- Home
- States
- Chhattisgarh
- जब घर की याद सताने लगी..तो फूट-फूटकर रो पड़ी महिला, लॉकडाउन में ऐसी फंसी कि जीना मुश्किल हो गया
जब घर की याद सताने लगी..तो फूट-फूटकर रो पड़ी महिला, लॉकडाउन में ऐसी फंसी कि जीना मुश्किल हो गया
रायपुर/अमृतसर. जब कोई घर से दूर हो और रहने-खाने के कोई ठिकाने न हों, तो सोचिए उस पर क्या बीतती होगी? लॉकडाउन में फंसे हजारों मजदूरों के साथ भी ऐसा ही हो रहा है। बेशक अब लाखों मजदूर जैसे-तैसे मुसीबत उठाकर अपने घर पहुंच गए हों, लेकिन हजारों मजदूर अभी भी घर से दूर हैं। यह तस्वीर छत्तीसगढ़ की रहने वाली एक प्रवासी महिला मजदूर की है, जो पंजाब के अमृतसर में फंसी हुई थी। वो अपने घर जाने के लिए निकली थी, लेकिन व्यवस्था नहीं हो पाने से फूट-फूटकर रो पड़ी। बता दें कि कई राज्यों ने लॉकडाउन में छूट दी है, लेकिन कुछ राज्यों में अभी भी सख्ती है। लॉकडाउन खुलने के साथ ही संक्रमित मरीजों की संख्या भी बढ़ती जा रही है। देश में संक्रमित मरीजों की संख्या 2 लाख को पार कर चुकी है। वहीं, इस बीमारी से अब तक 5600 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। आइए देखते हैं लॉकडाउन के दौरान की कुछ तस्वीरें..

छत्तीसगढ़ की रहने वाली यह महिला और उसका परिवार पंजाब के अमृतसर में मजदूरी करता था। अब ये लोग घर वापसी के लिए निकले थे। बता दें कि छत्तीसगढ़ में पॉजिटिव मरीजों की संख्या 550 को पार कर चुकी है।
यह तस्वीर अमृतसर की है। ये मजदूर छत्तीसगढ़ घर वापसी का इंतजार कर रहे हैं। इस बीच बारिश ने उनका रास्ता रोक लिया।
यह तस्वीर महाराष्ट्र से कोलकाता पहुंचे प्रवासी मजदूरों की है।
यह तस्वीर मुंबई की है। प्रवासियों की इस तरह भीड़ देखकर कोरोना संक्रमण का डर और बढ़ जाता है।
यह तस्वीर गुवाहाटी रेलवे स्टेशन के बाहर की है। गरीबों को लॉकडाउन में सबसे ज्यादा दिक्कत हुई।
लॉकडाउन में छूट मिलने के बाद जयपुर का हवा महल घूमने पहुंचे टूरिस्ट।
छत्तीसगढ़ की सरकारी योजनाएं, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स, नक्सल क्षेत्र समाचार और स्थानीय विकास रिपोर्ट्स पढ़ें। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और बस्तर क्षेत्र की खबरों के लिए Chhattisgarh News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — सबसे विश्वसनीय राज्य कवरेज यहीं।