MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • Other Entertainment News
  • PHOTOS: जब शाहरुख को एक हाथ से दबोच लिया था खली ने, सलमान भी आते हैं उनके कंधे से नीचे

PHOTOS: जब शाहरुख को एक हाथ से दबोच लिया था खली ने, सलमान भी आते हैं उनके कंधे से नीचे

मुंबई। WWE चैम्पियन अंडरटेकर (Undertaker) ने रेसलिंग से रिटायरमेंट ले लिया है। अंडरटेकर के रिटायरमेंट के बाद से ही अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फिल्म 'खिलाड़ियों का खिलाड़ी' से एक सीन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो अंडरटेकर से लड़ते हैं। वैसे, रियल में अक्षय ने अंडरटेकर से नहीं बल्कि ब्रायन ली से फाइट की थी। वैसे, रेसलिंग की बात की जाए तो भारत के मशहूर रेसलर द ग्रेट खली (The Great Khali) को पूरी दुनिया जानती है। खली का असली नाम दलीप सिंह राणा है। खली ने एक बार शाहरुख खान को अपने बाएं हाथ से दबोच लिया था। आखिर क्या है वो वाकया...

3 Min read
Asianet News Hindi
Published : Nov 24 2020, 06:04 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
112

दरअसल, शाहरुख खान का बेटा आर्यन खली का बहुत बड़ा फैन हैं। ऐसे में शाहरुख ने खुद खली को अपने घर 'मन्नत' में इनवाइट किया था। खली जब शाहरुख के घर पहुंचे तो उन्होंने उनकी फैमिली से मुलाकात की। 

212

इसी दौरान खली ने शाहरुख के साथ पोज देते वक्त एक्टर को अपने बाएं हाथे से दबोच लिया था। इसके बाद किंग खान खली के गिरफ्त से छूटने के लिए उनका हाथ हटा रहे थे। ये वाकया आज से 6 साल पहले यानी 2014 का है। 

312

वैसे, शाहरुख ही नहीं बल्कि सलमान भी खली को अपने शो बिग बॉस में इन्वाइट कर चुके हैं। बिग बॉस के सीजन 4 में खली पहुंचे थे और शो में टॉप फाइव तक का सफर तय किया था। 

412

चौथे सीजन में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के रूप में नजर आए खली की फीस उस वक्त 50 लाख रुपए प्रति सप्ताह थी और वे 13 सप्ताह घर में रहे थे। इस हिसाब से उन्होंने करीब 6.5 करोड़ रुपए इस शो से कमाए थे।

512

7 फुट 3 इंच लंबे द ग्रेट खली के आगे अच्छे-अच्छे हीरो भी बौने नजर आते हैं। बॉलीवुड के मसल्स मैन यानी सलमान खान तो खली के कंधे के नीचे आते हैं। सलमान की हाइट 5 फुट 8 इंच है। 

612

खली का जन्म 27 अगस्त 1972 को हिमाचल के जिला सिरमौर के एक छोटे से गांव घिराइना में हुआ था। ये कुल 7 भाई-बहन हैं। इनके पिता एक किसान थे। वो 1994 में बनारस एक कंपटीशन में पार्टिसिपेट करने आए थे। उस समय उनकी करीब 21-22 साल थी।

712

खली के मुताबिक, डेब्यू करने के दौरान मैंने कई नामी रेसलर्स को धूल चटाई। सबसे बड़ा मौका तो तब आया जब मैंने 2006 में दिग्गज और सबके फेवरेट रेसलर द अंडरटेकर को हरा दिया।

812

रिपोर्ट्स के मुताबिक ग्रेट खली रोज करीब 5 लीटर दूध, 3 किलोग्राम चिकन, एक किलोग्राम ड्राइफ्रूट्स, 25 से 30 रोटियां दाल व सब्जी के साथ  25 अंडे खाते हैं।

912

खली उर्फ दिलीप सिंह राणा को न्यू जापान प्रो रेसलिंग, प्रो रेसलिंग इलस्ट्रेटेड, वर्ल्ड रेसलिंग इंटरटेनमेंट और रेसलिंग ऑब्जर्वर न्यूजलेटर अवार्ड से नवाजा जा चुका है।

1012

ग्रेट खली और जालंधर के नूरमहल की रहने वाली हरमिंदर कौर की शादी साल 2002 में हुई थी। दोनों की करीब 6 साल की एक बेटी अवलीन राणा है। जब वो 19 महीने की थी तो पहली बार खली और हरमिंदर के साथ दिखी थी।

1112

द कपिल शर्मा शो में कपिल के साथ खली। दूसरी ओर बॉबी देओल के साथ खली।

1212

श्रुति सेठ और राजपाल यादव के साथ द ग्रेट खली। राजपाल के साथ खली एक फिल्म में भी काम कर चुके हैं।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।
Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved