- Home
- Entertianment
- Other Entertainment News
- जब अक्षय कुमार की बहन ने खुद से 15 साल बड़े शख्स से किया था शादी का फैसला, नाराज हो गया था एक्टर
जब अक्षय कुमार की बहन ने खुद से 15 साल बड़े शख्स से किया था शादी का फैसला, नाराज हो गया था एक्टर
मुंबई. देशभर में कोरोना की वजह से दहशत फैली हुई है। रोज हजारों की संख्या में लोग मर रहे हैं। भारत में कोरोना महामारी की वजह से 17 मई तक लॉकडाउन की घोषणा की हुई है। ऐसे में आमजनों की तरह ही बॉलीवुड सेलेब्स भी अपने घरों में कैद हैं। इस दौरान सेलेब्स सोशल मीडिया पर बेहद एक्टिव है। वहीं, सेलेब्स से जुड़े कई कहानी किस्सा सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इसी बीच अक्षय कुमार की बहन से जुड़ी खबर सामने आई है। उनकी बहन ने 40 की उम्र में एक बिजनेसमैन से शादी की थी, जोकि उम्र में उनसे 15 साल बड़ा था। बात अक्षय की करें तो वे लॉकडाउन में फैमिली के साथ वक्त बिता रहे हैं।
| Published : May 11 2020, 11:10 AM IST / Updated: Feb 05 2022, 03:22 PM IST
- FB
- TW
- Linkdin
वैसे तो अक्षय की फैमिली के बार में सबी लोग जानते है लेकिन उनकी एक छोटी बहन है अलका, जिसके बारे में कम ही लोग जानते हैं।
अक्षय जहां फिल्म इंडस्ट्री में सक्रिय है वहीं बहन अलका लाइमलाइट से दूर रही हैं। अक्षय की बहन अलका 2012 में अपनी शादी को लेकर काफी सुर्खियों में रहीं थी।
दरअसल अलका ने 40 साल की उम्र में 15 साल बड़े बिजनेसमैन सुरेंद्र हीरानंदानी से लव मैरिज की थी। सुरेंद्र की ये दूसरी शादी थी। सुरेंद्र कंस्ट्रक्शन कंपनी हीरानंदानी ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर हैं।
अक्षय बहन अलका की शादी से बिल्कुल खुश नहीं थे। अक्षय के नाखुश होने का कारण सुरेंद्र और अलका के उम्र का अंतर था।
सुरेंद्र जहां उम्र में शादी के दौरान अलका से 15 साल बड़े थे तो वहीं ये उनकी दूसरी शादी थी। पहले सुरेंद्र 2011 में पहली पत्नी प्रीती से तलाक ले चुके थे। इसके बाद उन्होंने अलका से शादी की।
बाद में बहन के प्यार के आगे अक्षय को हार माननी पड़ी थी और इस शादी में अक्षय का पूरा परिवार शामिल हुआ था। शादी के बाद ये कपल हनीमून के लिए टर्की गया था।
अलका एक हाउस वाइफ हैं। साथ ही उन्होंने फिल्म 'फुगली' को भी प्रोड्यूस किया था। बता दें कि सुरेंद्र की पहली पत्नी से एक बेटी नेहा भी है जो कि शादीशुदा है।