MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • States
  • Chhattisgarh
  • प्याज की माला पहनते ही नेताजी की हालत हुई खराब, SP से बोले, 'मुझे बचाओ'

प्याज की माला पहनते ही नेताजी की हालत हुई खराब, SP से बोले, 'मुझे बचाओ'

रायपुर, छग. प्याज को लेकर देशभर में लोगों के आक्रोश के बीच गजब की पॉलिटिक्स भी चल रही है। MLA विधानसभा में प्याज की माला पहनकर विरोध जताते देखे गए, तो यहां एक बड़ा विचित्र मामला सामने आया है। यह हैं नगर निगम चुनाव में बतौर निर्दलीय प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमाने की तैयारी कर रहे शंकरलाल वरंदानी। शुक्रवार को वरंदानी नामांकन भरने पहुंचे थे। इस दौरान उनके गले में प्याज की माला लटक रही थी। बात यही पर खत्म नहीं होती। प्याज की माला की सुरक्षा के लिए उनके साथ दो पुलिसवाले भी थे। कलेक्ट्रेट परिसर में मौजूद लोग यह दृश्य देखकर हैरान रह गए। इस दौरान कलेक्ट्रेट में MLA कुलदीप जुनेजा भी मौजूद थे। MLA ने बताया कि शंकरलाल उनके पास मदद की आस लेकर आए थे। शंकरलाल का कहना था कि नामांकन के वक्त उनकी प्याज की माला लूटी जा सकती है। MLA ने बताया कि वे शंकरलाल को एसपी के पास लेकर गए। वहां से उन्हें सुरक्षा के लिए दो पुलिसवाले मिले। शंकरलाल पुलिस सुरक्षा में अपना नामांकन भरने पहुंचे। MLA ने कहा कि उन्होंने शंकरलाल से कहा था कि प्याज लॉकर में रखने की चीज है, उसकी माला पहनकर क्यों घूम रहे हैं? इस बीच रायपुर एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि केंद्र सरकार को गंभीरता से इसका कोई उपाय ढूंढना चाहिए। 

2 Min read
Author : Asianet News Hindi
Published : Dec 06 2019, 05:25 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
14
MLA ने बताया कि वे शंकरलाल को एसपी के पास लेकर गए। वहां से उन्हें सुरक्षा के लिए दो पुलिसवाले मिले। शंकरलाल पुलिस सुरक्षा में अपना नामांकन भरने पहुंचे। MLA ने कहा कि उन्होंने शंकरलाल से कहा था कि प्याज लॉकर में रखने की चीज है, उसकी माला पहनकर क्यों घूम रहे हैं? इस बीच रायपुर एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि केंद्र सरकार को गंभीरता से इसका कोई उपाय ढूंढना चाहिए।
24
इससे पहले बिहार की राजधानी पटना में भी विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान पूर्व मिनिस्टर और मौजूदा MLA शिवचंद्र राम प्याज की माला पहनकर गए थे। उन्होंने 3 किलो प्याज की माला बनवाई थी।
34
पिछले दिनों झारखंड के धनबाद में भी विधानसभा का इलेक्शन लड़ने जा रहे दो प्रत्याशी भी प्याज की माला पहनकर नामांकन भरने पहुंचे थे। ये थे बाघमारा से सपा प्रत्याशी मुजाहिद अंसारी और झरिया से मेराज खान। मेराज भी सपा से इलेक्शन लड़ रहे हैं।
44
उल्लेखनीय है कि झारखंड हो या देश का कोई दूसरा राज्य..हर जगह प्याज 100 से 120 रुपए किलो तक बिक रही है। अगर सिर्फ रांची की बात करें, तो यहां नासिक से रोजाना 15 ट्रक प्याज आती थी। लेकिन इन दिनों महज 2-3 ट्रक प्याज की पहुंच पा रही है।

छत्तीसगढ़ की सरकारी योजनाएं, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स, नक्सल क्षेत्र समाचार और स्थानीय विकास रिपोर्ट्स पढ़ें। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और बस्तर क्षेत्र की खबरों के लिए Chhattisgarh News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — सबसे विश्वसनीय राज्य कवरेज यहीं।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
10 रुपये का टिकट, खुद चलाई एटीवी बाइक…नेचर कैंप में दिखा मुख्यमंत्री साय का अलग अंदाज़
Recommended image2
छत्तीसगढ़: खनन पर सीएम साय का बड़ा एक्शन, ड्रोन से होगी अवैध उत्खनन की निगरानी
Recommended image3
Bastar Pandum 2026: 54 हजार कलाकारों के साथ छत्तीसगढ़ की जनजातीय संस्कृति का सबसे बड़ा उत्सव
Recommended image4
छत्तीसगढ़ के उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में फिर नजर आया पेरेग्रीन फाल्कन, वन्यजीव संरक्षण की बड़ी सफलता
Recommended image5
Chhattisgarh News: नवा रायपुर में मध्य क्षेत्रीय परिषद की 17वीं बैठक, चार राज्यों के विकास पर 50 बिंदुओं पर मंथन
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved