- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- भाई की बरात में जमकर नाची Shraddha Kapoor, दूल्हे की मां के साथ अनिल कपूर ने खूब लगाए ठुमके
भाई की बरात में जमकर नाची Shraddha Kapoor, दूल्हे की मां के साथ अनिल कपूर ने खूब लगाए ठुमके
मुंबई. श्रद्धा कपूर (shraddha kapoor) का कजिन भाई और गुजरे जमाने की एक्ट्रेस रही पद्मिनी कोल्हापूरे (padmini kolhapure) के बेटा प्रियांक शर्मा (priyaank sharma) शादी के बंधन में बंध गए है। उन्होंने पत्नी शजा मोरानी (shaza morani) से हिंदू और क्रिश्चियन रीति-रिवाज से शादी की। कपल की शादी की कुछ नई इनासाइड फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। शादी के सभी फंक्शन मालदीव में आयोजित किए गए। इस दौरान दूल्हा और दुल्हन के फैमिली मेंबर्स और क्लोज फ्रेंड मौजूद थे। सभी ने मिलकर जमकर मस्ती की। वेडिंग में कुछ बॉलीवुड सेलेब्स भी शामिल हुए थे। श्रद्धा ने भाई की बरात में जमकर डांस किया। वहीं, शादी में शामिल होने पहुंचे अनिल कपूर ने भी दूल्हे की मां पद्मिनी कोल्हापुरे के साथ खूब ठुमके लगाए।

भाई की शादी में श्रद्धा ने ओशन ब्लू और लाइट पिंक का कलर का हैवी लहंगा कैरी किया। लहंगे के साथ उन्होंने पिंक कलर की पगड़ी और गॉगल भी लगाए थे। हैवी ज्वैलरी में वे बेहद खूबसूरत नजर आ रही थी।
बता दें कि प्रियंका शर्मा ने 4 फरवरी को फिल्म निर्माता करीम मोरानी की बेटी शजा मोरानी से कोर्ट मैरिज की थी। कुछ दिनों पहले कपल की हल्दी सेरेमनी की फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी।
बता दें कि पद्मिनी कोल्हापूरे के बेटे प्रियांक शर्मा की शादी के सारे फंक्शन मालदीव में ही हुए। कुछ प्रोग्राम मुंबई में भी होने थे लेकिन कोरोना की वजह से इसे कैंसिल कर दिया गया।
प्रियांक ने अपनी शादी में भाई सिद्धांत कपूर और बहन श्रद्धा कपूर के साथ जमकर डांस किया। बरात में सभी बहुत ज्यादा जोश में नजर आए।
पगड़ी और गॉगल लगाए श्रद्धा कपूर ने भाभी शजा मोरानी के साथ जमकर ठुमके लगाए। इस दौरान वे बेहद एक्साइटेड नजर आ रही थी।
बरात में दूल्हा बने प्रियांक बेहद एक्साइटेड दिखे। उन्होंने इस दौरान सफेद रंग की शेरवानी, साफा और गॉगल लगा रखा था।
आपको बता दें कि हिंदू रीति-रिवाज के अलावा प्रियांक और शजा ने क्रिश्चयन रीति-रिवाज से भी शादी की। प्रियांक से शादी करने शजा व्हाइट कलर की गाउन और हाथ में फूलों का गुलदस्ता लिए पापा करीम मोरानी के पहुंची।
श्रद्धा कजिन की शादी में भाई सिद्धाांत कपूर के साथ पोज देती नजर आई।
पद्मिनी कोल्हापूरे के बेटे प्रियांक की शादी अटेंड करने जैकी श्रॉफ और अनिल कपूर भी पहुंचे थे। दोनों ने दूल्हा-दुल्हन संग फोटोज भी क्लिक करवाए।
मां शिवांगी कपूर और मौसी पद्मिनी कोल्हापुरे के साथ श्रद्धा ने पोज दिए।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।