MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • Other Entertainment News
  • महज 5 रुपए के लिए कभी पत्थर तोड़ने का काम करते थे खली, स्कूल में बच्चे इसलिए उड़ाते थे मजाक

महज 5 रुपए के लिए कभी पत्थर तोड़ने का काम करते थे खली, स्कूल में बच्चे इसलिए उड़ाते थे मजाक

मुंबई. अगर आप WWE देखने के शौकीन हैं तो आपको किसी रेसलर को रिंग में देखकर सबसे ज्यादा खुशी होती होगी तो वो है 'द ग्रेट खली'। खली आज 48 साल के हो गए हैं। उनका जन्म 27 अगस्त, 1972 को हिमाचल प्रदेश में हुआ था। उनका असली नाम दिलीप सिंह राणा है। रेसलिंग की दुनिया में 7 फीट एक इंच लंबे इकलौते भारतीय वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन द ग्रेट खली भारत की शान हैं। बता दें कि आज वह जिस मुकाम पर हैं वहां पहुंचना उनके लिए इतना आसान नहीं था। खली ने यहां तक पहुंचने के लिए बहुत संघर्ष किया है। वैसे आपको बता दें कि खली बॉलीवुड फिल्मों के अलावा टीवी शोज और हॉलीवुड मूवीज में नजर आ चुके हैं।

3 Min read
Asianet News Hindi
Published : Aug 27 2020, 12:10 PM IST| Updated : Aug 29 2020, 09:59 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
112

हिमाचल प्रदेश के एक गांव के रहने वाले दिलीप सिंह राणा बचपन से ही लंबे-चौड़े थे, जो एक्रोमेगली नाम की बीमारी का नतीजा है। बहुत कम लोग जानते होंगे कि खली का बचपन इतनी गरीबी में बिता है कि उन्हें पढ़ाई छोड़ पत्थर तोड़ने पर मजबूर होना पड़ा था।

212

गरीब परिवार में जन्मे दिलीप के छह भाई-बहन थे और उनको मजदूरी करके घर में पैसा भी देना पड़ता था। अब 18 नंबर वाले ब्रांडेड कंपनी के जूते पहनने वाले खली जब दिलीप थे तब नंगे पैर 15 किलोमीटर पहाड़ का सफर करके मजदूरी करने जाते थे।

312

खली ने ऐसा भी दौर देखा है जब उनके गरीब माता पिता ढाई रुपए फीस नहीं भर सके थे, जिसकी वजह से उन्हें स्कूल से बाहर कर दिया गया। उन्हें 8 साल की उम्र में पांच रुपए रोजाना कमाने के लिए गांव में माली की नौकरी करनी पड़ी थी। अपने कद के कारण वह लोगों के मजाक का पात्र भी बने।

412

स्कूल में उन्होंने काफी कठिन समय देखा। दोस्त उन पर हंसते थे। उन्हें 1979 में गर्मियों के मौसम में स्कूल से निकाल दिया गया, क्योंकि बारिश नहीं होने से फसल सूख गई थी और उनके परिवार के पास फीस भरने के पैसे नहीं थे।

512
612

उस दिन क्लास टीचर ने पूरी क्लास के सामने उन्हें अपमानित किया। सभी छात्रों ने उनका मजाक बनाया।
यह मजाक उनके दिल में घर कर गया। इसके बाद उन्होंने तय कर लिया कि वह कभी स्कूल नहीं जाएंगे और एक दिन बड़ा आदमी बनकर दिखाएंगे।

712

पंजाब पुलिस के वरिष्ठ अफसर एमएस भुल्लर ने खली को एक बस स्टैंड पर मजदूरी करते देखा और उन्हें फोर्स में भर्ती होने के लिए कहा। इसके बाद से खली ने पीछे मुड़कर नहीं देखा और पुलिस फोर्स में रहते बॉडी बिल्डिंग शुरू कर दी। 

812

खली के पास अमेरिका जाकर ट्रेनिंग करने के पैसे नहीं थे और दूसरों ने प्रायोजन से भी इनकार कर दिया। आखिरकार उन्होंने अपनी 40,000 रुपए की जमा-पूंजी जुटाई और सैन फ्रैंसिस्को शहर पहुंच गए। वहां भी काफी मुश्किलें झेलीं।

912

शुरू में जापान और मैक्सिको में जाकर कुश्ती लड़ी, जहां वे जायंट सिंह नाम से मशहूर हुए। अमेरिका वापस पहुंचने पर खली को हॉलीवुड फिल्मों में पहलवान के किरदार मिलने लगे। उसके तुरंत बाद डब्लूडब्लूई से कॉन्ट्रैक्ट हुआ। यहां से उनके दिन बदल गए।

1012

डबल्यूडब्ल्यूई में उन्हें हर वर्ष दस लाख डॉलर से ज्यादा मिलते रहे और बाद में उन्होंने ह्यूस्टन शहर में एक बड़ा घर और दुकान भी खरीद ली, हालांकि उन्होंने भारत में भी प्रो-रेस्लिंग को लोकप्रिय बनाने की दिशा में काफी काम किया है।

1112

खली बिग बॉस 4 का हिस्सा भी रह चुके हैं। वे इस शो के रनरअप थे। नॉनवेज उन्हें पसंद नहीं, वे विशुद्ध शाकाहारी हैं। शराब भी नहीं छूते। उनका नाम हिंदू देवी काली के नाम पर पड़ा, जो आंतरिक शक्ति का प्रतीक मानी जाती हैं।
 

1212

उनका पसंदीदा मूव खली बंब है, जिसमें वो दोनों हथेलियों को एक साथ कर विपक्षी पर जोरदार प्रहार करते हैं। वे 2007-2008 में वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन रह चुके हैं। उन्होंने जान सीना, अंटरटेकर, ट्रिपल एच को हराया था। वे काफी आध्यात्मिक हैं और आध्यात्मिक गुरु आशुतोष महाराज के शिष्य भी हैं।
 

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved