- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- करीना कपूर के 3 साल के बेटे तैमूर को संभालने के लिए नैनी हर महीने लेती है लाखों रुपए
करीना कपूर के 3 साल के बेटे तैमूर को संभालने के लिए नैनी हर महीने लेती है लाखों रुपए
मुंबई. करीना कपूर का 3 साल का बेटा तैमूर अली खान बॉलीवुड के सबसे फेमस स्टारकिड में से एक है। करीना कपूर और सैफ अली खान के बेटे अक्सर अपनी केयर टेकर यानी नैनी के साथ कभी प्ले स्कूल तो कभी घूमते हुए दिखते हैं। कम ही लोग जानते हैं कि हमेशा तैमूर को घुमाने वालीं नैनी की सैलरी इतनी है कि आपके होश उड़ सकते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक तैमूर की नैनी की महीने की सैलरी 1.5 लाख रुपए है। अगर नैनी को कुछ वजहों से एक्स्ट्रा वर्क करना पड़ता है तो ये बढ़कर 1.75 लाख रुपए महीना तक चली जाती है।
16

सैफ और करीना कहीं विदेश घूमने जाते हैं तो नैनी भी तैमूर के साथ जाती हैं। करीना के बच्चे को संभालने के लिए इस नैनी का इंतजाम जुहू स्थित एक एजेंसी ने किया है। वैसे तुषार कपूर और सोहा अली खान के बच्चों को संभालने के लिए जो नैनियां रखी गई हैं, इसी एजेंसी ने प्रोवाइड कराई हैं। ये एजेंसी नैनी का बैकग्राउंड, मेडिकल और फाइनेंशियल वेरिफिकेशन कराती है ताकि स्टार्स को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
26
हाल ही में पिंकविला को दिए एक इंटरव्यू में करीना ने तैमूर की नैनी को मिलने वाली सैलरी को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया। करीना से नैनी को मिल रही डेढ़ लाख रुपए सैलरी को लेकर सवाल पूछा तो करीना का रिएक्शन बेहद चौंकाने वाला था। उन्होंने कहा- 'अच्छा... सच में'। लेकिन जैसा कि मैं कहती हूं मैं इस बारे में बात नहीं करती हूं।
36
करीना ने कहा- 'सबसे ज्यादा जरूरी आपके बच्चे का खुश रहना है। अगर बच्चा सिक्योर हाथों में है, वो खुश है तो ये बात मायने नहीं रखती है कि आप कितने पैसे सैलरी के तौर पर दे रहे हैं'।
46
तैमूर प्ले स्कूल जाते हैं। किड जिम कम स्कूल की 3 महीने की फीस 15,000 रुपए है यानी हर महीने का चार्ज 5,000 रुपए है। खास बात ये है कि बच्चों के इस स्कूल में वीक में महज एक दिन की क्लास लगती है। यहां बच्चों के खेलने और सीखने के लिए काफी सारे इक्यूप्मेंट्स हैं।
56
सैफ अली खान ने 'कॉफी विद करन' में बताया कि उनके और करीना के बेटे की एक फोटो 1500 रुपए में बिकती है। सैफ की मानें तो फोटो का इतनी रेट किसी सुपरस्टार का भी नहीं है। तैमूर की फोटोज महंगी बिकने की सबसे बड़ी वजह उनकी क्यूटनेस है।
66
बता दें कि तैमूर को लाइमलाइट से दूर रखने के लिए सैफ उन्हें बोर्डिंग स्कूल भेजने की इच्छा जता चुके हैं। हालांकि करीना ने कहा है कि वो ऐसा नहीं होने देंगी। एक बातचीत में शर्मिला ने कहा था- तैमूर आज उनसे भी ज्यादा फेमस हो गए हैं और उनकी पॉपुलैरिटी काफी बढ़ गई है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।
Latest Videos