MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • States
  • Chhattisgarh
  • इस पुलिस अफसर ने घर में कोरोना को हराया, बताए ऐसे मंत्र जिनसे मरीज जीतेंगे जंग, इन चीजों से रहिए दूर

इस पुलिस अफसर ने घर में कोरोना को हराया, बताए ऐसे मंत्र जिनसे मरीज जीतेंगे जंग, इन चीजों से रहिए दूर

बिलासपुर (छत्तीसगढ़). देश का हर शख्स इस वक्त कोरोना सुनामी से डरा हुआ है। अगर उसके परिवार का कोई सदस्य महामारी की चपेट में आ जाए तो वह खौफ में आ जाता है। बस दिन रात भगवान से यही प्रार्थना करता है कि वह ठीक हो जाएं। हलांकि कुछ ऐसे लोग भी हैं जो संक्रमित होकर घर में रहकर कोरोना की जंग को बड़ी आसानी से जीत रहे हैं। ऐसे ही एक शख्स हैं छत्तीसगढ़ पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज के आइजी रतनलाल डांगी, जिन्होंने कोरोना को मात दे दी है। उन्होंने इस दौरान अपने अनुभव और संक्रमण को हराने के कुछ मूलमंत्र फेसबुक के जरिए संक्रमित मरीजों को बताए हैं। जिनको जानकर आप भी ठीक हो सकते हैं। आइए जानते हैं महामारी को हराने के मंत्र...

3 Min read
Author : Asianet News Hindi
| Updated : Apr 21 2021, 04:47 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
17


दरअसल, IPS रतनलाल डांगी की 12 अप्रैल को कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। कुछ लोगों ने उनको अस्पताल में भर्ती होने की सलाह दी। लेकिन वह होम आइसोलेट हो गए। लेकिन उन्होंने डरने की बजाए हिम्मत से काम लिया। उन्होंने कहा कि यदि आप भी कोविड संक्रमित हैं तो घबराने की जरूरत नहीं है।  डरने की बजाए इस महामारी का डटकर सामना करना चाहिए। जब तक खुद नहीं हारेंगे, तब तक हमें कोई नहीं हरा सकता। आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है, यह इतनी बड़ी लड़ाई नहीं है कि हमें इससे जीत नहीं सकते।इंसान की फितरत में ही है हमेशा किसी भी प्रकार की आपदा में विजय होना है।

27


इन 6 चीजों से कोरोना हारेगा: आई जी ने बताया कि अगर आप होम आइसोलेट हुए हैं तो आपको सिर्फ इन 6 चीजों से कोरोना से जीत मिल सकती है। जिसमें सबसे पहले आता है सकारात्मक सोच, अनुशासित दिनचर्या, योगाभ्यास, प्राणायाम, व्यायाम और जरूरी दवाओं को लेना जो कि डॉक्टर के द्वारा बताई गई हैं। मैंने इन्हीं चीजों को अपने इस होम आइसोलेट में अपनाया और कोरोना को हराकर बाहर आ गया। हमारा हौसला मजबूत होगा तो कोरोना हमें नहीं हरा सकता। इस कठिन दौर में हमें अपने आप को हर तरह के संकट से जूझने के लिए तैयार रखना है।

37


बुक्स और अच्छे वीडियो करेंगे मदद: आईजी ने बताया कि आपके पास यदि बुक्स हैं तो बुक्स पढ़िए बुक्स नहीं है तो मोबाइल पर अच्छे-अच्छे वीडियोज जो सकारात्मक विचार वाले हो उनको देखिए-सुनिए अच्छे गाने सुनिए जो आपका हौसला बढ़ाने वाले हो, वो गाने सुनिए जो आपको पसंद हो , जो आपको अच्छा महसूस कराएं । भजन सुनिए यदि आप भजन के शौकीन है जो आपको ताकत दे ,आपको शक्ति दे। इससे भी आपका मन डाइबट होगा और जीत मिलेगी।

47


 डेली रुटीन करेगा मदद: इन सबके करने के साथ आईजी ने कहा कि ''इस दौरान इस बात का भी ख्याल रखें कि आपका जो रूटीन था जिसमें खाने ,सोने उठने और फिजिकल एक्टिविटी का उसको बदलने ना दे। आपके संक्रमित होने के पहले जो आपके उठने का  समय था अब भी कोशिश कीजिए अभी भी उसी समय उठे हैं। उठने के बाद जो आपका रूटीन था उसको फॉलो कीजिए।
 

57

अपने आप को व्यस्त रखें: होम आइसोलेट के दौरान आपको जो जगह मिली है आप उसमें ही रहिए। अपने खाने-पीने के बर्तन भी अंदर में खुद ही साफ करे।आपके अपने कपड़े भी खुद ही धो लें। आपको अच्छा लगेगा क्योंकि जितने समय आप ऐसी एक्टिविटी में अपने आप को व्यस्त रखेंगे उतना समय आपके दिमाग में कोरोना के नाम से जो नकारात्मक चीजें चल रही है उससे दूर रहेंगे। 

67


इन चीजों से बना लें दूरी: इस दौरान नकारात्मक विचारों वाले व्यक्ति चाहे वो परिवार का हो, मित्र हो, रिश्तेदार हो से कम ही बात करें। सोशल मीडिया  से थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है। इस समय सोशल मीडिया में और अन्य जगहों पर नकारात्मकता फैलाने वाली खबरें भरपूर वायरल होती रहती हैं। जैसे आज शहर में फिर कोरोना ब्लास्ट, चारों तरफ हाहाकार ,न अस्पतालों मे बैड  खाली और न श्मशान में जगह । दवाओं की किल्लत, डॉक्टरों का कहर जारी।

77

इस विधि से हजारों लोग लौट रहे घर: आखिर में आईजी ने कहा कि यही सकारात्मकता आपको कोविड के कहर से बचाऐगी प्रतिदिन हजारों लोग स्वस्थ होकर घर लौट रहे हैं।आप भी वैसी ही तस्वीर मन मे बनाते रहे कि मैं भी जल्दी ही उनकी तरह घर जा रहा जहां मेरे प्रिय जन स्वागत के लिए दरवाजे पर खड़े है। हम इंसान जीतने ही जन्मे है, न कि हार मानने। यह वक्त भी गुजर जाएगा हर वक्त गुजारने के लिए ही होता है ,चिंता ना कीजिए ।
 

छत्तीसगढ़ की सरकारी योजनाएं, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स, नक्सल क्षेत्र समाचार और स्थानीय विकास रिपोर्ट्स पढ़ें। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और बस्तर क्षेत्र की खबरों के लिए Chhattisgarh News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — सबसे विश्वसनीय राज्य कवरेज यहीं।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Chhattisgarh Crime News: पिता से झगड़ा और यूट्यूबर बेटी ने कर दिया SHOCKING कांड
Recommended image2
CG News: मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना से 6,412 जोड़े विवाह बंधन में बंधे, CM विष्णु देव साय ने दिया आशीर्वाद
Recommended image3
Chhattisgarh News: मोर गांव मोर पानी अभियान से जल संरक्षण और ग्रामीण आजीविका को मजबूती
Recommended image4
Bastar Pandum 2026: सुकमा में बस्तर पंडुम का भव्य समापन, कलाकारों को मिला 50 हजार का पुरस्कार
Recommended image5
Bastar Pandum 2026 में अमित शाह का बड़ा संदेश- 'बस्तर भारत की संस्कृति का आभूषण, मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म होगा'
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved