- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- जब प्रियंका की गलती से तंग आकर भड़क गया था कोरियोग्राफर, अक्षय की प्रेग्नेंट वाइफ बनी थीं वरदान
जब प्रियंका की गलती से तंग आकर भड़क गया था कोरियोग्राफर, अक्षय की प्रेग्नेंट वाइफ बनी थीं वरदान
मुंबई. प्रियंका चोपड़ा का एक पुराना इंटरव्यू सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें वो अपने करियर के शुरुआती दिनों के बारे में बात कर रही हैं। प्रियंका ने 2003 में आई फिल्म 'अंदाज' से बतौर लीड एक्ट्रेस बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसी फिल्म के एक गाने की शूटिंग के दौरान जब 40 रीटेक के बाद भी प्रियंका सही शॉट नहीं दे सकी थीं, तब कोरियोग्राफ ने उन्हें जमकर फटकार लगा दी थी, लेकिन उसी बीच अक्षय की प्रेग्नेंट वाइफ ट्विंकल खन्ना उनके लिए वरदान बन गई थीं। कोरियोग्राफर ने फेंक दिया था माइक...

प्रियंका ने इंटरव्यू में बताया था कि 'वो उनके पहले सॉन्ग्स में से एक था। उस वक्त उन्हें कुछ अचीव करना था। उन्हें याद है कि जब 40 टेक के बाद भी शॉट सही नहीं आ पाया तो कोरियोग्राफर राजू खान (सरोज खाना के बेटे) ने अपना माइक फेंक दिया।
कोरियोग्राफर ने माइक फेंककर बोले, 'तुम मिस वर्ल्ड हो, सिर्फ इसलिए तुम्हें लगता है कि तुम एक्ट्रेस बन सकती हो? जाओ ये सीखकर आओ कि डांस कैसे करते हैं, उसके बाद परफॉर्म करना।'
प्रियंका ने आगे बताया था कि इसी दौरान अक्षय कुमार की पत्नी ट्विंकल को लेबर पेन शुरू हो गया था तो शेड्यूल कुछ समय के लिए रोक दिया गया था। इस समय का इस्तेमाल उन्होंने कथक सीखने में किया।
प्रियंका कहती हैं कि 'अगर आप कुछ नहीं जानते, अगर आप किसी चीज को पाने की महत्वाकांक्षा रखते हैं, अगर आप अपनी तैयारी करते हैं तो आप खुद को औरों से बेहतर बना सकते हैं।'
प्रियंका के मुताबिक, उन्हें कथक पंडित वीरू कृष्णन ने सिखाया था। इसके लिए वो हर दिन 6-6 घंटे अभ्यास करती थीं। एक्ट्रेस के मुताबिक, यहीं से उन्हें अभ्यास का महत्व समझ आया था। क्योंकि कथक सीखने के बाद जब वे सेट पर लौटीं तो पहले से काफी बेहतरीन डांसर थीं।
बहरहाल, अगर प्रियंका चोपड़ा के वर्कफ्रंट की बात की जाए तो वो 'द व्हाइट टाइगर' में नजर आने वाली हैं। इसमें वो पहली बार राजकुमार राव के साथ स्क्रीन शेयर करते दिखेंगी। इस मूवी का ट्रेलर भी रिलीज किया जा चुका है।
'द व्हाइट टाइगर' के ट्रेलर में देखने के लिए मिला था कि अमीर और गरीब के बीच फर्क।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।