- Home
- Entertianment
- Other Entertainment News
- जब गुस्साए ऋषि कपूर ने इन दो एक्ट्रेस को बताई थी उनकी औकात, एक्टर की बात सुन शॉक्ड रह गई थी दोनों
जब गुस्साए ऋषि कपूर ने इन दो एक्ट्रेस को बताई थी उनकी औकात, एक्टर की बात सुन शॉक्ड रह गई थी दोनों
मुंबई. कोरोना की वजह से हर जगह दहशत फैली हुई है। रोज हजारों की संख्या में लोग मौत के मुंह में जा रहे हैं। ऐसे में भारत में 17 मई तक लॉकडाउन की घोषणा की हुई है। आमजनों की तरह हो बॉलीवुड सेलेब्स भी घर में कैद हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर सेलेब्स से जुड़े कई कहानी-किस्से वायरल हो रहे हैं। एक किस्सा दीपिका पादुकोण और सोनम कपूर को लेकर वायरल हो रहा है, जब उन्होंने रणबीर कपूर को लेकर ऐसी बात कह दी थी कि पापा ऋषि कपूर भड़क गए थे और दोनों ही एक्ट्रेस उनकी औकात बता दी थी। हालांकि, ऋषि की बात सुनकर दीपिका और सोनम दोनों ही शॉक्ड रह गई थी। बता दें कि ऋषि अब इस दुनिया में नहीं है। 30 अप्रैल को कैंसर की वजह से उनका निधन हो गया। उनके अंतिम संस्कार में कम लोग शामिल हो पाए थे। बता दें कि उनकी अस्थियां बाणगंगा में विसर्जित की गई।
| Published : May 04 2020, 06:46 PM IST / Updated: May 08 2020, 10:24 AM IST
- FB
- TW
- Linkdin
ऋषि कपूर जितना अपनी अदाकारी के लिए मशहूर थे उतना ही बेबाकी के लिए भी जाने जाते थे। कई बार उन्होंने अपने बेबाक बयानों से मीडिया की सुर्खियां बटोरी थीं। एक बार तो ऋषि, दीपिका पादुकोण और सोनम कपूर पर इतना भड़क गए थे कि उन्होंने उनके करियर और क्लास तक पर सवाल उठा दिए थे।
दरअसल, ये मामला 2010 का है। तब दीपिका और सोनम दोनों ही करन जौहर के टॉक शो में साथ पहुंची थीं।
शो में करन जौहर ने दीपिका से पूछा था- आप रणबीर कपूर को गिफ्ट में क्या देना चाहेंगी? जवाब में दीपिका ने कहा- मैं रणबीर को एक कॉन्डम का पैकेट गिफ्ट करना चाहती हूं क्योंकि वह इसका इस्तेमाल बहुत ज्यादा करते हैं। साथ ही दीपिका ने ये भी कहा था कि रणबीर को किसी कॉन्डम कंपनी का ऐड करना चाहिए।
शो में सोनम ने रणबीर के लिए कहा था- वह एक अच्छे दोस्त हैं लेकिन मुझे नहीं पता कि वह एक अच्छे ब्वॉयफ्रेंड भी हैं या नहीं। मैं रणबीर को काफी समय से जानती हूं लेकिन एक दोस्त के तौर पर, मेरा मतलब है कि दीपिका इतने समय तक उनके साथ बहुत अच्छे तरीके से रही हैं।
ऋषि इन दोनों एक्ट्रेस द्वारा अपने बेटे के बारे में ऐसी बातें सुनकर भड़क गए थे। एक इंटरव्यू में उन्होंने कह दिया था कि दोनों की बातें उनके क्लास को दर्शाती हैं। ऋषि ने ये भी कहा था कि इन दोनों को इस तरह की बातों से ज्यादा अपने करियर पर ध्यान देना चाहिए।
ऋषि ने तो दोनों एक्ट्रेस के बारे में कहा था कि इन दोनों को शो में इनके पिता की उपलब्धियों के कारण बुलाया गया था क्योंकि अभी तक इन लोगों ने खुद कुछ भी नहीं किया है।
इतना ही नहीं ऋषि कपूर ने दीपिका और सोनम को सख्त लहजे में सलाह भी दी थी कि किसी को नीचा दिखाने से अच्छा है वह अपने करियर में मेहनत करें और नाम कमाए।
67 की उम्र में ऋषि कपूर का कैंसर की वजह से निधन हो गया। पिछले दो साल से वे इस बीमारी से पीड़ित थे।