- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- गोद में थे दोनों बेटे फिर भी सनी लियोनी ने पलभर के लिए नहीं छोड़ा 4 साल की बेटी को अकेला
गोद में थे दोनों बेटे फिर भी सनी लियोनी ने पलभर के लिए नहीं छोड़ा 4 साल की बेटी को अकेला
मुंबई. पोर्न स्टार से बॉलीवुड एक्ट्रेस बनीं सनी लियोनी ने हाल ही में अपने जुड़वां बेटे नोह और अशर का दूसरा बर्थडे सेलिब्रेट किया। मुंबई के एक रेस्त्रां पर हुए इस बर्थडे सेलिब्रेशन में कई स्टार किड्स शामिल हुए थे। सनी ने बेटों को गोद में लेकर पोज दिए लेकिन इस दौरान भी उन्होंने अपनी 4 साल की बेटी निशा कौर को एक पल के लिए अकेला नहीं छोड़ा। बच्चों की देखरेख और अच्छी केयर के लिए लोग सनी लियोनी की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
18

बर्थडे पार्टी से सनी ने पति और बेटी के साथ मिलकर बेटों का बर्थडे सेलिब्रेट किया था। सनी ने अपने इंस्टाग्राम पर फोटोज भी शेयर की है। फोटोज में तीनों बच्चें जमकर केक खाते नजर आ रहे हैं। सनी ने फोटो शेयर कर कैप्शन लिखा- Happy 2nd Birthday to my baby boys! You both bring so much joy and happiness to my world every single day. Every time you smile, laugh , play, jump, dance, sing and say mama, my heart melts every time! God Bless you both my little angels from God!.
28
कम ही लोग जानते हैं कि सनी लियोनी ने जिस बच्ची को अडॉप्ट किया था उसे पहले करीब 11 पेरेंट्स ने अपनाने से इंकार कर दिया था।
38
चौंकाने वाली बात ये थी कि पेरेंट्स के बच्ची को न अपनाने की बड़ी वजह उसका काला रंग बताया गया था। बच्चों को गोद देने वाली चाइल्ड अडॉप्शन रिसोर्स एजेंसी (सीएआरए) के सीईओ, लेफ्टिनेंट कर्नल दीपक कुमार ने इस बात का खुलासा किया था।
48
उन्होंने कहा था, "ज्यादातर फैमिली बच्चे के रंग, चेहरे और बच्चे की मेडिकल हिस्ट्री को लेकर बेहद उत्सुक रहते हैं और इन्हीं वजहों से बच्चों को अपनाया या ठुकराया जाता है। यही वजह रही कि निशा को 11 फैमिली ने अडॉप्ट करने से इंकार किया था।"
58
सनी ने 30 सितंबर 2016 को CARA के वेब पोर्टल के जरिए बच्चे को गोद लेने के लिए आवेदन किया था। आवेदन के लगभग 9 महीनों बाद 21 जून 2017 को उन्हें इस बच्ची के बारे में बताया गया। जिसे उन्होंने अडॉप्ट कर लिया।
68
बेटी निशा को गोद लेने के बाद सनी सरोगेसी से जुड़वां बेटों को मां भी बनी है। इन दोनों बेटों का बर्थडे सनी 11 फरवरी को मनाया था।
78
पति और तीनों बच्चों के साथ सनी लियोनी।
88
तीनों बच्चों के साथ सनी लियोनी।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।
Latest Videos