साड़ी में शिल्पा शेट्टी ने पति और बेटे संग गणपति की स्थापना की, बताया खास तरीके से सेलिब्रेट करेंगी गणेशोत्सव
मुंबई. जहां पूरे देश में गणपति उत्सव की धूम है वहीं बॉलीवुड में भी इस पर्व को काफी धूम-धाम से मनाया जाता है। स्टार्स अपने घर गणेश की प्रतिमा को स्थापित करते हैं और उसके 11 दिन के बाद मूर्ति का विसर्जन करते हैं। ऐसे में शिल्पा शेट्टी भी अपने घर गणपति बप्पा की मूर्ति को लेकर आई हैं और इसकी फोटो उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।
14

इस फोटो के साथ उन्होंने सभी को संदेश दिया है कि पर्व को इको फ्रेंडली मनाना चाहिए। एक्ट्रेस ने कैप्शन लिखा, 'और मेरे गन्नु राजा वापस आ गए। मैं उन्हें सफलता का देवता मानती हूं। सभी पर गणपति का आशीर्वाद रहे। मैं हर त्योहार को बड़ी ही श्रद्धा और भाव से सेलिब्रेट करती हूं।'
24
इसके आगे एक्ट्रेस लिखती हैं, 'मैं धरती माता की सुरक्षा के लिए भी जिम्मेदार हूं और हम अपनी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इसे इको फ्रेंडली मनाने का प्रण लेते हैं। गणपति बप्पा मोर्या।'
34
शिल्पा शेट्टी करीब 10 साल से इस त्योहार को सेलिब्रेट कर रही हैं और वे हर साल बप्पा की मूर्ति लाकर स्थापित करती हैं। लेकिन वे मिट्टी की मूर्ति को घर लाती हैं।
44
वे पर्व को बड़ी धूम-धाम से सेलिब्रेट करती हैं और इसे इको फ्रेंडली मनाने के लिए वे मूर्ति का विसर्जन पानी की टंकी में करती हैं। इससे पर्यावरण पर कोई असर नहीं पड़ता है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।
Latest Videos