MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • Other Entertainment News
  • 66 साल की Rekha से लेकर ऐश्वर्या-शिल्पा और अनिल कपूर तक, इस उम्र में भी दिखते हैं Fit, जानें सीक्रेट

66 साल की Rekha से लेकर ऐश्वर्या-शिल्पा और अनिल कपूर तक, इस उम्र में भी दिखते हैं Fit, जानें सीक्रेट

मुंबई. आज यानी 7 अप्रैल को वर्ल्ड हेल्थ डे (World Health Day) हैं। एक सेहतमंद शरीर के लिए ना सिर्फ शारीरिक बल्कि मानसिक रूप से भी फिट रहने की जरूरत है। अपनी लाइफस्टाइल में कुछ बदलाव कर कोई भी पूरी तरह सेहतमंद रह सकता है। वर्कआउट और योग शरीर को फिट और तंदरुस्त बनाने के साथ-साथ दिलो-दिमाग को भी फिट करने में बेहद मदद करता है। कई स्टार्स तो ऐसे हैं जिन्होंने वर्कआउट के साथ योग करके अपनी बॉडी को फिट बनाया है। 66 साल की रेखा (Rekha)हो या फिर 47 साल की ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) रेग्युलर योग और वर्कआउट करके खुद को इस उम्र में भी एकदम फिट रखती है। बॉलीवुड सेलेब्स कितना भी बिजी क्यों न हो वे एक्सरसाइज करना नहीं भूलते। करीना कपूर (Kareena Kapoor) से लेकर मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और अनिल कपूर (Anil Kapoor), रणवीर सिंह (Ranveer Singh) तक रोज वर्कआउट करते हैं।

3 Min read
Author : Asianet News Hindi
Published : Apr 07 2021, 11:39 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
110

रेखा आज भी एकदम फिट और फाइन हैं। इसके पीछे का राज है उनका योगाभ्यास, जो वो सालों से करती आ रही है। ऐश्वर्या राय बच्चन ने भी योग का अभ्यास करते-करते ही अपनी बॉडी को टोन्ड और परफेक्ट रखा है।

210

शिल्पा शेट्टी भी उन एक्ट्रेसेस में हैं जिन्होने सिर्फ योग से ही खुद को फिट बनाया है। वो योग का जमकर प्रचार-प्रसार भी करती है। वे समय-समय पर अपने फैंस को मोटिवेशनल मैसेज देती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर योग करती हुई अपनी एक फोटो शेयर की है, जिसके साथ ही उन्होंने कहा है कि अनुशासन की कीमत हमेशा अफसोस के दर्द से कम होती है।

310

अनिल कपूर को इंस्टाग्राम पर जिम में वर्कआउट करते कई सारी फोटो शेयर कर रखी है। उम्र बढ़ने और बूढ़े होने की बात कहने वाले उन्होंने खुलासा किया थआ कि वह इस समय सबसे फिट हैं। 63 साल के अनिल का मानना ​​है कि फिट रहना उनके लिए बेहद जरूरी है और अगर वह व्यायाम नहीं करते हैं तो वे ठीक से काम नहीं कर पाते हैं। 

410

मलाइका अरोड़ा की बॉडी बेहद फिट है। वे जिम में वर्कआउट के साथ ही योगा भी करती है। उन्होंने हाल ही में योगा सेंटर भी खोला है। जिसमें वो खुद के साथ-साथ दूसरों से भी योगाभ्यास करवाती है।

510

करीना कपूर उन एक्ट्रेसेस में से एक है जो किसी भी कीमत पर अपनी फिटनेस से समझौता नहीं करती है। योग के जरिए ही उन्होंने साइज जीरो हासिल किया था। इसके अलावा प्रेग्नेंसी के बाद भी उन्होंने अपना वजन योग से ही कम किया था।

610

रणवीर सिंह घंटों की मेहनत के बाद जिम से बाहर आते हैं। वे रोज अलग-अलग वर्कआउट रूटीन फॉलो करते हैं। और हेल्दी डाइट देते है। यहीं वजह है कि उनमें हमेशा एनर्जी नजर आती है। 

710

सारा अली खान फिटनेस के लिए अपने सीक्रेट शेयर करती रहती है। वे अक्सर अपने वर्कआउट रूटीन की फोटोज भी दिखाती हैं जिसमें पुश-अप्स और क्रंचेज करती नजर आती हैं। सारा अपनी बॉडी को शेप में रखने के लिए कई कठिन एक्सरसाइज करती है।

810

दीपिका पादुकोण हमेशा फिट रहती है। रेग्युलर वर्कआउट और योगा के जरिए उन्होंने अपनी बॉडी को एकदम फिट बना रखा है। इतना ही नहीं वे कई लोगों के लिए प्रेरणा रही हैं, चाहे उनकी शारीरिक फिटनेस के लिए हो या मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं से लड़ने के लिए। उनके संगठन द लाइव लव लाफ फाउंडेशन के माध्यम से लोगों को मानसिक बीमारी से लड़ने में मदद की जाती है।

910

कैटरीना कैफ की गिनती भी उन सेलेब्स की जाती है जो हमेशा फिट और हेल्दी दिखते हैं। कैटरीना न केवल स्ट्रिक्ट डाइट फॉलो करती है बल्कि उनका दिनभर का रूटीन भी तय रहता है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर वर्कआउट करते कई फोटोज और वीडियोज भी शेयर कर रखे है। 

1010

दिशा पटानी अपनी फिटनेस को लेकर बहुत ज्यादा कॉन्शियस है। वे अक्सर इंस्टाग्राम पर अपने वर्कआउट वीडियो शेयर करती हैं। 

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Border एक्टर का हार्ट अटैक से निधन, जानिए कौन थे वो और कितनी फिल्मों में आए नज़र
Recommended image2
Dhurandhar 2 की आहट ने बिगाड़ा बॉक्स ऑफिस का खेल, सनी देओल की गबरू समेत ये 4 फ़िल्में हुईं पोस्टपोन
Recommended image3
Priyanka Chopra- Nick Jonas का सबसे मुश्किल दौर, 12-12 घंटे अस्पताल में कटीं दर्दभरी रातें!
Recommended image4
Dhurandhar 2 से पंगा लेने डरा ये डायरेक्टर, पोस्टपोन की अपनी फिल्म-बताई नई डेट
Recommended image5
Dhurandhar 2 के साथ रिलीज होंगी ये 5 फ़िल्में, बॉक्स ऑफिस पर होगा 2026 का सबसे बड़ा क्लैश!
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved