- Home
- Entertianment
- Other Entertainment News
- Seema Khan Birthday: नारंगी ड्रेस में दिखी चंकी पांडे की बेटी तो बोल्ड लुक में नजर आई मलाइका
Seema Khan Birthday: नारंगी ड्रेस में दिखी चंकी पांडे की बेटी तो बोल्ड लुक में नजर आई मलाइका
मुंबई. फैशन डिजाइनर और सोहेल खान (sohail khan) की पत्नी सीमा खान (seema khan) ने बीती रात अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया। उनकी बर्थडे पार्टी की फोटोज सामने आई हैं। सीमा की बर्थडे पार्टी में कई सेलेब्स शामिल हुए। बर्थडे पार्टी में चंकी पांडे (chunky pandey) की बेटी अनन्या पांडे (ananya pandey), मां भावना पांडे (bhavna pandey) के साथ नजर आईं। इस दौरान मां-बेटी ने पैपराजी को देख पोज दिए। इस दौरान अनन्या नारंगी रंग की ड्रेस में बेहद खूबसूरत नजर आई। वहीं, उनकी मां भावना गहरे हरे रंग की छोटी ड्रेस में नजर आई। मलाइका अरोड़ा (malaika arora) ने इस पार्टी में महफिल लूट ली। व्हाइट टॉप और डेनिम में मलाइका हर किसी पर भारी पड़ीं। सोशल मीडिया पर भी मलाइका के फोटोज खूब वायरल हुए।
| Published : Mar 14 2021, 11:33 AM IST / Updated: Mar 14 2021, 01:57 PM IST
- FB
- TW
- Linkdin
पार्टी में अमृता अरोड़ा, नीलम कोठारी, शकील लड़क, चंकी पांडे, संजय कपूर, महीप कपूर, शनाया कपूर, निर्वाण खान, अरहान खान, करन जौहर, मनीष मल्होत्रा सहित अन्य सेलेब्स शामिल हुए।
अनन्या पांडे ने मां भावना पांडे के साथ फोटोग्राफर्स को जमकर पोज दिए। उधर, संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर काले की ड्रेस में बेहद हॉट नजर आई।
संजय कपूर के बेटी शनाया कपूर ने सोहेल खान के बेटे निर्वाण खान के साथ कैमरामैन को पोज दिए। दोनों ही बेहद स्टाइलिश लुक में नजर आए।
सीमा खान की बर्थडे पार्टी में संजय कपूर पत्नी महीप कपूर के साथ पहुंचे। दोनों ने काले रंग की ड्रेस कैरी कर रखी थी।
बर्थडे गर्ल सीमा खान अपनी बेस्ट फ्रेंड महीप कपूर के साथ फोटोग्राफर्स को पोज दिए। दोनों ही काले रंग की छोटी ड्रेस में नजर आई।
अमृता अरोड़ा पति शकील लड़क के साथ सीमा खान की बर्थडे पार्टी में पहुंची।
मलाइका अरोड़ा पार्टी में व्हाइट टॉप और डेनिम में नजर आई। उनकी फोटोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।
करन जौहर, नीलम कोठारी और मनीष मल्होत्रा भी पार्टी में पहुंचे।
रितेश सिधवानी पार्टी में पत्नी डॉली सिधवानी के साथ शामिल हुए।
पार्टी में चंकी पांडे बेहद खुश नजर आए। वहीं, अरहान खान और निर्वाण खान ने भी फोटोग्राफर्स को पोज दिए।