- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- शक्ति कपूर की साली है ये एक्ट्रेस, बॉलीवुड के इन स्टार्स का भी आपस में है रिश्ता
शक्ति कपूर की साली है ये एक्ट्रेस, बॉलीवुड के इन स्टार्स का भी आपस में है रिश्ता
मुंबई। पद्मिनी कोल्हापुरे आज 54 साल की हो गई हैं। 1 नवंबर, 1965 को मुंबई में जन्मीं पद्मिनी कोल्हापुरे ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने ड्रीमगर्ल, साजन बिना सुहागन, जिंदगी, सत्यम शिवम सुंदरम सहित अन्य फिल्मों में चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर काम किया। पद्मिनी ने 1981 में आई फिल्म जमाने को दिखाना है में बतौर लीड एक्ट्रेस काम किया। बता दें कि पद्मिनी रिश्ते में शक्ति कपूर की साली और श्रद्धा कपूर की मौसी लगती हैं।
16

श्रद्धा कपूर की मां शिवांगी पद्मिनी कोल्हापुरे की बड़ी बहन हैं। पद्मिनी की एक छोटी बहन भी हैं, जिनका नाम तेजस्विनी कोल्हापुरे है। तेजस्विनी भी एक्ट्रेस हैं।
26
न्यासा की मौसी हैं रानी मुखर्जी : काजोल और रानी मुखर्जी रिश्ते में कजिन बहनें हैं। इस नाते रानी, काजोल की बेटी न्यासा की मौसी लगती हैं।
36
युग की मौसी हैं तनिषा मुखर्जी : काजोल और तनिषा मुखर्जी सगी बहनें हैं। इस नाते तनिषा, काजोल के बेटे युग की मौसी लगती हैं।
46
तैमूर अली खान की मौसी हैं करिश्मा : करीना कपूर के बेटा तैमूर अली खान की मौसी हैं करिश्मा कपूर। बता दें कि करिश्मा और करीना कपूर बहनें हैं।
56
मोहनीश बहल की मौसी हैं तनुजा : मोहनीश बहल की मां हैं एक्ट्रेस नूतन। नूतन और काजोल की मां तनुजा सगी बहनें हैं। इस नाते तनुजा, मोहनीश की मौसी लगती हैं।
66
मोहनीश बहल की मौसी हैं तनुजा : मोहनीश बहल की मां हैं एक्ट्रेस नूतन। नूतन और काजोल की मां तनुजा सगी बहनें हैं। इस नाते तनुजा, मोहनीश की मौसी लगती हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।
Latest Videos