MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
TRENDING :
Nepal Flood
Raksha Bandhan Special
Nepal Flood Viral Video
Ankit Baliyan Murder
Nepal Flood
China Banqiao Dam disaster
Top 10 News
India Today CVoter MOTN Survey
Nepal Flash Flood 2026
Nepal Flood Video
Nepal Flood
Nepal Flood Photo Gallery
Nepal Flood Update
Ujjain Karni Sena Clash
Nepal Flood
Toxic Movie Review
Toxic Box Office Collection
Happy Raksha Bandhan Wishes in Hindi
Toxic Vs Dhurandhar 2 Box Office Collection
Ankit Baliyan Murder
Awarapan 2 Box Office Collection
Delhi Model Murder
Nepal Flood Vulnerability
Top 10 Morning News
Delhi Weather Update
Aaj Ka Rashifal
Bihar & Jharkhand Weather
  • Home
  • States
  • Chhattisgarh
  • Womens Day 2022: महिला दिवस पर इन नारी शक्ति को सलाम: देश की वो IPS बेटियां, जिनके सामने खौफ खाते हैं अपराधी

Womens Day 2022: महिला दिवस पर इन नारी शक्ति को सलाम: देश की वो IPS बेटियां, जिनके सामने खौफ खाते हैं अपराधी

रायपुर/जयपुर. आज पूरी दुनिया 8 मार्च को विश्न अंतराष्ट्रीय महिला दिवस (International Women's Day) मना रहा है। भारत की इन बेटियों को जब-जब मौके मिले हैं महिलाओं ने अपनी क्षमता, बुद्धिमता और ताकत का परिचय दिया है। वो हर क्षेत्र में शानदार प्रदर्शन करके शक्ति की मिसाल बनी हैं। कानूनी दाव-पेंच हो या सियासी सूझबूझ, खेल का मैदान हो या आसमान में फाइटर प्लेन उड़ाना, हर मोर्चे पर बेटियां शिखर तक जा पहुंची हैं। तो चलिए आज हम आपको मिलवाते है ऐसी IAS और IPS महिलाओं से जिन्हें देखकर आप भी कहोगे की वाह क्या बात है..यह महिला अफसर निडर होकर अपराधियों पर कहर बनकर टूटती हैं। उनके काम करने के इसी अंदाज की वजह से बड़े से बड़े अपराधी उनके नाम से कांपते हैं। तो आइए मिलिए इन दबंग लेडी अफसरों से...

4 Min read
Author : Asianet News Hindi
| Updated : Mar 08 2022, 01:56 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16


सबसे पहले मिलए लेडी IPS अंकिता शर्मा से जो होम कैडर पाने वाली छत्तीसगढ़ की पहली महिला IPS बनी हैं। अंकिता शर्मा ने साल 2018 में यूपीएससी की परीक्षा में 203 रैंक हासिल की थी। आईपीएस अंकिता इन दिनों छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बस्तर में असिस्टेंट सुपरिटेंडेंट पद पर हैं और नक्सल ऑपरेशन की कमान संभाल रही हैं। बस्तर में नक्सल ऑपरेशन की कमान संभालने वाली वे पहली महिला आईपीएस अधिकारी हैं। 32 साल की अंकिता शर्मा मूलत: दुर्ग की रहने वाली हैं। उनके पिता राकेश शर्मा व्यापारी हैं और मां सविता शर्मा गृहिणी हैं। अंकिता तीन बहनों में सबसे बड़ी हैं। उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि मेरा बचपन से ही आईपीएस बनने का सपना था जो दो साल पहले 2018 में तीसरे अटैम्प्ट में सच हो गया। उनके पिता राकेश शर्मा व्यापारी हैं और मां सविता शर्मा गृहिणी हैं। अंकिता तीन बहनों में सबसे बड़ी हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
26

ये महिला आईपीएस अफसर प्रीति चंद्रा हैं जो राजस्थान कैडर की अधिकारी हैं। वो 2008 बैच की आईपीएस हैं वो राजस्थान के कई जिलों में  एसपी रह चुकी हैं। यह अपने काम करने के अंदाज से लेडी सिं’घम के नाम से जानी जाती हैं। प्रीति चंद्रा की साल 1979 को राजस्थान के सीकर जिले के गांव कुंदन में जन्मी। एम.फिल तक पढ़ाई करने के बाद वह यूपीएससी की परीक्षा की तैयारी करने लगी। अवैध खनन के लिए कुख्यात बीहड़ के जंगलों में डकैतों के खिलाफ चलाए गए हर ऑपरेशन में महिला आइपीएस खुद मोर्चा संभालती है। वह कई इनामी डकैतों को सरेंडर करवा चुकी हैं। उनके नाम से अपराधी कांप उठते हैं।

36


IPS डी रूपा काफी फेमस अफसर हैं उन्होंने यूपीएससी की परीक्षा में ऑल इंडिया 43वीं रैंक हासिल की थी। उन्होंने आईएएस छोड़ IPS के पद को चुना था। रूपा अपने 20 साल के करियर में करीब 40 बार ट्रांसफर झेल चुकी हैं।  डी रूपा ही वह आईपीएस हैं, जो 2004 में एक वारंट को तामील कराने के लिए कर्नाटक से उमा भारती को गिरफ्तार करने एमपी के लिए निकल पड़ीं थी। वो भी जब उमा भारती मुख्यमंत्री थीं। रूपा का कहना है कि वो आसानी से आईएएस बन सकती थीं, लेकिन पुलिस सर्विसेज के शौक के कारण उन्होंने आईपीएस चुना। पुलिस सर्विसेज के अलावा रूपा एक बेहतरीन ट्रेंड भरतनाट्यम डांसर हैं। इसके साथ ही इन्होंने भारतीय संगीत की ट्रेनिंग भी ली है। रूपा ने बयालाताड़ा भीमअन्ना नामक कन्नड फिल्म में एक प्लेबैक सिंगर के रूप में गीत भी गाया है।

46

इनसे मिलिए यह साहसी महिला आईपीएस अधिकारी मंजिता वंजारा हैं, जिन्होंने 2011 में उन्होंने सिविल सेवा परीक्षा पास की थी। जिता वंजारा इससे पहले National Insitute of Fashion technology, गांधीनगर की पूर्व छात्रा भी रह चुकी हैं। वो एक पढ़ी-लिखी फैशन डिजायनर तथा एक सुपर कॉप दोनों ही हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुएशन निरमा यूनिवर्सिटी, गुजरात से किया है। पोस्ट ग्रेजुएशन में उन्होंने गोल्ड मेडल भी हासिल किया है। वह निडर होकर अपराधियों पर कहर बनकर टूटती हैं। अप्रैल 2017 में लेडी पुलिस अफसर ने बुर्का पहन कर जुए के अड्डे पर रेड डालकर काफी सुर्खियां बटोरी थीं। मंजिता कई सेक्स रैकेट के खुलासे के लिए रेड मार चुकी हैं।

56

इनसे मिलिए ये हैं 2006  बैच की बहादुर आईपीएस अफसर संजुक्ता पराशर जो "आयरन लेडी ऑफ असम " के नाम से जानी जाती हैं। संजुक्ता असम के सोनितपुर जिले में बतौर एसपी तैनात है। बेहद खूबसूरत होने के साथ ही वे बहुत बहादुर भी है। उन्होंने 15 महीने के कार्यकाल में 16 आतकियों को ढेर और 64 को गिरफ्तार किया था। संजुक्ता सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और युवाओं को पुलिस फोर्स ज्वाइन करने के लिए मोटिवेट करती हैं।

66

यह महिला आईपीएस अफसर हैं मेरिन जोसेफ हैं। वह केरल कैडर के सबसे कम उम्र के आईपीएस अधिकारी, ने 25 साल की उम्र में 2012 में अपने पहले प्रयास में ही यूपीएससी परीक्षा पास की है। मेरिन का जन्म  दिल्ली में हुआ और उन्होंने सेंट स्टीफंस कॉलेज से स्नातक और मास्टर डिग्री पूरी की। उनके पिता कृषि मंत्रालय में वरिष्ठ सलाहकार हैं और उनकी मां अर्थशास्त्र की प्रोफेसर हैं। वह अपने काम के अनोखे अदाज के लिए जानी जाती हैं।
 

छत्तीसगढ़ की सरकारी योजनाएं, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स, नक्सल क्षेत्र समाचार और स्थानीय विकास रिपोर्ट्स पढ़ें। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और बस्तर क्षेत्र की खबरों के लिए Chhattisgarh News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — सबसे विश्वसनीय राज्य कवरेज यहीं।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Raksha Bandhan: पद्मश्री उषा बारले ने मंत्री राजेश अग्रवाल को बांधी राखी
Recommended image2
Jashpur News: CM विष्णु देव साय को बहनों ने बांधी राखी, केरसई में विकास कार्यों की लगी झड़ी
Recommended image3
Raksha Bandhan: CM विष्णु देव साय का बड़ा तोहफा, 50 महिलाओं को मिले ई-रिक्शा
Recommended image4
Raksha Bandhan 2026: राज्यपाल रमेन डेका को बच्चों ने बांधी राखी, दिखा भावुक नजारा
Recommended image5
शादी, तलाक और संपत्ति के नियम बदलेंगे? छत्तीसगढ़ में UCC पर तेज हुई चर्चा
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved