- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- Srideviकी वजह से बिखरकर रह गई थी इस एक्टर की मां की शादीशुदा जिंदगी, अकेले ही पाला था 2 बच्चों को
Srideviकी वजह से बिखरकर रह गई थी इस एक्टर की मां की शादीशुदा जिंदगी, अकेले ही पाला था 2 बच्चों को
मुंबई. 54 साल की उम्र में श्रीदेवी (sridevi) की मौत 24 फरवरी, 2018 को दुबई की एक होटल के बाथटब में डूबने से हुई थी। कई सुपरहिट फिल्मों में काम करने वाली श्रीदेवी ने 2 बच्चों के पिता बोनी कपूर (boney kapoor) से अचानक शादी कर सभी को चौंका दिया था। इस शादी से सबसे बड़ा धक्का अर्जुन कपूर (arjun kapoor) और उनकी मां मौना शौरी (mona shourie) को लगा था। इसकी वजह यह थी मोना, बोनी कपूर की पत्नी थी और कपल के दो बच्चे अर्जुन और अंशुला कपूर थे। लेकिन श्रीदेवी की अदाओं पर फिदा बोनी ने अपनी पत्नी और बच्चों की परवाह किए बगैर श्रीदेवी से शादी की थी। इस शादी के बाद अर्जुन कपूर की मां टूटकर बिखर गई थी।

आपको जानकर हैरानी होगी कि बोनी कपूर की पहली पत्नी मोना एक सफल बिजनेस वुमन और प्रोड्यूसर भी रही हैं। 1983 में मोना ने बोनी कपूर से शादी की थी। 1985 में अर्जुन कपूर का जन्म हुआ और 1987 में उनकी बहन अंशुला का। 1996 को जब बोनी कपूर और श्रीदेवी ने शादी कर ली तब जाकर मोना को अहसास हुआ था कि उनका घर टूट चुका है।
श्रीदेवी और बोनी कपूर की शादी से दुखी मोना ने एक बार 2007 के एक इंटरव्यू में कहा था- बोनी के साथ मेरी अरेंज मैरिज हुई थी। बोनी मुझसे 10 साल बड़े थे। जब मैंने उनसे शादी की, तब मेरी उम्र 19 साल थी। उन्होंने कहा था- हमारी शादी 13 साल पुरानी थी। और इसी वजह से ही जब मुझे पता चला कि मेरे पति किसी और से प्यार करते हैं तो मुझे गहरा धक्का लगा था।
मोना ने कहा था- बोनी को अब मेरी नहीं किसी और की जरूरत है। दूसरा मौका देने के लिए रिश्ते में कुछ भी नहीं बचा था क्योंकि श्रीदेवी प्रेग्नेंट हो चुकी थी। उनका रिश्ता कायम हो चुका है। मेरा इससे बाहर निकलना ही बेहतर है। मोना ने इंटरव्यू में ये भी कहा था कि दोनों की शादी का मेरे बच्चों पर भी बुरा असर पड़ा। मेरा बेटा अर्जुन और बेटी अंशुला तब स्कूल में पढ़ते थे। स्कूल में मेरे बच्चों को बुरे तानों का सामना करना पड़ता था लेकिन वे स्ट्रॉन्ग बने और उन्होंने चीजों को समझा।
बात श्रीदेवी की करें तो उन्होंने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट बॉलीवुड में रानी मेरा नाम और जूली फिल्म में काम किया था। एक्ट्रेस के तौर पर सोलहवां सावन उनकी पहली फिल्म थी। उन्हें पहचान 1983 में आई फिल्म हिम्मतवाला से मिली।
श्रीदेवी ने मकसद, नगिना, भगवान दादा, आखिरी रास्ता, कर्मा, मिस्टर इंडिया, चालबाज, गुरु, चांदनी, खुदा गवाह, लाडला, लम्हें, मॉम जैसी कई हिट फिल्मों में काम किया। वे आखिरी बार फिल्म जीरो में नजर आई थीं, जो उनकी मौत के बाद रिलीज हुई थी।
बॉलीवुड की पहली एक्ट्रेस थीं श्रीदेवी, जो 1985 से लेकर 1992 तक फिल्मी दुनिया में सबसे ज्यादा फीस लेने वाली हीरोइन थीं। उन्हें करीब 1 करोड़ रुपए फीस मिलती थी। श्रीदेवी को करियर के शुरुआती दिनों में हिंदी बोलनी नहीं आती थी। वे तेलुगू, तमिल, कन्नड़ और अंग्रेजी बोलना जानती थीं। फिर भी उन्होंने इंडस्ट्री में अपना सिक्का खुद के दम पर जमाया।
श्रीदेवी ने जब बॉलीवुड में शुरुआत की, तब वे हिन्दी में बात करने में कम्फर्टेबल नहीं थीं इसलिए उनकी आवाज ज्यादातर नाज द्वारा डब गई थी। इसके अलावा फिल्म आखिरी रास्ता फिल्म में रेखा ने श्रीदेवी को आवाज दी थी। श्रीदेवी की चांदनी ऐसी पहली फिल्म जिसमें उन्होंने खुद डायलॉग्स बोले थे और एक गाना भी गाया था।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।