MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • Other Entertainment News
  • अजय देवगन के पिता से लेकर शोले के कालिया तक, 2019 में दुनिया को अलविदा कह गए ये 12 सेलेब्स

अजय देवगन के पिता से लेकर शोले के कालिया तक, 2019 में दुनिया को अलविदा कह गए ये 12 सेलेब्स

मुंबई. बॉलीवुड की कई सुपरहिट फिल्मों में काम करने वाले एक्टर श्रीराम लागू का मंगलवार (17 दिसंबर) को निधन हो गया। लंबे समय बीमार चल रहे श्रीराम लागू 92 साल के थे। उन्होंने हिंदी के अलावा मराठी और गुजराती थिएटर में काम किया था। श्रीराम लागू के अलावा ऐसे कई सेलेब्स हैं, जो  इस साल यानी 2019 में दुनिया को अलविदा कह गए। आज आपको ऐसे ही कुछ सेलेब्स के बारे में बताने जा रहे हैं। बॉलीवुड में एक्शन को नए आयाम तक पहुंचाने वाले वीरू देवगन ने 27 मई को दुनिया को अलविदा कह दिया। अजय देवगन के पिता वीरू देवगन ने 1967 में फिल्म 'अनीता' से बतौर स्टंटमैन बॉलीवुड में डेब्यू किया था। वीरू का निधन हार्ट अटैक से हुआ था। 

3 Min read
Author : Asianet News Hindi
| Updated : Dec 21 2019, 03:17 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
110
फिल्म 'शोले' में 'कालिया' का किरदार निभाने वाले विजू खोटे का 30 सितंबर को निधन हो गया था। विजू 77 साल के थे और उन्होंने अपने घर पर ही अंतिम सांस ली। विजू हिंदी के अलावा मराठी फिल्मों में भी एक्टिव थे। वहीं, एक्टर डांसर वीरू कृष्णन का 7 सितंबर को निधन हो गया था। वीरू ने 'राजा हिंदुस्तानी', 'अकेले हम अकेले तुम', 'दूल्हे राजा' और कई फिल्मों में काम किया है।
210
मौसमी चटर्जी के बेटी पायल का निधन 13 दिसंबर को हुआ था। पायल जुवेनाइल डायबिटीज से पीड़ित थीं और वो पिछले ढाई साल से कोमा में थी। बीते साल नवंबर में मौसमी ने दामाद डिकी सिन्हा पर बेटी का ध्यान न रखने का आरोप लगाया था।
310
शोले में जया बच्चन की जेठानी का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस गीता सिद्धार्थ काक का 16 दिसंबर को निधन हो गया था।
410
अजय देवगन की फिल्म 'रेड' में अम्मा का किरदार निभाने वाली पुष्पा जोशी का 85 साल की उम्र में 29 नवंबर को निधन हुआ था। पुष्पा जोशी घर में फिसल गई थीं। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
510
शबाना आजमी की मां और मशहूर एक्ट्रेस शौकत कैफी आजमी का 22 नवंबर को निधन हो गया था। 90 साल की शौकत लंबे समय से बीमारी चल रही थी। मशहूर शायर जावेद अख्तर शौकत के दामाद हैं।
610
प्रसिद्ध फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के पिता का 90 साल की उम्र में 18 नवंबर को निधन हो गया था। मनीष के पिता लंबे समय से बीमार थे।
710
मराठी फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर सिंगर गीता माली की एक सड़क हादसे में 14 नवंबर को मौत हो गई। ये हादसा मुंबई-आगरा हाईवे पर हुआ था। वह अपने गृहनगर नासिक के लिए जा रही थीं। गीता के साथ उनके पति विजय माली भी थे। इस हादसे में वो गंभीर रूप से घायल हो गए थे। दोनों को शाहपुर रूरल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल में ही गीता की मौत हो गई थी।
810
गिरीश कर्नाड का 10 जून को निधन हो गया था। 81 साल के गिरीश लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनके शरीर के कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था और उन्हें सांस लेने में भी तकलीफ हो रही थी। जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनका निधन हो गया था।
910
एक्टर और कॉमेडियन दिन्यार कॉन्ट्रेक्टर ने 5 जून को दुनिया को अलविदा कह दिया था। 79 साल के दिन्यार लंबे समय से बीमार चल रहे थे। दिन्यार ने बॉलीवुड की कई हिट फिल्मों में काम किया।
1010
विक्की कौशल की फिल्म 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' में नवतेज हुंडल ने अहम किरदार निभाया था। नवतेज का निधन इस साल 9 अप्रैल को हुआ था।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Dhurandhar 2 ने एडवांस बुकिंग में टॉक्सिक को पछाड़ा, 24 घंटे में 159% बढ़ी टिकट सेल
Recommended image2
TOXIC Day 1 Collection: पहले दिन कितनी कमाई करेगी यश की 'टॉक्सिक', बनाएगी यह बड़ा रिकॉर्ड?
Recommended image3
Dubai Crisis में फंसीं सोनल चौहान सुरक्षित घर लौटीं, PM मोदी से मांगी थी मदद
Recommended image4
Rashmika Mandanna Upcoming Movies: शादी के बाद इन 6 फिल्मों में दिखेंगी रश्मिका, पति संग बस एक
Recommended image5
Holi Mega Re-Release: 5 फिल्में दोबारा हो रही रिलीज, सलमान-आमिर आ रहे BO पर मचाने गदर
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved