- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- मामा की शादी में मस्ती और दोस्त का बर्थडे सेलिब्रेट कर अब करीना का बेटा तैमूर बैठा पढ़ाई करने
मामा की शादी में मस्ती और दोस्त का बर्थडे सेलिब्रेट कर अब करीना का बेटा तैमूर बैठा पढ़ाई करने
मुंबई. करीना कपूर और सैफ अली खान के बेटे तैमूर अली खान की गिनती सबसे पॉपुलर किड्स में की जाती है। तैमूर की नटखट अदाओं के सभी दीवाने है। हाल में तैमूर अपने मामा अरमान जैन की शादी में मस्ती करते नजर आए थे। शादी के बाद वे दोस्त यश और रूही जौहर की बर्थडे पार्टी एन्जॉय करते दिखे थे। दोस्त की बर्थडे पार्टी में तैमूर ढोलक भी बजाते नजर आए। अब तैमूर की एक नई फोटो सामने आई है, जिसमें ढेर सारी मस्ती और एन्जॉय करने के बाद पढ़ाई करते नजर आ रहे हैं।
17

सामने आई फोटो में तैमूर घर में खिड़की के पास लगी अपनी स्टडी टेबल पर कॉपी में पैंसिल से कुछ लिखते नजर आ रहे हैं। वहीं, एक फोटो और सामने आई है, जिसमें तैमूर के चेहरे पर लॉयन की पेटिंग देखने को मिल रही है।
27
सोशल मीडिया पर तैमूर की एक फोटो वायरल हो रही है, जिसमें पति-पत्नी यानी सैफ-करीना किसी बात पर डिस्कशन कर रहे हैं और तैमूर मम्मी करीना का गॉगल खींचते नजर आ रहा है।
37
तैमूर के पापा सैफ की फिल्म जवानी जानेमन हाल ही रिलीज हुई है। उन्होंने फिल्म के प्रमोशन के दौरान दिए एक इंटरव्यू में तैमूर के बिहेवियर को लेकर कहा कि वो घर में सभी पर धौंस जमाता है।
47
सैफ ने इंटरव्यू में कहा कि उन्हें लगता है कि तैमूर के साथ थोड़ा स्ट्रिक्ट होना पड़ेगा, लेकिन उन्होंने ऐसा करना छोड़ दिया है। वे कहते हैं कि तैमूर उनका तीसरा बच्चा है और करीना का पहला, इसलिए वो तैमूर को थोड़ा बिगाड़ रही हैं।
57
सैफ ने बताया- तैमूर ने घर में सभी पर धौंस जमाना शुरू कर दिया है। वो स्कूल जाने से भी मना करता है।
67
सैफ ने आगे कहा कि तैमूर बहुत प्यारा है, लेकिन जब कोई उसे किसी चीज के लिए NO कहता है तो वो उसे पसंद नहीं करता। इसके साथ ही सैफ कहते हैं, 'तैमूर गुस्से में आकर कहता है मैं तुम्हें मारूंगा, मैं तुम्हारा सिर फोड़ दूंगा।'
77
तैमूर प्ले स्कूल जाते हैं। किड जिम कम स्कूल की 3 महीने की फीस 15,000 रुपए है यानी हर महीने का चार्ज 5,000 रुपए है। खास बात ये है कि बच्चों के इस स्कूल में वीक में महज एक दिन की क्लास लगती है। यहां बच्चों के खेलने और सीखने के लिए काफी सारे इक्यूप्मेंट्स हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।
Latest Videos