- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- पति के साथ आई रिश्तों में दरार की खबरों के बीच सुष्मिता सेन की भाभी ने की सावन की पूजा, PHOTOS
पति के साथ आई रिश्तों में दरार की खबरों के बीच सुष्मिता सेन की भाभी ने की सावन की पूजा, PHOTOS
मुंबई. सुष्मिता सेन की भाभी और टीवी एक्ट्रेस चारु असोपा सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं। वो अपनी एक्टिविटीज फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। इन दिनों वो पति के साथ चल रही रिश्तों में अनबन को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि वो पति राजीव सेन से अलग भी रह रही हैं। इस बीच उन्होंने घर पर सावन की पूजा की है, जिसकी फोटोज एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किए हैं।

अब चारु ने अपनी कुछ नई फोटो शेयर की हैं। फोटोज में वो साड़ी पहने एथनिक लुक में नजर आ रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने न्यूड मेकअप, चोकर नेकलेस पहना हुआ है।
फोटोज में चारु ने अपने हाथों और पैरों में लगी मेहंदी को भी फ्लॉन्ट किया। एक्ट्रेस की मेहंदी का कलर काफी गहरा चढ़ा है। फोटोज शेयर करते हुए चारु ने कैप्शन लिखा, 'सावन की पूजा'। उनकी तस्वीरों को काफी पसंद किया जा रहा है।
गौरतलब है कि चारु राजीव सेन संग अपने रिलेशन को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। दोनों के रिश्ते में खटपट की खबरें आ रही हैं। हालांकि, दोनों ही स्टार्स ने इस पर कुछ नहीं कहा है।
चारु असोपा और राजीव सेन की शादी को अभी एक ही साल हुए हैं। इनकी शादी भी खूब चर्चा में रही थी। दोनों ने डेस्टिनेशन वेडिंग की थी। कपल ने गोवा में फेरे लिए थे।
शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं। फैंस चारु और राजीव की जोड़ी को काफी पसंद करते हैं। बहरहाल, अगर चारु के वर्क फ्रंट पर जाएं तो उन्हें टीवी शो 'मेरे अंगने में' से काफी नेम-फेम मिला था। चारु की एक्टिंग को काफी पसंद किया जाता है।
इसके अलावा चारु 'अगले जन्म मोहे बिटिया ही कीजो', 'दिया और बाती हम' जैसे शोज में भी काम कर चुकी हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।