- Home
- States
- Chhattisgarh
- छत्तीसगढ़ में भीषण तबाही: बाढ़ में फंसी नन्हीं सी जान जब सुरक्षित हाथों में पहुंची तो चहक उठे चेहरे
छत्तीसगढ़ में भीषण तबाही: बाढ़ में फंसी नन्हीं सी जान जब सुरक्षित हाथों में पहुंची तो चहक उठे चेहरे
रायगढ़. छत्तीसगढ़ में पिछले दिनों से लगातार हो रही भारी बारिश ने तबाही मचाई हुई है, प्रदेश के हालात बिगड़ गए हैं। कई गांवों में पानी भर चुका है, पुलिस और एसडीआरफ टीम लोगों को बाढ़ प्रभावित इलाकों से निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने में लगी हुई है। जहां सुरक्षाकर्मी अपनी जान जोखिम में डालकर लोगों की जिंदगी बचाने में जुटे हुए हैं। इसी दौरान बाढ़ में फंसे एक बच्चे को जब रेस्क्यू किया तो किसी ने इस पल की तस्वरी खींचकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। बाढ़ में फंसी इस नन्हीं सी जान को जब निकालकर सुरक्षित हाथों में पहुंचाया तो सबके चहरे चहक उठे।
| Published : Aug 31 2020, 12:54 PM IST
- FB
- TW
- Linkdin
![](https://static-cf.akamaized.net/images/01eh1p1vdssjwybfgazm63dnqw/cg--1--jpg.jpg?impolicy=All_policy&im=Resize=(690))
दरअसल, दिल को खुश कर देने वाली यह तस्वीर रायगढ़ जिले की है, जहां इस वक्त बारिश अपना कहर बरपा रही है। लोगों के घरों में पानी घुस गया है, वहीं कई घर तो डूब चुके हैं। बाढ़ में फंसे इन लोगों को सुरक्षाकर्मी हरसंभव बचाने में जुटे हुए हैं।
प्रशासन दिन रात एक राहत एवं बचाव लगा हुआ है। लोगों कों नावों के जरिए निकाल कर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है। बच्चे, बूढ़े और महिलाओं को उनके घरों से निकालने वाली ये तस्वीरों को देखकर आप अंदाजा लगा सकते हैं कि यहां के हालात कितने बुरे हैं।
राज्य की सबसे बड़ी नदी महानदी ने रौद्र रूप धारण कर लिया है। महानदी में बाढ़ की वजह से आसपास के कई गांव डूब गए हैं। रायगढ़ और जांजगीर जिले की सभी नदी-नाले उफान पर हैं। महानदी का जल स्तर रविवार शाम को खतरे से ऊपर बह रहा था। यहां के करीब 20 से ज्यादा गांव में पानी भरा हुआ है। किसानों की सारी फसलें पूरी तरह से बर्बाद हो चुकी हैं।
जांगीर का डीघोरा गांव लीलागर नदी की बाढ़ में डूब गया तो दुर्ग में शिवनाथ नदी भी रौद्र रूप ले चुकी है। कवर्धा में छीरपानी डैम उफनाने से मछलियां तक बहनें लगीं।
रायगढ़ और आसपास के इलाकों में बाढ़ का हाल जानने के अधिकारी भी पहुंच रहे हैं। जहां वह बाढ़ प्रभावित लोगों को सुरक्षित निकालने की दिलासा दे रहे रहे हैं।
इस तस्वरी को देखकर अंदाजा लगा सकते हैं कि रायगढ़ और जांजगीर जिले में किस तरह बारिश अपना कहर बरपा रही है।