MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • States
  • Chhattisgarh
  • दर्द का सफर! मां की गोद में सोने वाला बच्चा पत्थर पर सोने को मजबूर, पढ़िए मजदूरों की दास्तां

दर्द का सफर! मां की गोद में सोने वाला बच्चा पत्थर पर सोने को मजबूर, पढ़िए मजदूरों की दास्तां

रायपुर (छत्तीसगढ़). कोरोना काल हर कोई अपने घर या गांव पहुंचना चाहता है। चाहे फिर इसके लिए पैदल ही क्यों हजारों किलोमीटर चलना ना पड़े। बेबस-असहाय  मजदूरों के लिए अब चिलचिलाती धूप और तपती सड़कें भी दर्द नहीं दे रही हैं। यहां तक कि कईयों के पैर में छाले पड़ गए किसी के पैरों से खून तक निकलने लगा, लेकिन, इसके बाद भी वो रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं, उनकी एक ही जिद है, बस हमको घर जाना है। देश के कई हिस्सों से पलायन कर रहे मजदूरों की ऐसी तस्वीरें सामने आ रही हैं जो पत्थर का भी दिल पिघला दें। जानिए जानते हैं मजबूर मजदूरों की दर्दभरी कहानी...

2 Min read
Author : Asianet News Hindi
| Updated : May 16 2020, 04:27 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
17

लॉकडाउन-3 में सामने आई यह भयावह और दर्दनाक तस्वीर छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर की है। यह तस्वीर बेबसी, मजबूरी और मायूसी बयां कर रही है। मासूम जब पैदल चलते-चलते थक गया तो वह पत्थर पर सो गया। कभी अपनी मां की गोद में सोने वाले इस मासूम को तपते पत्थर पर ही नींद आ गई।

27

यह तस्वीर बिलासपुर की है। जहां एक मासूम बच्चा चिलचिलाती धूप और तपती सड़क पर बैठकर खाना खा रहा है।

37

यह दर्दनाक तस्वीर चंडीगढ़ के मलोया की है। जहां एक 10 साल की बच्ची अपने माता-पिता के साथ नंगे पैर सफर कर रही है। उसके पैरों में न चप्पल है, न सिर पर छांव। इन लोगों को यूपी के उन्नाव जाना है।

47

यह तस्वीर बिहार के पूर्णिया जिले से सामने आई है। लखनऊ-मुजफ्फरपुर हाईवे पर यह महिला रोती दिखी। वह अपने पति को घर पहुंचाने के लिए लोगों के सामने गिड़गिड़ा रही थी। बता दें कि उसके पति का एक पैर रास्ते में ट्रक की टक्कर से टूट गया है। यह परिवार गुड़गांव से अपने घर पूर्णिया लौट रहा है।

57

लॉकडाउन में घर लौटते और संघर्ष करते मजदूरों की यह तस्वीर अहमदाबाद में रेलवे स्टेशन की है। जहां एक मां सैकंड़ों मील पैदल चलने के बाद अपने प्यासे बेटे को पानी पिला रही है।

67

यह तस्वीर हरियाणा के गुड़गांव की है। जहां श्रवण नाम का युवक 1000 किमी दूर घर जाने के लिए पैदल ही निकल पड़ा। चलते-चलते उसके पैर में छाले पड़ गए।

77

यह तस्वीर देश की राजधानी दिल्ली की है। जहां एक मां अपने बच्चे को कंधे पर बैठाकर पैदल ही घर के लिए निकली।

छत्तीसगढ़ की सरकारी योजनाएं, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स, नक्सल क्षेत्र समाचार और स्थानीय विकास रिपोर्ट्स पढ़ें। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और बस्तर क्षेत्र की खबरों के लिए Chhattisgarh News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — सबसे विश्वसनीय राज्य कवरेज यहीं।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
10 रुपये का टिकट, खुद चलाई एटीवी बाइक…नेचर कैंप में दिखा मुख्यमंत्री साय का अलग अंदाज़
Recommended image2
छत्तीसगढ़: खनन पर सीएम साय का बड़ा एक्शन, ड्रोन से होगी अवैध उत्खनन की निगरानी
Recommended image3
Bastar Pandum 2026: 54 हजार कलाकारों के साथ छत्तीसगढ़ की जनजातीय संस्कृति का सबसे बड़ा उत्सव
Recommended image4
छत्तीसगढ़ के उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में फिर नजर आया पेरेग्रीन फाल्कन, वन्यजीव संरक्षण की बड़ी सफलता
Recommended image5
Chhattisgarh News: नवा रायपुर में मध्य क्षेत्रीय परिषद की 17वीं बैठक, चार राज्यों के विकास पर 50 बिंदुओं पर मंथन
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved