MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Sports
  • Cricket
  • इंग्लैंड को 2019 वर्ल्डकप फाइनल जिताने वाले स्टोक्स बने विजडन क्रिकेटर ऑफ द ईयर, ये 5 खिलाड़ी हुए सम्मानित

इंग्लैंड को 2019 वर्ल्डकप फाइनल जिताने वाले स्टोक्स बने विजडन क्रिकेटर ऑफ द ईयर, ये 5 खिलाड़ी हुए सम्मानित

नई दिल्ली. भारतीय कप्तान विराट कोहली को पछाड़कर इंग्लैंड के बेन स्टोक्स ने साल 2019 में विजडन क्रिकेटर ऑफ द ईयर का खिताब जीता है। इससे पहले भारतीय कप्तान लगातार तीन सालों से यह खिताब जीतते आ रहे थे। स्टोक्स ने साल 2019 में दुनिया के किसी भी दूसरे क्रिकेटर से बेहतर प्रदर्शन किया, जिसके लिए उन्हें यह खिताब दिया गया है। स्टोक्स के अलावा उनके साथी खिलाड़ी जोफरा आर्चर को भी इस लिस्ट में जगह में मिली है। स्टोक्स से पहले इंग्लैंड के एंड्र्यू फ्लिंटॉप को यह खिताब मिला था। उन्होंने साल 2005 में यह खिताब जीता था। अबकी बार इस सूची में किसी भी भारतीय खिलाड़ी को जगह नहीं मिली है। ऑस्ट्रेलिया के पैट कमिंस और एलिसा पेरी का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। 

2 Min read
Asianet News Hindi
Published : Apr 09 2020, 09:54 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
110
स्टोक्स ने 2019 वर्ल्डकप फाइनल में शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने सुपर ओवर में 15 रन बनाए थे। इससे पहले भी उन्होंने बेहतरीन पारी खेलकर मैच टाई कराया था।
210
इसके बाद एशेज सीरीज मे भी उन्होंने शानदार शतक लगाकर इंग्लैंड को 1 विकेट से जीत दिलाई थी।
310
स्टोक्स से पहले इस खिताब पर भारतीय कप्तान विराट कोहली का कब्जा था। पिछली तीन बार से कोहली यह खिताब जीतते आ रहे थे।
410
स्टोक्स से पहले इंग्लैंड के एंड्रयू फ्लिंटॉप ने यह खिताब जीता था। साल 2005 में एशेज सीरीज में शानदार प्रदर्शन करने के लिए उन्हें यह अवॉर्ड दिया गया था।
510
भारत की स्मृति मंधाना भी पिछले साल इन खिलाड़ियों की सूची में शामिल थी, पर इस साल इस लिस्ट में किसी भी भारतीय को जगह नहीं मिली है।
610
स्टोक्स के साथी खिलाड़ी जोफरा आर्चर का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है।
710
ऑस्ट्रेलिया के पैट कमिंस ने भी इस सूची में अपनी जगह बनाई है। इस साल IPL की नीलामी में भी वो सबसे महंगे खिलाड़ी थे।
810
दक्षिण अफ्रीका के लेफ्ट आर्म स्पिनर साइमन हार्मर को विजडन ने अपने सबसे बेहतरीन खिलाड़ियों में शामिल किया है।
910
ऑस्ट्रेलिया के मार्नस लाबुशेन को भी शानदार खेल दिखाने के लिए इस लिस्ट में जगह मिली है। साल 2019 में उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में लाजवाब प्रदर्शन किया था।
1010
ऑस्ट्रेलिया की एलिसा पेरी को भी इस लिस्ट में जगह मिली है। साल 2019 में विजडन की इस सूची में शामिल होने वाली वो तीसरी ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी हैं।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved