- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- शादी के 4 साल बाद मां बनने वाली है शाहिद की Ex गर्लफ्रेंड, बेबी बंप में क्लिनिक के बाहर दिखीं
शादी के 4 साल बाद मां बनने वाली है शाहिद की Ex गर्लफ्रेंड, बेबी बंप में क्लिनिक के बाहर दिखीं
मुंबई. शाहिद कपूर की एक्स गर्लफ्रेंड कही जाने वाली एक्ट्रेस अमृता राव शादी के बाद से अपनी पर्सनल लाइफ को फिल्मों और ग्लैमर की दुनिया से काफी दूर रखा है। अब एक बार फिर से 'विवाह' की एक्ट्रेस चर्चा में आ गई है। इसकी वजह कुछ और नहीं बल्कि उनकी प्रेग्नेंसी है। करीना कपूर, अनुष्का शर्मा जैसी एक्ट्रसेस की लिस्ट में अमृता राव भी शामिल हो चुकी हैं, जो जल्द ही मां बनने वाली हैं।

दरअसल, अमृता के प्रेग्नेंट होने की खबर पर तब मुहर लगा जब उन्हें बीते दिनों खार में एक क्लिनिक के बाहर बेबी बंप में देखा गया। इस दौरान उनके पति भी उनके साथ में ही थे।
जी हां, अमृता और आर.जे. अनमोल शादी के 4 साल बाद पहली बार पैरेंट्स बनने जा रहे हैं और दोनों एक डॉक्टर की क्लिनिक के बाहर साथ नजर आए थे। क्लिनिक के बाहर ली गई उनकी एक तस्वीर सामने आई हैं, जिसमें अंमृता का बेबी बंप साफतौर से दिखाई दे रहा है।
बता दें, अमृता और अनमोल की शादी साल 2016 में करीब 7 साल तक डेट करने के बाद हुई थी। यह शादी काफी गुपचुप तरीके से हुई और इसमें बस घरवाले और कुछ अपने लोग व दोस्त ही शामिल हुए थे।
खबरों में एक्ट्रेस से जुड़े एक करीबी सूत्र के हवाले कहा ये भी जा रहा है कि 'वह अपनी लाइफ के इस फेज को जी भरकर जी रही हैं। हालांकि, काफी लोगों को उनकी प्रेग्नेंसी का पता नहीं, लेकिन उनके करीबियों को इस बारे में जानकारी है।'
बताया जा रहा है कि 'वह लॉकडाउन से पहले प्रेग्नेंट हुई थीं। अमृता और अनमोल दोनों अपनी जिंदगी को प्राइवेट रखकर जीना पसंद करते हैं।'
बता दें, अमृता ने फिल्म 'अब के बरस' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था, जो कि साल 2002 में रिलीज हुई थी। हालांकि, अमृता को सबसे अधिक पसंद 'इश्क-विश्क' और 'विवाह' में किया गया। इन फिल्मों में शाहिद कपूर के साथ अमृता राव की जोड़ी को काफी पसंद किया गया था।
फिल्म 'इश्क-विश्क' में शाहिद और अमृता को लेकर कहा जाता है कि दोनों इस दौरान एक दूसरे के करीब आ गए थे और अफेयर की खबरें मीडिया में आने लगी थी।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।