- Home
- States
- Chhattisgarh
- पति रेप के जुर्म में जेल में और पत्नी दोस्तों के संग मौजमस्ती करने निकली थी..तभी बिजनेसमैन बन गया 'शिकार'
पति रेप के जुर्म में जेल में और पत्नी दोस्तों के संग मौजमस्ती करने निकली थी..तभी बिजनेसमैन बन गया 'शिकार'
दुर्ग, छत्तीसगढ़. राज्य के बड़े बिजनेसमैन ने शुमार 38 वर्षीय आनंद राठी के सुसाइड मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पहले कहा जा रहा था कि उन्होंने अपनी मां के निधन के बाद मायूसी में फांसी लगाई। लेकिन पुलिस ने जब पड़ताल की, तो सामने आया कि बिजनेसमैन ने एक महिला की ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर जान दी थी। इस मामले में गुरुवार को पुलिस ने आरोपी महिला और उसके दोनों साथियों को गिरफ्तार कर लिया है। तीनों पर बिजनेसमैन को सुसाइड के लिए उकसाने का आरोप है। बता दें कि आनंद राठी ने अपने घर में 29 जुलाई को फांसी लगा ली थी। घटनावाले दिन आनंद राठी रात 2.30 बजे अपने अपने दोस्तों को छोड़कर घर लौट रहे थे। इस दौरान वे किसी से मोबाइल पर बात करने लगे। तभी आरोपी जूहिता अपने दो साथियों महेंदर उर्फ रोहन सिंह और विक्की सिंह उर्फ सन्नी सिंह के साथ राजनांदगांव की तरफ से अपनी एक्टिवा से निकली। उनकी गाड़ी लहराते हुए चल रही थी। जब आनंद राठी ने टक्कर की आशंका से उन्हें समझाया, तो महिला और उसके साथियों ने उनके साथ गाली-गलौच कर दी। फिर जूहिता ने उनके खिलाफ छेड़छाड़ का आरोप लगाने की धमकी दी। पढ़ें आगे की कहानी...
| Published : Aug 06 2020, 05:35 PM IST / Updated: Aug 06 2020, 05:37 PM IST
- FB
- TW
- Linkdin
थाना प्रभारी राजेश बागड़े ने बताया कि जूहिता राजनांदगांव की रहने वाली है। उसका पति जैस चावड़ा रेप और पॉक्सो में जेल में बंद है। घटनावाले दिन भी वो राजनांदगांव के लालबाग थाने में किसी के खिलाफ छेड़छाड़ की शिकायत दर्ज कराकर लौट रही थी। आशंका है कि वो लोगों को इस तरह ब्लैकमेल करती थी।
38 वर्षीय आनंद राठी का शहर में अच्छा-खासा कारोबार था। उनकी मां का डेढ़ साल पहले निधन हो गया था। तब से वे सदमे में थे। इनके पिता ने भी बहुत पहले सुसाइड किया था। पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला है। इसमें लिखा है कि मां की बहुत याद आती है। इसलिए आशंका जताई जा रही थी कि उन्होंने मां की याद में सुसाइड किया होगा।
आनंद राठी गंजपारा में रहते थे। उनका परिवार माहेश्वरी स्टील के नाम से बड़ा बिजनेस चलाता है। वे छत्तीसगढ़ के बड़े कारोबारियों में शामिल हैं। मृतक के चाचा दुर्ग चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष हैं। घटनावाले दिन करीब 3.30 बजे आनंद की पत्नी की नींद खुली। देखा कि वो बिस्तर पर नहीं है। पत्नी ने दरवाजा खोलने की कोशिश की, लेकिन वो अंदर से बंद था। इस पर उसने शोर मचाया। इसके बाद अपने कजिन को कॉल किया। उसने आकर घर का दरवाजा खोला। तब देखा कि आनंद की लाश दूसरे कमरे में लटक रही है। आनंद के दो बच्चे हैं।
अब नई जांच में सामने आया है कि आरोपी ने जानबूझकर आनंद राठी को अपनी एक्टिवा गाड़ी से टक्कर मारने की कोशिश की थी, ताकि उन्हें ब्लैकमेल किया जा सके।
पुलिस यह भी पता कर रही है कि महिला ने अपने दोस्तों के साथ कहीं किसी और को तो ब्लैकमेल नहीं किया।