- Home
- Entertianment
- Other Entertainment News
- करीना कपूर ने बेटे तैमूर के सामने कुछ नहीं समझा अक्षय कुमार को और दे डाली इतनी बड़ी ऐसी चुनौती
करीना कपूर ने बेटे तैमूर के सामने कुछ नहीं समझा अक्षय कुमार को और दे डाली इतनी बड़ी ऐसी चुनौती
मुंबई. कोरोना वायरस की वजह से दुनियाभर में दहशत फैली हुई है। जहां हजारों लोग रोज इस वायरस की चपेट में आ रहे हैं वहीं, हर दिन कई लोग मौत के मुंह में भी जा रहे हैं। भारत में ये महामारी कम होने का नाम नहीं ले रही है। हालांकि, सरकार ने लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए लॉकडाउन के बाद अनलॉक की प्रक्रिया शुरू कर दी है। आमजनों की तरह ही बॉलीवुड सेलेब्स भी आवश्यकता के हिसाब से ही घर से बाहर निकल रहे हैं। ऐसे में सेलेब्स से जुड़े कई कहानी-किस्से, वीडियोज और फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। ऐसे में करीना कपूर और अक्षय कुमार को लेकर एक किस्सा वायरल हो रहा है। आइए, जानते हैं आखिर क्या है ये किस्सा...
| Published : Aug 09 2020, 02:01 PM IST / Updated: Aug 11 2020, 10:21 AM IST
- FB
- TW
- Linkdin
करीना कपूर और सैफ अली खान का बेटे तैमूर अली खान की पॉपुलैरिटी किसी बड़े स्टार से कम नहीं है।
तैमूर की फोटोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल होती रहती हैं। बता दें कि एक बार तो करीना ने तैमूर को लेकर अक्षय कुमार तक को चैलेंज कर दिया था।
करीना का एक इंटरव्यू वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने अक्षय को कहा था कि तैमूर आने वाले दिनों में आपके लिए बहुत बड़ा खतरा बन सकता है।
बेटे तैमूर के प्यार में पागल करीना ने कहा था- अक्षय कुमार, मैं आपको बता रही हूं तैमूर आपके लिए बहुत बड़ा खतरा बन सकता है। आपकी फैन फॉलोइंग को भी वह पछाड़ सकता है।
उन्होंने अक्षय को चैलेंज करते हुए कहा था- अगर आप तैमूर की फिल्म के साथ अपनी फिल्म रिलीज करोगे तो उसकी फिल्म का ज्यादा कलेक्शन होगा। ये एक ओपन चैलेंज है। करीना की बात सुनकर देखने लायक था अक्षय कुमार का चेहरा। वे कुछ भी रिएक्ट नहीं कर पाए थे।
बता दें कि तैमूर के लुक्स की फैन तो उनकी मम्मी करीना भी हैं। करीना ने तो एक बार यह तक कह दिया था कि तैमूर सबसे खूबसूरत बच्चा है।
एक शो के दौरान करीना ने कहा था- मैं काफी प्राउड होकर कह सकती हूं कि तैमूर सबसे खूबसूरत बच्चा है। मैं यह इसलिए नहीं कह रही क्योंकि वह मेरे बेटा है बल्कि इसलिए कह रही हूं क्योंकि वह काफी गुड लुकिंग है।
उन्होंने कहा था - मैं मानती हूं कि उसके जींस पठान के हैं, लेकिन मैंने भी प्रेग्नेंसी के दौरान काफी घी खाया था।
सैफ अली खान ने 'कॉफी विद करन' में बताया कि उनके और करीना के बेटे की एक फोटो 1500 रुपए में बिकती है। सैफ की मानें तो फोटो का इतनी रेट किसी सुपरस्टार का भी नहीं है। तैमूर की फोटोज महंगी बिकने की सबसे बड़ी वजह उनकी क्यूटनेस है।
बता दें कि तैमूर को लाइमलाइट से दूर रखने के लिए सैफ उन्हें बोर्डिंग स्कूल भेजने की इच्छा जता चुके हैं। हालांकि करीना ने कहा है कि वो ऐसा नहीं होने देंगी।