- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- पुराने प्यार को भुलाने सुशांत ने डिलीट कर दी थीं फोटो, जिंदगी में सब मिला पर एक चीज रह गई अधूरी
पुराने प्यार को भुलाने सुशांत ने डिलीट कर दी थीं फोटो, जिंदगी में सब मिला पर एक चीज रह गई अधूरी
मुंबई। बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने रविवार 14 जून को मुंबई स्थित अपने फ्लैट में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 34 साल के सुशांत ने खुदकुशी क्यों की, इसको लेकर अभी तक स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। वैसे, कई सालों तक संघर्ष करने के बाद सुशांत के पास अब नाम, पैसा और शोहरत सबकुछ था। हालांकि सबकुछ होने के बावजूद उनकी जिंदगी में एक अधूरापन था। शायद इसी अधूरेपन की वजह से उन्होंने ऐसा आत्मघाती कदम उठाया होगा।

कभी पॉपुलर टीवी शो 'पवित्र रिश्ता' में सुशांत की को-स्टार रहीं अंकिता लोखंडे से उनका अफेयर था। दोनों कई सालों तक लिव-इन में रहे। खबरें तो यहां तक भी थीं कि दोनों जल्द ही शादी करने वाले हैं। हालांकि, सुशांत को उनका पहला प्यार नसीब नहीं हुआ और 7 साल बाद 2016 में दोनों का ब्रेकअप हो गया।
इसके बाद सुशांत ने अपने पहले प्यार और उसकी यादों को मिटाने के लिए मार्च 2019 में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की सारी फोटो डिलीट कर दी थीं। इनमें से उनकी कई फोटो अंकिता लोखंडे के साथ भी थीं।
कहा जाता है कि अंकिता लोखंडे से ब्रेकअप के बाद सुशांत की नजदीकियां 'राब्ता' की एक्ट्रेस कृति सेनन से बढ़ गई थीं। कहा तो ये भी जाता है कि अंकिता से सुशांत के ब्रेकअप की वजह भी कृति सेनन थीं।
हालांकि कृति सेनन से भी सुशांत का रिश्ता बहुत ज्यादा दिनों तक नहीं चला और 2017 में ही इनका ब्रेकअप हो गया।
कृति सेनन से ब्रेकअप के बाद सुशांत सिंह राजपूत एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती के करीब आए। दोनों को अक्सर साथ में स्पॉट किया जाता था। दोनों को पेरिस और लद्दाख की ट्रिप पर भी साथ देखा गया था। हालांकि सुशांत और रिया ने कभी भी अपने रिश्तों को लेकर आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा। दोनों एक-दूसरे को अच्छा दोस्त ही बताते थे।
सुशांत सिंह राजपूत ने 21 जनवरी 2020 को ही 34वां बर्थडे सेलिब्रेट किया था। इस मौके पर उन्हें सबसे खास विश 'जलेबी' की एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती ने ही दिया था।
रिया ने सुशांत के साथ अपनी फोटो शेयर करते हुए उन्हें गोल्डन हार्ट वाला इंसान बताया था। हालांकि दोनों ने कभी अपने रिलेशन की आधिकारिक पुष्टि नहीं की थी, लेकिन पिछले एक साल से रिया ही उनका प्रोफेशनल वर्क मैनेज कर रही थीं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।