- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- Urfi Javed को कम कपड़ों में देखें फैंस को लगा झटका, बोले-धरती खतरे में है
Urfi Javed को कम कपड़ों में देखें फैंस को लगा झटका, बोले-धरती खतरे में है
मुंबई. उर्फी जावेद (Urfi Javed) के कपड़ों के क्या कहने..ऐसा कोई दिन नहीं गुजरता जब वो सोच से परे जाकर ड्रेसअप नहीं करती हो। फैशन को लेकर जहां हमारी और आपकी सोच खत्म होती है, वहां से ऊर्फी जावेद की सोच शुरू होती है। उनका लेटेस्ट लुक तो कुछ ऐसा ही कहता है। इतना ही नहीं वो अपने लुक को लेकर इतना कॉन्फिडेंस दिखती हैं जिसकी तारीफ करनी चाहिए। आइए नीचे देखते है सिर चकरा देने वाली उर्फी जावेद की लेटेस्ट लुक...

उर्फी जावेद 21 अप्रैल को जब कैमरे की जद में आई तो उन्हें देखकर हर कोई हैरान रह गया। पिंक कलर की बिकिनी में वो अदाएं दिखाती नजर आईं।
उनका फैशन यहीं नहीं रूकता है, बिकिनी के साथ उन्होंने प्लास्टिक का ट्रांसपेरेंट पैंट पहन रखा था। ये पैंट ही अदाकारा को सबसे अलग बना रहा था। लोग समझ ही नहीं पा रहे थे कि आखिर उन्होंने कैसे इस पैंट को बनाया होगा।
उर्फी के मेकअप की बात करें तो इसमें कोई दो राय नहीं की वो बेहद खूबसूरत हैं। इस लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने हैवी मेकअप किया था। इसके साथ अपने आंखों को हाइलाइट की थीं। बालों को उन्होंने सेट कर रखा था।
अदाकारा के इस लुक को देखकर एक बार फिर से सोशल मीडिया यूजर हैरान परेशान हो गए। एक यूजर ने लिखा,'गर्मी में रेनकोर्ट पहनकर निकली है।' किसी यूजर ने कहा कि सच में ये एबनॉर्मल है।वहीं एक ने लिखा, 'धरती खतरे में है।'
हाल ही में उर्फी जावेद ने अलग लेवल का फैशन करके लोगों के सामने आईं। उन्होंने पैंट के ऊपर पैंट पहन रखा था। उन्होंने प्लाजो स्टाइल पैंट पहनी थी और इसके ऊपर एक और पैंट को सिल लिया था।
बैकलेस ब्रालेट डिजाइन टॉप के साथ उन्होंने इस पैंट को पेयर किया था। उनके इस स्टाइल को देखकर हर कोई दंग था। वो इस लुक में अपनी नई गाड़ी लेने पहुंची थीं।
उर्फी ने हाल ही में बेहद महंगी गाड़ी खरीदी है। लेकिन उन्हें कार चलाना नहीं आता है। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि उनके लिए ओला और ऑटो ही ठीक है। वो कार चलाना नहीं जानती हैं।
और पढ़ें:
अनुराग कश्यप और अबॉर्शन को लेकर मंदाना करीमी ने किया खुलासा, फिर लगी रोने
प्रेग्नेंट रिहाना के बॉयफ्रेंड रॉकी जेल से हुए रिहा, जमानत की राशि जानकर उड़ जाएंगे होश
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।