- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- इस क्रिकेटर के प्यार में है सुनील शेट्टी की बेटी, बर्थडे पर सबके सामने कह गई दिल की बात
इस क्रिकेटर के प्यार में है सुनील शेट्टी की बेटी, बर्थडे पर सबके सामने कह गई दिल की बात
मुंबई। टीम इंडिया के धुरंधर बल्लेबाज केएल राहुल इन दिनों सुनील शेट्टी की बेटी अथिया को डेट कर रहे हैं। दोनों को अक्सर कई बार साथ में देखा जा चुका है। 18 अप्रैल को केएल राहुल का जन्मदिन था, इस मौके पर अथिया ने सोशल मीडिया पर अपनी और राहुल की एक फोटो शेयर करते हुए रिलेशनशिप को भी पब्लिकली कबूल किया है। इस तरह अथिया ने राहुल का 28वां बर्थडे बेहद स्पेशल बना दिया।

अथिया शेट्टी ने अपनी और केएल राहुल की फोटो शेयर करते हुए अपने दिल की बात कह दी। उन्होंने कैप्शन में लिखा- Happy birthday, my person. इसके साथ ही अथिया ने दिल वाला इमोजी भी बनाया। इस पोस्ट पर केएल राहुल ने भी दिल वाले इमोजी बनाते हुए रिप्लाई किया।
अथिया और राहुल की इस फोटो पर वीजे और एक्ट्रेस सोफी चौधरी ने भी कमेंट किया। सोफी ने लिखा- वाकई ये आप दोनों की गॉर्जियस फोटो है। हैप्पी बर्थडे केएल राहुल।
वैसे, ये पहली बार नहीं है जब अथिया ने राहुल की फोटो शेयर की है। लेकिन जिस तरह से उन्होंने कैप्शन लिखा है वो कहीं न कहीं दोनों के प्यार में होने की गवाही दे रहा है।
इससे पहले खुद केएल राहुल भी अथिया के साथ वाली फोटो शेयर कर चुके हैं। हालांकि, अभी तक दोनों ने ऑफिशियली अपनी रिलेशनशिप कबूल नहीं की है लेकिन अथिया की पोस्ट और केएल राहुल के उस पर कमेंट खुद-ब-खुद सबकुछ बयां कर रहे हैं।
बता दें कि केएल राहुल और अथिया शेट्टी कुछ दिनों पहले न्यू ईयर पर थाईलैंड गए थे। यहां दोनों ने साथ में एन्जॉय किया और इसके बाद से ही इनके अफेयर की खबरें मीडिया में सुर्खियां बनीं।
सुनील शेट्टी से जब एक इंटरव्यू के दौरान बेटी के अफेयर को लेकर पूछा गया तो उन्होंने कहा था- अब समय बदल गया है। मुझे बच्चों की पसंद पता है। इस तरह सुनील शेट्टी ने भी बेटी की लव लाइफ पर पॉजिटिव संकेत दे दिए हैं।
अथिया की फैमिली को भी केएल राहुल बहुत पसंद हैं। अथिया के डैड सुनील शेट्टी, मम्मी माना और भाई अहान राहुल को खूब पसंद करते हैं और इस स्टायलिश क्रिकेटर को अपना सपोर्ट भी कर रहे हैं।
5 नवंबर, 1992 को मुंबई में जन्मी अथिया ने 2015 में आई फिल्म 'हीरो' से डेब्यू किया था। बचपन से ही एक्ट्रेस बनने का सपना देखने वाली अथिया जब तीन साल की थी तो शीशे के सामने एक्टिंग और डांस किया करती थी। फिर स्कूल में थिएटर से जुड़ी।
अथिया शेट्टी ने अब तक हीरो, मुबारकां, नवाबजादे और मोतीचूर चकनाचूर जैसी फिल्मों में काम किया है। अथिया जल्द ही फुटबॉल प्लेयर अफसान आशिक की बायोपिक में नजर आएंगी।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।