MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Sports
  • Cricket
  • धनाश्री का लक, प्रमोशन के साथ 5-7 Cr. हो सकती है युजी की सैलरी, इन खिलाड़ियों को भी मिलेगा इंक्रीमेंट

धनाश्री का लक, प्रमोशन के साथ 5-7 Cr. हो सकती है युजी की सैलरी, इन खिलाड़ियों को भी मिलेगा इंक्रीमेंट

स्पोर्ट्स डेस्क : कोरोना महामारी के कारण कई लोगों की नौकरियां चली गई। वहीं, कई लोग अब भी सैलरी कटौती से परेशान हैं। लेकिन बीसीसीआई अपने खिलाड़ियों की सैलरी में इंक्रीमेंट करने वाली है। दरअसल, बीसीसीआई (BCCI) हर साल अपनी सालाना कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट अपडेट करती है, जिसमें ग्रेड ए+ में खिलाड़ियों को शामिल किया जाता है। इस साल ऐसे 6 खिलाड़ी है, जिन्हें  ए+ग्रेड में शामिल किया जा सकता है। इससे इनकी सैलरी भी 5 से 7 करोड़ के बीच हो जाएगी। सबसे खास बात ये है कि शादी के 23 दिन बाद ही युजवेंद्र चहल को बड़ी सफलता मिली है, इसके लिए सभी उनकी मेहनत के साथ ही वाइफ धनाश्री (Dhanashree verma) को भी लकी मान रहे हैं। युजी के अलावा और किन खिलाड़ियों को प्रमोशन मिल सकता है, आइए आपको बताते हैं।

3 Min read
Author : Asianet News Hindi
| Updated : Jan 15 2021, 11:20 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
17

बीसीसीआई की मौजूदा लिस्ट में ग्रेड ए+ में तीन खिलाड़ी विराट कोहली (Virat Kohli), रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) शामिल हैं। इन तीनों खिलाड़ियों को 7 करोड़ सालाना सैलरी मिलती है।

27

टीम इंडिया के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल (Yuzvendra chahal) ने 22 दिसंबर 2020 को ही शादी की है। ऐसा लगता है कि उनकी किस्मत शादी के बाद चमकने वाली है। फिलहाल वह बीसीसीआई की लिस्ट में बी ग्रेड के खिलाड़ी है लेकिन जल्द ही वह ए + ग्रेड में शामिल हो सकते हैं, इसका मतलब कि उन्हें सालाना 3 करोड़ से 7 करोड़ रुपए का सैलरी मिलेगी। इसके पीछे की वजह चहल का ऑस्ट्रेलिया दौरे पर शानदार प्रदर्शन हैं।

37

भारतीय टेस्ट टीम की कमान बखूबी संभाल रहे अजिंक्य रहाणे  (Ajinkya Rahane) बेशक इस लिस्ट में आने के हकदार हैं, जिस तरह से उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय टीम की कमान संभाली, उसके बाद उनकी सैलरी में बढ़ोतरी होना तय माना जा रहा है। फिलहाल वो ग्रेड ए में है, लेकिन जल्द ही वो ए+ लिस्ट में शामिल हो सकते हैं। इस तरह उनकी सैलरी 5 करोड़ से बढ़कर 7 करोड़ हो जाएगी।

47

इनके अलावा, टीम इंडिया के विकेटकीपर-बल्लेबाज केएल राहुल (KL Rahul) भी ग्रेड ए + के खिलाड़ी बन सकते हैं। वर्तमान में उनका नाम बीसीसीआई की लिस्ट में ग्रेड-ए में है और उनका वेतन 5 करोड़ रुपए है।  ग्रेड ए + में आने पर उनकी सैलरी 7 करोड़ रुपए तक हो जाएगी।

57

आईपीएल के साथ इंटरनेशल क्रिकेट में अपने आप को साबित करने वाले हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) भी इस लिस्ट में आ सकते हैं। पांड्या पिछले कुछ सालों में भारत के सबसे बेहतरीन ऑलराउंडर साबित हुए हैं। हाल ही में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर उन्होंने वनडे और टी20 में शानदार पारियां खेली। जिसके चलते उनका प्रमोशन भी तय माना जा रहा है। फिलहाल वह ग्रेड बी में शामिल है, लेकिन इसमें कोई संदेह नहीं है कि वह ए + ग्रेड में जगह बनाने के काबिल दावेदार हैं।

67

रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) भारतीय टीम के ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने टीम इंडिया के लिए हर फॉर्मेट में शानदार प्रदर्शन किया है, जिसके चलते उन्हें बीसीसीआई की सूची के ग्रेड ए + में शामिल किया जा सकता है। वह वर्तमान में ग्रेड ए सूची में है।

77

कलाई की चोट के चलते टीम से बाहर हुए मोहम्मद शमी (Mohhamed Shami) ने अपने प्रदर्शन से सभी का दिल जीता है। उनकी परफॉर्मेंस को देखते हुए उन्हें भी ए + ग्रेड में शामिल किया जा सकता है। फिलहाल वह ए ग्रेड में है, लेकिन जल्द ही ए + ग्रेड में उन्हें शामिल किया जाएगा।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
India vs USA T20 World Cup 2026: पहला मैच, नई टीम, 2 नई चुनौती
Recommended image2
Who Won Yesterday’s Cricket Match, Ind vs Eng: कल का मैच कौन जीता, U-19 Result भारत vs इंग्लैंड
Recommended image3
U-19 World Cup Winner (1988-2026): 38 साल में कौन कितने बार जीता अंडर-19 वर्ल्ड कप, देखें पूरी लिस्ट
Recommended image4
Ind vs Eng: भारत अंडर-19 में छठी बार वर्ल्ड चैम्पियन, वैभव सूर्यवंशी की आंधी में उड़े फिरंगी
Recommended image5
वैभव सूर्यवंशी ने 1 मैच में बना डाले 5 भयानक रिकॉर्ड, जीवन में नहीं देखी होगी ऐसी खूंखार बल्लेबाजी
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved