- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- कोरोना के डर से पति आनंद आहूजा के साथ लंदन से दिल्ली लौटी अनिल कपूर की बेटी, सुनाया एक्सपीरियंस
कोरोना के डर से पति आनंद आहूजा के साथ लंदन से दिल्ली लौटी अनिल कपूर की बेटी, सुनाया एक्सपीरियंस
मुंबई। सोनम कपूर और उनके पति आनंद आहूजा बुधवार को लंदन से भारत लौट आए हैं। इंग्लैंड में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच दोनों ने भारत लौटना ही ठीक समझा। सोनम ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लंदन से इंडिया की जर्नी का पूरा एक्सपीरियंस शेयर किया है। बता दें कि सोनम के पति आनंद आहूजा बिजनेसमैन हैं और वो ज्यादातर लंदन में ही रहते हैं। शादी के बाद सोनम भी लंदन आती-जाती रहती हैं। बता दें कि भारत में अब तक कोरोना के 140 से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें से 3 मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं दुनियाभर में अब तक इस जानलेवा वायरस की वजह से 7 हजार से ज्यादा लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।
18

वीडियो में सोनम ने बताया कि आनंद और वो दिल्ली लौट आए हैं। हम अपने कमरे में हैं। हम उन सभी लोगों को शुक्रिया कहना चाहते हैं जो कि एयरपोर्ट और फ्लाइट पर मौजूद थे। सब कुछ स्मूदली चल रहा था और सभी ने अपना काम जिम्मेदारी के साथ निभाया।
28
सोनम ने आगे कहा, जब हम लंदन से चले तो वहां कोई स्क्रीनिंग नहीं हुई। मैं और आनंद यह देखकर हैरान थे। इसके बाद जब हम इंडिया पहुंचे तो इमिग्रेशन पर जाने से पहले हमें एक फॉर्म भरने को कहा गया, जिसमें हमसे पिछले 25 दिनों में की गई जर्नी की डिटेल्स मांगी गई।
38
सोनम के मुताबिक, आनंद और मैंने इन दिनों में कहीं भी ट्रैवल नहीं किया जो कि वायरस फैलने के हॉटस्पॉट्स हैं और जहां वायरस काफी फैल चुका है। इसके बाद हमारा टेम्परेचर चेक किया गया। हम दोनों का टेम्परेचर नॉर्मल रहा। आनंद और मेरे साथ हमारे स्पॉटब्वॉय सुजीत भी थे।
48
सोनम ने कहा कि जब हम इमिग्रेशन पर थे तो उन्होंने बार-बार पासपोर्ट पर चेक किया कि हमने कहां-कहां ट्रैवल किया है। हमने ग्लव्स और मास्क पहन रखे थे और दूसरे लोग भी इसी तरह नजर आए। इसके बाद हमें अपना सामान मिला और हम आगे बढ़ गए। मैं इंडिया और अपने घर लौटकर खुश हूं।
58
सोनम ने कहा कि आनंद और मुझमें वायरस के कोई लक्षण नहीं मिले हैं। हालांकि हम सेल्फ क्वारेंटाइन कर रहे हैं क्योंकि हम अपने पेरेंट्स और ग्रैंडमदर के साथ रहते हैं।
68
सोनम कपूर ने कहा कि मैं सबसे ये रिक्वेस्ट करना चाहूंगी कि नौजवान होने के नाते हमें और ज्यादा सावधान रहने की जरूरत है। पेरेंट्स या ग्रैंड पेरेंट्स की इम्युनिटी कमजोर हो तो उनका खास ख्याल रखें।
78
बता दें कि सोनम कपूर ने 8 मई, 2018 को दिल्ली बेस्ड बिजनेसमैन आनंद आहूजा से शादी की।
88
सोनम कपूर आखिरी बार 2019 में आई फिल्म 'जोया फैक्टर' में नजर आई थीं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।
Latest Videos