- Home
- Entertianment
- Other Entertainment News
- श्रीदेवी की मां को बिल्कुल भी पसंद नहीं थे जाह्नवी के पापा, शादी से पहले ऐसे करती थीं बर्ताव
श्रीदेवी की मां को बिल्कुल भी पसंद नहीं थे जाह्नवी के पापा, शादी से पहले ऐसे करती थीं बर्ताव
मुंबई. बॉलीवुड की वेटरेन एक्ट्रेस श्रीदेवी आज भले ही इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन वो और उनकी याद अब भी लोगों के जहन में हैं। 24 फरवरी, 2018 को दुबई के एक होटल के बाथटब डूबने से श्रीदेवी की मौत हो गई थी। निधन के दो साल बाद उनके अंकल वेणुगोपाल रेड्डी ने उनकी जिंदगी से जुड़े कई राज खोले। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने श्रीदेवी के पति बोनी कपूर के साथ रिश्ते और धन-संपत्ति को लेकर कई खुलासे किए।
| Published : Aug 11 2020, 08:43 AM IST / Updated: Aug 11 2020, 08:46 AM IST
- FB
- TW
- Linkdin
वेणुगोपाल रेड्डी ने बताया कि श्रीदेवी ने अपने दिल में दर्द लेकर दुनिया को अलविदा कह दिया। उन्होंने कहा कि बोनी को कुछ फिल्मों में घाटा हुआ था और उनके कर्ज चुकाने के लिए श्रीदेवी को अपनी जायदाद बेचनी पड़ी थी। अंकल बताते हैं कि श्रीदेवी को हमेशा इस बात का पछतावा होता था।
वो बाहरी दुनिया के लिए अपने चेहरे पर एक झूठी मुस्कान रखती थीं, लेकिन वो अंदर से बहुत दुखी रहती थीं। श्रीदेवी के अंकल ने यह भी बताया कि बोनी कपूर की आर्थिक स्थिति अच्छी न होने के कारण मजबूरी में श्रीदेवी को फिल्म ‘इंग्लिश विंग्लिश’ से फिल्मों में वापसी की।
उन्होंने कहा कि 'बोनी ने ऐसी फिल्मों पर भी पैसा लगाया है, जो कभी रिलीज नहीं हुई। इसकी वजह से बोनी को काफी नुकसान हुआ और श्रीदेवी को फिल्मों में वापसी करनी पड़ी।'
वेणुगोपाल रेड्डी ने श्रीदेवी की मां और बोनी कपूर के रिश्ते के बारे में भी खुलासा किया और उन्होंने बताया कि 'श्रीदेवी की मां बोनी को बिल्कुल पसंद नहीं करती थीं।'
वो बताते हैं कि 'श्रीदेवी की मां नहीं चाहती थीं कि वो बोनी से शादी करें। जब भी बोनी किसी अवसर पर घर आते थे तो एक्ट्रेस की मां उनके साथ बुरा बर्ताव करती थीं, लेकिन श्रीदेवी और बोनी कपूर ने शादी कर ली।'
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो श्रीदेवी शादी से पहले ही प्रेग्नेंट हो गई थीं। इसके चलते उन्होंने जल्दी में बोनी कपूर से शादी कर ली। इसके कुछ समय बाद ही उनकी बड़ी बेटी जाह्नवी कपूर ने जन्म लिया था।