- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- 2 महीने बाद लौटी तो खुशी में लिखा ऐसा FB पोस्ट, सिंगर को नहीं पता था कुछ ही मिनट बची है जिंदगी
2 महीने बाद लौटी तो खुशी में लिखा ऐसा FB पोस्ट, सिंगर को नहीं पता था कुछ ही मिनट बची है जिंदगी
मुंबई. मराठी फिल्म इंडस्ट्री की फेमस सिंगर गीता माली की एक सड़क हादसे में मौत हो गई। ये हादसा मुंबई-आगरा हाईवे पर हुआ। बता दें कि वो अपने घर नासिक जा रही थी। गीता के साथ उनके पति विजय माली भी थे। इस हादसे में वो गंभीर रूप से घायल हो गए। बता दें कि गीता पिछले दो महीने से अमेरिका में थी। वे वहां शो परफॉर्म कर रही थी। दो महीने बाद घर लौटने पर वे बेहद खुश थी। उन्होंने अमेरिका से मुंबई पहुंचकर एयरपोर्ट पर पति के साथ सेल्फी क्लिक की थी। और फिर फेसबुक पर फोटोज शेयर की थी। हालांकि, सेल्फी पोस्ट करने के कुछ ही मिनट बाद उनकी सड़क हादसे में मौत हो गई।
15

गीता जिस कार से अपने घर जा रही थीं, वह सड़क के किनारे खड़े कंटेनर में घुस गई। गंभीर हालत में पति-पत्नी दोनों को शाहपुर रूरल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल में ही गीता की मौत हो गई। पति गंभीर रूप से घायल है। बता दें कि गीता अमेरिका में अपना शो खत्म करके गुरुवार को घर पहुंची थीं।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source

25
अमेरिका से मुंबई पहुंचने के बाद गीता ने फेसबुक पर एयरपोर्ट की सेल्फी भी क्लिक की थी । उन्होंने पोस्ट करके बताया था कि वो घर वापस लौटकर बहुत खुश हैं। बता दें, पिछले दो महीनों से गीता अमेरिका में थीं।
35
गीता माली का अपना म्यूजिकल बैंड था, जिसका नाम गीत गंगा म्यूजिकल बैंड है।
45
गीता ने मुंबई यूनिवर्सिटी से इंडियन क्लासिकल म्यूजिक में मास्टर डिग्री ली थी। गीता नासिक की एक उभरती हुई प्रतिभा थीं ।
55
उनकी आखिरी परफॉर्मेंस न्यूयॉर्क में हुए इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में हुई थी ।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।
Latest Videos