- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- जब ऋतिक की पत्नी ने कहा था उसके बिना लाइफ नहीं फिर ऐसा क्या हुआ कि लिया तलाक, आज भी है सस्पेंस
जब ऋतिक की पत्नी ने कहा था उसके बिना लाइफ नहीं फिर ऐसा क्या हुआ कि लिया तलाक, आज भी है सस्पेंस
मुंबई. दुनियाभर में कोरोना की दहशत फैली हुई है। हजारों की संख्या में रोज लोग मौत के मुंह में जा रहे हैं। भारत में इस महामारी से बचाव के लिए सरकार सख्त कदम उठा रही है। देश में लॉकडाउन की तारीख बढ़ाकर 31 मई कर दी है। आमजनों की तरह ही सेलेब्स भी अपने-अपने घरों में कैद हैं। ऐसे में सेलेब्स से जुड़े कई कहानी-किस्से, थ्रोबैक फोटोज, वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इसी बीच ऋतिक रोशन की एक्स पत्नी का एक पुराना इंटरव्यू वायरल हो रहा है। ये इंटरव्यू 2005 में उन्होंने दिया था।

बता दें कि लॉकडाउन के दौरान ऋतिक की एक्स पत्नी सुजैन खान उनके घर रहने आई है। उन्होंने ये कदम इसलिए उठाया ताकि उनके बेटे अकेलापन महसूस न करें। सुजैन के घर आने पर ऋतिक ने इंस्टाग्राम पर लंबी चौड़ी पोस्ट लिखकर उनका धन्यवाद किया था।
सुजैन और ऋतिक ने जब अलग होने की खबर दी तो उनके लाखों फैंस का दिल टूट गया। दोनों ने 2000 में शादी की थी और 2014 में उनका तलाक हो गया। दोनों की लव स्टोरी कई कपल्स के लिए प्रेरणा रही है। एक चैट शो पर सुजैन ने बताया था कि वह ऋतिक से कितनी अटैच्ड हैं। हालांकि, दोनों ने तलाक क्यों लिया इस पर आज भी सस्पेंस बना हुआ है।
2005 में सुजैन ने चैट शो पर कहा था कि वह ऋतिक के बिना अपनी जिंदगी के बार में सोच भी नहीं सकती। वह उनके बिना अपनी जिंदगी की कल्पना नहीं कर सकती हैं। ऋतिक को मिलकर समझ गई थीं कि वह उनके लिए ही बने हैं।
सुजैन ने यह भी कहा था कि लिंकअप की खबरों का उन पर कोई असर नहीं होता है क्योंकि ऋतिक उनसे हर बात शेयर करते हैं। उन्होंने बताया था कि शादी के पहले उनकी मां ने उन्हें मानसिक रूप से तैयार किया था कि ऐसी अफवाहें सुनने को मिलती रहेंगी। वहीं ऋतिक ने सिमी ग्रेवाल के शो में कहा था- सुजैन की जगह वह किसी और को अपने बगल में देख भी नहीं सकते।
ऋतिक और सुजैन क्यों अलग हुए, यह सवाल आज भी फैंस के मन में है। सास पिंकी रोशन से सुजैन की अनबन से लेकर ऋतिक और सुजैन के अलग-अलग लिकंअप्स की खबरें सुर्खियों में छाई रहीं। लेकिन दोनों के बीच तलाक की वजह अभी तक सामने नहीं आई। अलग होने के बाद भी दोनों बेस्ट फ्रेंड्स हैं। अपने बेटों की खुशी की खातिर दोनों साथ में हॉलिडे पर भी जाते हैं।
भले ही सुजैन पति से अलग हो गई हैं लेकिन उन्होंने हमेशा उनका सपोर्ट किया। कंगना-ऋतिक कॉन्ट्रोवर्सीज के दौरान भी उन्होंने सोशल मीडिया पर मैसेज लिखा था कि ऋतिक के बारे में झूठ फैलाया जा रहा है। वह उनके साथ हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।