- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- स्वरा भास्कर ने पाकिस्तान वालों की सुरक्षा के लिए की प्रार्थना तो मिल गई वहीं बस जाने की सलाह
स्वरा भास्कर ने पाकिस्तान वालों की सुरक्षा के लिए की प्रार्थना तो मिल गई वहीं बस जाने की सलाह
मुंबई. स्वरा भास्कर हमेशा से ही अपने बयानों को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। वो सोशल मीडिया पर किसी भी मुद्दे पर बेबाकी से राय रखती हैं। ऐसे में कई बार उन्हें ट्रोलर्स का भी सामना करना पड़ता है। अब हाल ही में उन्होंने पाकिस्तान विमान दुर्घटना के बाद ट्वीट करक दुख जताया था और जो लोग सुरक्षित निकाले गए थे उनके लिए प्रार्थना की थी। इस पर उन्हें सोशल मीडिया पर वहीं पर बस जाने की सलाह दी गई थी।

पाकिस्तान में विमान हादसा होने के बाद स्वरा भास्कर ने ट्वीट करते हुए लिखा था, 'बेहद दुखद, पीड़ित परिवारों को लिए संवेदना और इस हादसे में पीड़ितों के लिए प्रार्थना। इस हादसे में चमत्कारी तौर बचे लोगों के लिए प्रार्थना करती हूं और कराची और लाहौर में अपने दोस्तों की सुरक्षा के लिए प्रार्थना करती हूं।'
इसके बाद एक यूजर ने उन्हें पाकिस्तान में ही बस जाने की सलाह देते हुए लिखा था, 'स्वरा भास्कर आपको वास्तव में पाकिस्तान में बस जाना चाहिए। उनके पूर्वजों ने हमारे मंदिरों को लूटा, हिंदू महिलाओं के साथ रेप किया। इस बात का जिक्र तान्हाजी मूवी में किया गया है। हिन्दुओं को खुले तौर पर चुनौती मिलती थी। जान दोगे या जात और आप उनके समर्थन में खड़ी हैं।'
इसके बाद स्वरा भास्कर ने यूजर को जवाब देते हुए लिखा, 'भारत और पाकिस्तान के लोगों के पूर्वज एक ही हैं। हड़प्पा, मोहनजोदाड़ो, इंडस वैली सभ्यता कभी पढ़ा या सुना है? यही दिक्कत होती है जब इतिहास आप व्हाट्सअप यूनिवर्सिटी से पढ़ते हैं। इतिहास ट्विटर के 280 शब्दों से थोड़ा ज्यादा जटिल है।'
हाल ही में स्वरा भास्कर ने मुंबई से दिल्ली तक सड़क के रास्ते यात्रा की थी। दरअसल, उनकी मां का कंधा फ्रैक्चर हो गया था। उन्होंने इस यात्रा के लिए परमिशन ली थी और सभी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद मुंबई से दिल्ली तक का सफर उन्होंने तय किया था।
बहरहाल, अगर उनके वर्कफ्रंट की बात की जाए तो वो 'शीर कोरमा' में दिव्या दत्ता और शबाना आजमी के साथ नजर आएंगी। इसका ट्रेलर भी रिलीज किया जा चुका है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।