MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Sports
  • Cricket
  • क्रिश्चियन होने की वजह से यूसुफ को परेशान करते थे PAK क्रिकेटर, धर्म बदलकर बन गए थे मुस्लिम

क्रिश्चियन होने की वजह से यूसुफ को परेशान करते थे PAK क्रिकेटर, धर्म बदलकर बन गए थे मुस्लिम

नई दिल्ली. पाकिस्तान के पूर्व लेग स्पिनर दानिश कनेरिया इन दिनों खासी चर्चा में हैं। कनेरिया के साथ पाकिस्तान के खिलाड़ी धर्म के आधार पर भेदभाव करते थे। पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर एक टीवी शो में खुलासा किया था कि पाकिस्तान टीम हिंदू होने के कारण कनेरिया से भेदभाव करती थी और उनके साथ में खाना खाने पर साथी खिलाड़ी आपत्ति जताते थे, पर दानिश कनेरिया अकेले ऐसे खिलाड़ी नहीं हैं, जिनके साथ धर्म के आधार पर भेदभाव होता था। दानिश के अलावा भी पाकिस्तान में दूसरे धर्म के खिलाड़ियों के साथ खासा भेदभाव होता था। यूसुफ योहाना भी इनमें से एक थे। यूसुफ मूल रूप से क्रिस्चियन खिलाड़ी थे, पर अचानक उन्होंने इस्लाम धर्म अपना लिया था। 

2 Min read
Author : Asianet News Hindi
| Updated : Dec 27 2019, 05:27 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
110
योहाना यूसुफ पाकिस्तान के लिए खेलने वाले चौथे क्रिस्चियन और पांचवे गैर मुस्लिम खिलाड़ी थे। यूसुफ ने साल 1998 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जोहांसबर्ग में अपना पहला मैच खेला था।
210
यूसुफ ने 2004 में इस्लाम धर्म अपना लिया था और उनका नाम बदलकर मोहम्मद यूसुफ कर दिया गया था। उनके साथी खिलाड़ी सईद अनवर पर उन्हें इस्लाम अपनाने के लिए प्रभावित करने के आरोप लगे थे।
310
यूसुफ ने पाकिस्तान के लिए 90 टेस्ट मैचों में 52.29 के औसत से 7530 रन बनाए थे। 288 वनडे मैचों में भी उन्होंने 41.72 की औसत से 9720 रन जोड़े थे।
410
साल 2006 में यूसुफ ने 11 टेस्ट में 9 शतक और 3 अर्धशतक के साथ 1788 रन बनाए थे। इस साल यूसुफ का औसत 99.33 का था। एक साल सबसे ज्यादा रन बनाने का यह रिकॉर्ड आज भी कायम है।
510
2010 में न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शर्मनाक हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने यूसुफ पर बैन लगा दिया था। उनका यह बैन जल्द ही हट गया था, जब इंग्लैंड के खिलाफ शर्मनाक हार के बाद पाकिस्तान टीम में उन्हें वापस बुलाया गया था। हालांकि इस सीरीज के बाद यूसुफ को पाकिस्तान की टीम में दोबारा मौका नहीं मिला।
610
पाकिस्तान ने यूसुफ पर गुटबाजी करके खिलाड़ियों का मनोबल गिराने के आरोप लगाए थे और उन पर बैन लगा दिया था। इसके बाद ही यूसुफ ने संन्यास लेने का फैसला कर लिया था।
710
पाकिस्तान के पूर्व कप्तान राशिद लतीफ ने यूसुफ पर कहा था "यूसुफ योहाना को बहुत तंग किया गया। वो भी गॉड गिफ्टेड प्लेयर था।" इसी टीवी शो में दानिश कनेरिया के साथ भेदभाव का खुलासा भी हुआ था।
810
शोएब ने युसुफ का जिक्र करते हुए कहा था "यूसुफ के 12 हजार रन होने थे। लेकिन, हमने उसे कभी सेफगार्ड नहीं किया। मेरी दो तीन प्लेयर्स से लड़ाई हुई।"
910
यूसुफ ने पाकिस्तान के लिए 3 T-20 मैच भी खेले थे। 3 मैचों में यूसुफ ने 16.67 के औसत से कुल 50 रन बनाए थे। इस दौरान उनका ,स्ट्राइक रेट 116.28 का रहा था।
1010
गेंदबाजी में भी यूसुफ ने अपना हाथ आजमाया था। वनडे में यूसुफ ने सिर्फ 2 गेंद फेंककर एक विकेट लिया था। टेस्ट में भी उन्होंने 1 ओवर फेंका और 3 रन खर्चे थे।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Ind vs SA: अभिषेक शर्मा से ज्यादा उनकी बहन को किया जा रहा ट्रोल, सामने आई ये वजह
Recommended image2
PAK vs NZ Match: बारिश ने रद्द कराया सुपर-8 का पहला मैच, आगे की राह हुई अब और मुश्किल
Recommended image3
T20 World Cup: टीम इंडिया से मिली 3 करारी हार भूल तो नहीं गए हो साउथ अफ्रीका वालों?
Recommended image4
PAK vs NZ Pitch Report & Toss Update: बारिश से धुला मैच तो किसे होगा फायदा? कैसी है पिच? मौसम अपडेट, प्लेइंग XI और प्रमुख खिलाड़ी
Recommended image5
Washington Sundar: साउथ अफ्रीका के खिलाफ सुंदर को क्यों मिलना चाहिए मौका? 3 बड़ी वजह
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved