MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • States
  • Chhattisgarh
  • सुलगती सड़कें..बिलखते मासूम..पिता की छांव में इस तरह घर का सफर तय कर रहीं ये बेटियां, देखिए तस्वीरें

सुलगती सड़कें..बिलखते मासूम..पिता की छांव में इस तरह घर का सफर तय कर रहीं ये बेटियां, देखिए तस्वीरें

कुर्नूल/रायपुर. लॉकडाउन में काम-धंधा बंद होने हो जाने के बाद निराश होकर अपने घर लौट रहे मजदूरों और छोटे बच्चों की कुछ ऐसी तस्वीरें सामने आई है जो आपका दिल को दहला देंगी। बेबस-असहाय मजदूरों के लिए अब चिलचिलाती धूप और तपती सड़कें भी सुकून भरी लगने लगी हैं। जो बच्चे थोड़ा-बहुत भी चल सकते हैं, वे चलने को तैयार हैं, लेकिन जो अभी चल नहीं सकते उनको पिता गोदी में लेकर हजारों किलोमीटर का सफर तय कर रहे हैं। ऐसी ही एक तस्वीर आंध्र प्रदेश से सामने आई है, जहां एक पिता 1200 किलोमीटर दूर अपने घर छत्तीसगढ़ जाने के लिए पैदल निकल पड़ा है।

3 Min read
Author : Asianet News Hindi
| Updated : May 17 2020, 01:01 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
17

जब काम धंधा ठप हो गया और बाहर रहने का कोई विकल्प नहीं बचा तो आंध्र प्रदेश के कुर्नूल में रहने वाले एक मजदूर ने अपने घर छत्तीसगढ़ जाने की सोची। लेकिन, रास्ता लंबा होने के चलते उसके सामने समस्या थी कि वह अपनी दो दुधमुंही बेटियों को  कैसे घर तक ले जाएगा। क्योंकि वह मासूम तो अभी पैदल चल भी नहीं सकती हैं। ऐसे में पिता ने अपनी बेटियों के लिए एक कांवड़ बना ली, जिसमें दोनों को बिठाया और उस कांवड़ को अपने कंधे पर लादकर इस भीषण गर्मी में सफर पर निकल पड़ा।

27

कल तक मेहनत करके सुकून की दो वक्त की रोटी कमाकर अपने बच्चों का पेट पाल रहे थे। अब यह मजदूर हालात और किस्मत के बेचारे बन गए हैं। वह अब बेबस और मायूस हैं, आंखों में सपने सजोए चिल्लचिलाती धूप में अपने घर जाने के लिए सपर पर निकल पड़े हैं। तस्वीर में आप साफ तौर पर देख सकते हैं किस तरह एक मजबूर बाप अपने मासूम बच्चे को तपती दुपहरी में साइकिल पर इस तरह सवार कर ले जा रहा है। देखिए मासम को तीखी धूप में ही सो गया, उसको छांव की जरुरूत नहीं पड़ी।

37

यह तस्वीर रायपुर से सामने आई है, जहां खेलने-कूदने वाली उम्र में यह मासूम घर जाने के लिए पैदल निकल पड़ा है। उसने एक हाथ में अपने छोटे भाई को संभाल रखा है तो दूसरे हाथ में एक रोटी पकड़ रखी है। 

47

यह तस्वीर भोपाल के एनएच-12 की है, जहां यह महिला महाराष्ट्र से उत्तर प्रदेश जा रही है। जब कहीं छांव दिखी तो वह वहां बैठ गई और अपनी बिटिया के लिए चाय पिलाने लगी। मासूम बच्ची मां से यही पूछ रही होगी मम्मी और कितना चलना है, कब घर पहुंचेंगे।
 

57

यह तस्वीर राजस्थान के भरतपुर से सामने आई है। जहां यह मासूम बच्चे चिलचिलाती धूप के बीच नंगे पैरों से तपती सड़क पर चलने को मजबूर हैं। मासूम चीख रहा है, फिर उसकी मां हाथ पकड़े हुए उसे घसीट रही है। एक हाथ में महिला ने अपने दूसरे बच्चे को पकड़ रखा है।

67

तस्वीर में आप देख सकते हैं किस तरह एक महिला अपने बेटे के साथ घर जाने के लिए पैदल ही निकल पड़ी है। जब उसको छांव दिखी तो वह कुछ वक्त के लिए आराम करने लगी। लेकिन, सफर अभी बहुत लंबा है, यह तस्वीर राजस्थान से सामने आई है।

77

तस्वीर में दिखाई से रही इस मजदूर महिला का नाम नीतू देवी है, वह हरियाणा के जींद से अपने घर यूपी आजमगढ़ जान के लिए तीखी धूप में बैठी है। वह गोद में अपनी बच्ची को लिए हुए है।

छत्तीसगढ़ की सरकारी योजनाएं, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स, नक्सल क्षेत्र समाचार और स्थानीय विकास रिपोर्ट्स पढ़ें। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और बस्तर क्षेत्र की खबरों के लिए Chhattisgarh News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — सबसे विश्वसनीय राज्य कवरेज यहीं।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
10 रुपये का टिकट, खुद चलाई एटीवी बाइक…नेचर कैंप में दिखा मुख्यमंत्री साय का अलग अंदाज़
Recommended image2
छत्तीसगढ़: खनन पर सीएम साय का बड़ा एक्शन, ड्रोन से होगी अवैध उत्खनन की निगरानी
Recommended image3
Bastar Pandum 2026: 54 हजार कलाकारों के साथ छत्तीसगढ़ की जनजातीय संस्कृति का सबसे बड़ा उत्सव
Recommended image4
छत्तीसगढ़ के उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में फिर नजर आया पेरेग्रीन फाल्कन, वन्यजीव संरक्षण की बड़ी सफलता
Recommended image5
Chhattisgarh News: नवा रायपुर में मध्य क्षेत्रीय परिषद की 17वीं बैठक, चार राज्यों के विकास पर 50 बिंदुओं पर मंथन
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved