- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- जब माधुरी समेत इनको Kiss करते हुए बेकाबू हो गया ये एक्टर, एक को जान बचाकर छुपना पड़ा मेकअप रूम में
जब माधुरी समेत इनको Kiss करते हुए बेकाबू हो गया ये एक्टर, एक को जान बचाकर छुपना पड़ा मेकअप रूम में
मुंबई. विनोद खन्ना की आज यानी कि 6 अक्टूबर को 74वीं बर्थ एनीवर्सरी है। उनका जन्म आज ही के दिन 1946 में पाकिस्तान के पेशावर में हुआ था। उन्होंने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत एक विलेन के किरदार के साथ की थी, लेकिन बाद में वो हीरो बन गए थे। वो भी ऐसे हीरो बने की थिएटर में लोग तालियां पीटने लगते थे। सामान्य परिवार से ताल्लुक रखने वाले विनोद खन्ना ने अपने करियर में 150 से ज्यादा फिल्में की थी। अपने करियर में वो फिल्म के कई ऐसे सीन्स के कारण सुर्खियों में रहे, जिनमें वो एक्ट्रेस को किस करते हुए बेकाबू हो गए थे।

दरअसल, माधुरी दीक्षित और विनोद खन्ना का सबसे चर्चित सीन फिल्म 'दयावान' का था, जिसमें एक सीन में एक्टर को माधुरी को kiss करना था। इस रोमांटिक सीन के दौरान विनोद ने एक्ट्रेस के होठ काट लिए थे और वो बेकाबू हो गए थे। इतना ही नहीं माधुरी के होठों से खून तक निकलने लगा था।
इस सीन के बाद माधुरी को लोगों द्वारा की जा रही आलोचना को झेलना पड़ा था। विनोद खन्ना के साथ ये पहला वाकया नहीं था जब वो बेकाबू हो गए थे। माधुरी के अलावा विनोद खन्ना डिंपल कपाड़िया के साथ भी रोमांटिक सीन करते हुए बेकाबू हो गए थे।
मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जाता है कि फिल्म 'परम धरम' में विनोद खन्ना और डिंपल कपाड़िया ने साथ काम किया था। इसमें मेकर्स को दोनों पर एक रोमांटिक सीन फिल्माना था।
इस सीन के दौरान विनोद को एक्ट्रेस को किस करना था। महेश भट्ट ने जैसे ही एक्शन बोला तो एक्टर अक्षय की सांस (डिंपल कपाड़िया) को हग और किस करने लगे।
लेकिन हैरानी तो तब हुई जब सीन के शूट होने के बाद महेश भट्ट ने कट कहा तो उसके बाद भी विनोद नहीं रुके, तब डिंपल डर गईं और खुद को विनोद से छुड़ाकर मेकअप रूम में जाकर छिप गईं।
इसके बाद वो विनोद खन्ना से बेहद नाराज हो गई थीं और उन्होंने शूट करने से इनकार कर दिया था। तब जाकर महेश भट्ट ने उनसे माफी मांगी और उन्हें मनाया।
बता दें, विनोद खन्ना आज भले ही इस दुनिया में नहीं हैं। लेकिन उनकी फिल्में आज भी लोगों के जहन में हैं। 2017 में उनका निधन कैंसर के कारण हुआ था। कहा जाता है कि उन्होंने इस बात को 6 सालों से मन में छुपा कर रखा था और फिल्मों की शूटिंग करते रहे थे।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।