MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • States
  • Chhattisgarh
  • 8 महीने पहले प्रेमी के संग घूमने निकली थी प्रेमिका..अब पहाड़ियों पर मिला उसका कंकाल

8 महीने पहले प्रेमी के संग घूमने निकली थी प्रेमिका..अब पहाड़ियों पर मिला उसका कंकाल

राजनांदगांव, छत्तीसगढ़. यहां नर्सिंग की ट्रेनिंग ले रही 20 वर्षीय युवती की सनसनीखेज हत्या का 8 महीने बाद खुलासा हुआ है। अब तक पुलिस उसे मिसिंग मानकर जांच कर रही थी। उसकी हत्या किसी और ने नहीं, बल्कि उसके प्रेमी ने की थी। पुलिस को अब युवती की लाश के बजाय सिर्फ कंकाल हाथ लगा है। युवती की लाश डोंगरपुर की प्रज्ञापुरी पहाड़ियों से मिली है। पुलिस ने आरोपी प्रेमी कवर्धा निवासी मनोज वार्ष्णेय को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने माना कि दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। घटनावाले दिन वे दोनों घूमने निकले थे। लेकिन झगड़ा होने पर उसने प्रेमिका को मार डाला। युवती के लापता होने की FIR उसके परिजनों ने बसंतपुर थाने में दर्ज कराई थी। लेकिन पुलिस को कोई सुराग नहीं मिल रहा था। बाद में मोबाइल की कॉल डिटेल्स खंगालने पर आरोपी तक पहुंचा जा सका। आगे पढ़िए इसी खबर का शेष भाग...

4 Min read
Asianet News Hindi
Published : Jul 07 2020, 10:16 AM IST| Updated : Jul 07 2020, 10:18 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
17

आरोपी मनोज वार्ष्णेय ने पूछताछ में बताया कि वो और सुमन पटेल 6 अक्टूबर को डोंगरगढ़ घूमने गए थे। सुमन भी कवर्धा की रहने वाली है। अगले दिन यानी 7 अक्टूबर को दोनों के बीच झगड़ा हो गया। इस पर मनोज ने गुस्से में आकर उसकी हत्या कर दी। कॉल डिटेल्स के आधार पर अब जब मनोज से पूछताछ की गई, तब उसने हत्या कबूली। पुलिस को युवती का कंकाल मिला है। आगे पढ़िए इसी खबर के बारे में..

27

मनोज और सुमन दोनों कवर्धा के रणबीरपुर लोहारा मोहल्ले में रहते थे। इनका वहीं से प्रेम प्रसंग चला आ रहा था। सुमन की हत्या के बाद मनोज ऐसे बर्ताव करता रहा, जैसे कुछ हुआ ही न हो। आगे पढ़िए देवर-भाभी के बीच प्यार की कहानी...

37

यह मामला छत्तीसगढ़ के बालोद का है। यह घटना नवंबर, 2019 में सामने आई थी। अपना प्यार परवान न चढ़ते देख देवर ने भाभी की हत्या के बाद खुद फांसी लगा ली थी। नीलकंठ धीमर और उसकी भाभी तामेश्वरी के बीच लंबे समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। देवर ने भाभी को बांध में ले जाकर डुबा दिया था। फिर फांसी लगा ली थी। नीलकंठ महिला का चचेरा देवर था। इस प्रेम कहानी की चर्चा गांवभर में फैल गई थी। इसी बदनामी से उसने यह कदम उठाया। आगे पढ़िए संदूक में पत्नी की लाश...

47

यह मामला 6 जुलाई को सागर में सामने आया है।  (संदूक का चित्र काल्पनिक है, इनसेट में आरोपी) शराबी पति को पत्नी की टोकाटाकी पसंद नहीं थी। पत्नी जब उसे शराब पीने से रोकती, तो उसे यूं लगता...जैसे वो उसका बुरा चाहती हो। इस बात को लेकर दम्पती में अकसर झगड़ा होता था। 4 जुलाई की रात पति शराब पीकर घर आया, तो फिर झगड़ा हुआ। बौखलाहट में पति ने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद लाश को एक संदूक में रखकर उसे बिस्तर के नीचे सरकार दिया। इसके बाद पलंग पर दो दिन आराम से सोता रहा। लाश की बदबू भी वो सहन करता रहा। लेकिन शराब के नशे में किसी के सामने उसकी जुबान फिसल गई और हत्याकांड का खुलासा हो गया। आरोपी शेरसिंह लड़िया से झगड़े के बाद 30 वर्षीय पत्नी भारती कुछ दिन पहले  मायके चली गई थी। शुक्रवार को पति ने उसे मनाकर बुला लिया था। दम्पती का 10 साल का बेटा है। वो राजीवनगर वार्ड में अपने नाना-नानी के पास रहता है। आगे पढ़िए पटियाला में गर्भवती पत्नी की हत्या..

57

यह सनसनीखे हत्याकांड जून में सामने आया था। पंजाब के पटियाला में पत्नी से लगातार नाराज चल रहे पति ने चाकू घोंपकर उसकी हत्या कर दी। पत्नी 8 महीने की गर्भवती थी। आरोपी ने महिला के पेट और पीठ पर वार किए। इससे महिला और उसके गर्भ में पल रहे बच्चे दोनों की मौत हो गई। आरोपी महिला को लहूलुहान नहर किनारे फेंककर भाग निकला। महिला की उम्र महज 21 साल थी। वहीं, आरोपी 22 साल का है। आरोपी गंगा कुमार पत्नी सरोज के साथ राजपुरा में पंजाबी एनक्लेव में रहता था। आगे पढ़िए पटवारी को किसी पटवारिन से प्यार...

67

यह मामला जून में मध्य प्रदेश के सतना में सामने आया था। यहां एक पटवारी की छत से गिरकर हुई मौत में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पटवारी दुर्घटनावश छत से नहीं गिरा था, बल्कि उसकी पत्नी ने अपने प्रेमी और एक अन्य की मदद से नीचे फेंक दिया था। इस घटना के पीछे अवैध संबंधों की कहानी सामने आई है। पटवारी का किसी और से रिश्ता बन गया था। इसकी भनक पत्नी को लग चुकी थी। पति से चिढ़कर बैठी पत्नी को भी 8 साल छोटे एक युवक अनूप से प्यार हो गया। पटवारी की दो बेटिया हैं, जो बोंनाजा स्कूल में पढ़ती हैं। जब प्रियंका बच्चियों को छोड़ने स्कूल जाती थी, तभी उसकी मुलाकात अनूप से हुई थी। 

77

यह मामला दो दिन पहले सामने आया है। घटना झारखंड के रांची का है। यहां लकवाग्रस्त पत्नी से पीछा छुड़ाने पति ने उसकी हत्या कर दी। उमेश प्रसाद साहू 29 जून को पत्नी सीता देवी को लेकर पलामू में किसी वैद्य को दिखाने निकला था। आरोपी ने बनपुरवा जंगल में लेकर जाकर पत्नी के हाथ-पैर गमछे से बांध दिए। इसके बाद गला दबा दिया। पत्नी लकवाग्रस्त होने से विरोध तक नहीं कर सकी। 

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।
Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved