- Home
- Entertianment
- Other Entertainment News
- बड़े भैया तैमूर को छोटी बहन ने बर्थडे पर किया Kiss तो देखने लायक था करीना के बेटे का चेहरा, Photos
बड़े भैया तैमूर को छोटी बहन ने बर्थडे पर किया Kiss तो देखने लायक था करीना के बेटे का चेहरा, Photos
मुंबई. करीना कपूर (kareena kapoor) और सैफ अली खान (saif ali khan) का बेटा तैमूर अली खान (taimur ali khan) 4 साल का हो गया है। तैमूर का जन्म 20 दिसंबर, 2016 को हुआ था। तैमूर सबसे ज्यादा पॉपुलर स्टारकिड (starkid) है। जन्म के साथ ही तैमूर सोशल मीडिया पर छा गए थे। तैमूर को बर्थडे पर छोटी बहन, मौसी और बुआ सभी ने बधाई दी। बुआ सोहा अली खान (soha ali khan) ने तैमूर के साथ वाली फोटोज बेटी इनाया नौमी के साथ शेयर की। इस फोटो इनाया बड़े भैया को किस करती नजर आ रही है और इस पर तैमूर का रिएक्शन भी देखने लायक है। उन्होंने फोटो के साथ कैप्शन लिखा- हैप्पी बर्थडे टिम टिम मेरे बड़े भाई, आज 4 साल का हो गया है।
| Published : Dec 20 2020, 04:07 PM IST / Updated: Dec 22 2020, 10:02 AM IST
- FB
- TW
- Linkdin
आपको बता दें कि करीना अपने बेटे की क्यूट लुक्स की दीवानी है। एक शो के दौरान उन्होंने कहा था- मैं काफी प्राउड होकर कह सकती हूं कि तैमूर सबसे खूबसूरत बच्चा है। मैं यह इसलिए नहीं कह रही क्योंकि वह मेरे बेटा है बल्कि इसलिए कह रही हूं क्योंकि वह काफी गुड लुकिंग है। आपको बता दें कि तैमूर जल्दी ही बड़े भैया बनने वाले हैं। मम्मी करीना जूसरी बार प्रेग्नेंट है और वे नए साल यानी फरवरी या मार्च में बेटे को जन्म देंगी।
सोहा द्वारा शेयर की एक फोटो में तैमूर और इनाया एक-दूसरे को देखकर पाउट बनाते नजर आ रहे हैं।
एक अन्य फोटो में तैमूर और इनाया मस्ती के मूड में दिख रहे हैं।
आपको बता दें कि तैमूर की अपनी छोटी बहन इनाया के साथ बेहतरीन बॉन्डिंग है। दोनों अक्सर साथ में मस्ती करते नजर आते हैं।
तैमूर को मौसी करिश्मा कपूर ने भी बर्थडे पर विश किया। करिश्मा ने तैमूर के साथ वाला एक छोटा सा वीडियो शेयर किया। इस पर करिश्मा ने लिखा- मेरी जान तैमूर को जन्मदिन की बधाई और हम सभी तुमसे बहुत प्यार करते हैं।
बता दें कि तैमूर की अपनी मौसी करिश्मा के साथ भी अच्छी बॉन्डिंग है। वे अक्सर मौसी से मिलने मम्मी करीना के साथ करिश्मा के घर जाते रहते हैं।
पापा सैफ अली खान के दिल का टुकड़ा है तैमूर। जब मम्मी करीना शूटिंग में बिजी रहती है तो सैफ बेटे तैमूर का पूरा ध्यान रखते है। करीना ने एक इंटरव्यू में बताया था कि तैमूर दिन में 10 बार अपने पापा के बारे में पूछता है कि वो कहां है।
पापा सैफ अली खान का सोचना है कि वो एक दिन अपने लाडले को एक्टर बनते देखना चाहते हैं। सैफ ने कहा था- किसी एक फ्राइडे को वह अपनी पहली फिल्म रिलीज करेंगे, इतना मुझे यकीन है। मैं चाहता हूं कि तैमूर एक्टर बनें।
सैफ ने कॉफी विद करन में बताया था कि बेटे तैमूर की एक फोटो 1500 रुपए में बिकती है। सैफ की मानें तो फोटो का इतना रेट किसी सुपरस्टार का भी नहीं है। तैमूर की फोटोज महंगी बिकने की सबसे बड़ी वजह उनकी क्यूटनेस है।