MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
TRENDING :
Abhijit Dipke Manoj Jarange Strike
UP Mau Hospital Case
H-1B Visa
BRICS Summit
Putin India Visit
Top 10 Morning News
US Iran War
Hardoi Crime
Kal Ka Rashifal
BRICS Summit 2026
Gurugram PG Murder
iPhone Duo Price in India
Toxic Box Office Collection
Hanuman Ansh Box Office Collection
Mirzapur The Movie Box Office Collection
Hanuman Ansh Overseas Box Office Collection
Kanpur Murder Vineet Miniocha
Jefferies India Report 2026
Red Fort Blast
Indian-Origin Couple Donation
Top 10 Latest News
Aaj Ka Rashifal
  • Home
  • States
  • Chhattisgarh
  • छत्तीसगढ़ में गैंग रेप के बाद पीड़िता ने की सुसाइड, दुखी होकर जब पिता ने मरने की कोशिश की, तब जागी पुलिस

छत्तीसगढ़ में गैंग रेप के बाद पीड़िता ने की सुसाइड, दुखी होकर जब पिता ने मरने की कोशिश की, तब जागी पुलिस

कोंडागांव, छत्तीसगढ़. जिले के केशकाल के ओड़ागांव में एक युवती के साथ गैंग रेप (gang rape) की घटना का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। घटना तीन महीने पहले हुई थी। लेकिन पुलिस ने FIR तक दर्ज नहीं की। लिहाजा पीड़िता ने सुसाइड कर लिया था। इससे दुखी होकर पिता ने भी अपनी जान देने की कोशिश की। तब कहीं जाकर पुलिस सक्रिय हुई। इस घटना के बारे में मृतका का सहेली ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। पीड़िता के साथ 7 लोगों ने गैंग रेप किया था। बुधवार को इस मामले की जांच करने पुलिस ने मृतका की लाश को कब्र से निकलवाया। अपनी किरकिरी होते देख पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एसडीओपी अमित पटेल ने बताया कि पीएम के बाद आगे की कार्रवाई होगी। बता दें कि मृतका के पिता ने 4 अक्टूबर को कीटनाशक खाकर आत्महत्या का प्रयास किया था। हालांकि समय रहते उसे अस्पताल पहुंचा दिया गया, जिससे उसकी जान बच गई। आगे पढ़ें-मृतका की सहेली ने बताई घटना...

4 Min read
Author : Asianet News Hindi
Published : Oct 08 2020, 10:24 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
110

पीड़िता की सहेली ने पुलिस को बताया कि तीन महीने पहले वो और मृतका कानागांव में आयोजित एक शादी में गई थी। इसी दौरान देर रात फूंडेर गांव के 7 युवक उसकी सहेली को उठा ले गए थे। उन्होंने जंगल में ले जाकर उसके साथ रेप किया था। आगे पढ़ें-15 दिन बाद जब कैद से निकली महिला, आपबीती सुनाते हुए कांपने लगी

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
210

यह मामला गुजरात के महीसागर जिले का है। इस महिला को दो लोगों ने 15 दिनों तक अपने कब्जे में रखा और लगातार गैंग रेप करते रहे। आरोपी महिला को ब्लैकमेल कर रहे थे, इसलिए वो डरी हुई थी। लेकिन जब सब्र टूट गया, तो हिम्मत करके पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

310

यह मामला गुजरात के जामनगर का है। यहां 17 साल की लड़की के साथ 4 लोगों ने रेप किया। आरोपियों ने लड़की को नींद की दवा पिला दी थी। इससे उसे होश नहीं रहा। आगे पढ़ें-कमरे में अकेली थी 16 साल की बहन, खराब हो गई भाई की नीयत, जानकर भी चुप रही मां

410

नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश. शहर में एक रेप का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। 16 साल की एक लड़की ने अपने ही भाई पर रेप का आरोप लगाया है। शर्मनाक बात यह है कि बेटी ने जब मां को इस बारे में बताया, तो उसने मामला दबाने की कोशिश की। लेकिन लड़की चुप नहीं बैठी। पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसे अकेला पाकर भाई ने उसके साथ रेप किया। इस बारे में उसने मां को बताया था, लेकिन उन्होंने उल्टे ही उसे डांटा और चुप करा दिया। पीड़िता मां से छुपकर कोतवाली पहुंची थी। मामले की गंभीरता को समझते हुए पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज किया और आरोपी मां-बेटे को गिरफ्तार कर लिया। आगे पढ़ें- खेल-खेल में पिता करने लगा गंदी हरकतें, तो गेट खोलकर भागकर दादी के पास पहुंच गई बच्ची

510

मुंबई, महाराष्ट्र. उपनगर डोंबिवली के रामनगर में 32 साल के एक शख्स ने अपनी बेटी के साथ रेप की कोशिश की। बच्ची जैसे-तैसे पिता के चंगुल से छूटकर दादी के पास पहुंची और घटना के बारे में बताया। आरोपी की मां ने खुद पुलिस को बुलाकर उसे गिरफ्तार करवा दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट (Protection of Children from Sexual Offences Act) के तहत मामला दर्ज किया है। रामनगर पुलिस स्टेशन के सीनियर इंस्पेक्टर सुरेश अहेर ने बताया कि आरोपी सो रहा था। अचानक बेटी को देखकर उसने दरवाजा बंद कर लिया। आगे पढ़ें इसी घटना के बारे में...
 

610

बेटी ने कहा कि पिता ने उसे पकड़कर गलत हरकत करने की कोशिश की। आगे पढ़ें इसी घटना के बारे में...
 

710

बच्ची की दादी की शिकायत पर आरोपी को कुछ घंटे में ही पकड़ लिया गया।  आगे पढ़ें इसी घटना के बारे में...
 

810

आरोपी दिहाड़ी मजदूर है। लेकिन लॉकडाउन के कारण वो कई महीनों से बेरोजगार है। आगे पढ़ें-दीदी को रोते देखकर मासूम बहन की खुल गई नींद, जब मां-बाप ने बेटी की हालत देखी, तो फट गया कलेजा
 

910

यह मामला हरियाणा के फरीदाबाद में पिछले दिनों सामने आया था। 8 साल की बच्ची से रेप कराने वाला पड़ोसी है। क्राइम अगेंस्ट वूमेन ( Crime against women) एसीपी धारणा यादव ने बताया कि आरोपी की पहचान बिहार के बक्सर जिला निवासी सोनू (28) के रूप में हुई है। वह शादीशुदा है। बच्चे गांव में रहते हैं। पीड़िता का पिता राजमिस्त्री है। मूलत: राजस्थान का रहने वाला पिता यहां किराये पर रहता है। उसके तीन बेटियां और 2 बेटे हैं। घटना के वक्त पीड़िता अपने छोटे भाई-बहनों के साथ कमरे में सो रही थी। वहीं माता-पिता छत पर सोने चले गए थे। तभी आधी रात आरोपी घर में घुस आया था। आगे पढ़ें- आगे पढ़ें-12 विदेशी भाषाएं सीखकर दुनियाभर की महिलाओं को करने लगा इम्प्रेस, 'मैडम' भी इंडिया खिंची आने लगीं

1010

जयपुर, राजस्थान. 12 विदेशी भाषाओं का जानकार यह शख्स चाहता, तो अच्छा-भला काम कर सकता था, लेकिन उसने इस हुनर का गंदा फायदा उठाया। वो ई-कॉमर्स बिजनेस (E-commerce business) के जरिये विदेशी महिलाओं को फंसाने लगा। उन्हें ऑनलाइन बिजनेस में मुनाफ दिखाकर भारत बुलाता और फिर रेप करता। लेकिन कुछ महिलाओं ने हिम्मत करके इसका भंडाफोड़ दिया। रूपक चटर्जी नामक यह आरोपी कोलकाता का रहने वाला है। उसे मुंबई से पकड़ा गया है। आरोपी के खिलाफ पुर्तगाल की महिला ने दिल्ली के निजामुद्दीन थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। इसके बाद जीरो पर FIR दर्ज करके मामला आमेर के सदर थाने में उसके खिलाफ 17 सितम्बर को मामला दर्ज किया गया। लोकेशन के आधार पर उसे मुंबई से दबोच लिया गया। आरोपी के खिलाफ यूके की भी एक महिला ने रेप की शिकायत दर्ज कराई थी। वहीं, दिल्ली के करोलबाग थाने में भी एक विदेशी महिला के साथ रेप का मामला दर्ज है।

छत्तीसगढ़ की सरकारी योजनाएं, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स, नक्सल क्षेत्र समाचार और स्थानीय विकास रिपोर्ट्स पढ़ें। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और बस्तर क्षेत्र की खबरों के लिए Chhattisgarh News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — सबसे विश्वसनीय राज्य कवरेज यहीं।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
मिलेट से कमाई करेंगी गांव की महिलाएं, युवाओं को मिली ₹50 लाख की स्टार्टअप ग्रांट
Recommended image2
नुक्कड़ नाटक से गांव-गांव पहुंचेगी ‘सेवा’ की कहानी, इन्फ्लूएंसर दिखाएंगे बदलता छत्तीसगढ़
Recommended image3
Bilaspur News: बहतराई स्टेडियम में छाया तीजा का रंग, CM विष्णुदेव साय ने खोला सौगातों का पिटारा
Recommended image4
Jashpur Dahi Handi: दही हांडी उत्सव में उमड़ा सैलाब, कृष्ण भक्ति में डूबा रंजीता स्टेडियम
Recommended image5
तालाब के ऊपर 1200 मुर्गियां, नीचे पलती हैं मछलियां… इस किसान ने अपनाया अनोखा मॉडल
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved