MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Sports
  • Cricket
  • Year 2022: सा. अफ्रीका में 19 और इंग्लैंड में 15 साल बाद इतिहास रच सकती है Team India, IPL भी होगा धमाकेदार

Year 2022: सा. अफ्रीका में 19 और इंग्लैंड में 15 साल बाद इतिहास रच सकती है Team India, IPL भी होगा धमाकेदार

भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) ने साउथ अफ्रीका (South Africa) के खिलाफ सेंचुरियन टेस्ट जीतकर साल 2021 का शानदार समापन किया। बीते साल टीम इंडिया का प्रदर्शन कई मौकों पर बेहद शानदार रहा तो वहीं कई जगह टीम को निराशा भी हाथ लगी। अब साल 2022 में टीम इंडिया के सामने नई चुनौतियां होंगी। इस साल भारतीय क्रिकेट टीम का कार्यक्रम बेहद व्यस्त रहने वाला है। 

4 Min read
Author : Asianet News Hindi
| Updated : Jan 01 2022, 12:55 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
111

नए साल की शुरुआत में इतिहास रच सकती है टीम इंडिया 

नए साल में टीम इंडिया अगले एक सप्ताह में फैंस को न्यू ईयर का बड़ा तोहफा दे सकती है। टीम पहली बार साउथ अफ्रीका में टेस्ट सीरीज जीतने का कारनामा अंजाम दे सकती है। टीम इंडिया साउथ अफ्रीका को तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 से आगे चल रही है। सेंचुरियन में खेले गए पहले टेस्ट मैच भारत ने मेजबान टीम को 113 रनों से हराया था। 

अब भारत साउथ अफ्रीका को टेस्ट सीरीज में हरा देती है तो इतिहास रच देगी। भारत आज तक अफ्रीकी सरजमीं पर टेस्ट सीरीज नहीं जीत पाई है। अब तक खेली 7 सीरीज में मेजबान टीम ने भारत को 6 में हराया है, 1 सीरीज ड्रॉ रही। भारत ने अपना पहला साउथ अफ्रीका दौरा 1992-93 में किया था। टेस्ट सीरीज के बाद टीम इंडिया 3 वनडे मैचों की सीरीज भी खेलेगी। 

211

फरवरी में वेस्टइंडीज टीम आएगी भारत 

साउथ अफ्रीका दौरे से लौटने के बाद भारतीय टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ 3 वनडे और 3 टी20 मैचों की सीरीज खेलेगी। वेस्टइंडीज टीम भारत दौरे पर आएगी। वेस्टइंडीज टीम ने अंतिम बार 2019/20 में भारत का दौरा किया था। 

311

5 साल बाद श्रीलंका का भारत दौरा 

फरवरी के अंत में श्रीलंका क्रिकेट टीम भारत दौरे पर आएगी। टीम 5 साल के लंबे अंतराल के बाद भारत दौरे पर आएगी। इस दौरे पर लंकाई टीम 2 टेस्ट  मैच और 3 टी 20 मैचों की सीरीज खेलेगी। श्रीलंका टीम अंतिम बार साल 2017 में भारत दौरे पर आई थी। 

411

अप्रेल में आईपीएल का आयोजन 

अप्रेल में आईपीएल के 15वें सीजन का आयोजन होगा। इस साल से आईपीएल में 8 की जगह 10 टीमें भाग लेंगी। इसके अलावा इस बार मैचों की संख्या भी बढ़ जाएगी। इस बार कुल 74 मैच खेले जाएंगे। पिछली बार आईपीएल में 60 मैच खेले गए थे। इस बार लखनऊ और अहमदाबाद के रूप में दो नई फ्रेंचाइजी जुड़ी हैं।  

511

जून में साउथ अफ्रीकी टीम आएगी भारत दौरे पर 

जून में साउथ अफ्रीकी टीम भारत दौरे पर आएगी। हालांकि दौरे पर सिर्फ एक ही सीरीज खेली जाएगी। दोनों टीमों के बीच 5 टी 20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी। 

611

जुलाई में इंग्लैंड का अधूरा दौरा पूरा करेगी टीम इंडिया 

टीम इंडिया जुलाई में इंग्लैंड का अपना पिछला अधूरा दौरा पूरा करने जाएगी। 2021 में भारतीय टीम इंग्लैंड दौरे पर 5 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए गई थी। तब कोरोना के कारण सीरीज को रद्द करना पड़ा था। सीरीज के चार मैच खेले गए जिनमें 2 भारत ने जीते थे और 1 इंग्लैंड ने जीता था। एक मैच ड्रॉ रहा था। सीरीज की शुरुआत पांचवें टेस्ट मैच से होगी। अगर भारत अंतिम टेस्ट  जीत जाता है तो सीरीज 3-1 से अपने नाम कर लेगा। इस दौरे पर टेस्ट सीरीज के बाद 2 टी 20 और 3 वनडे मैचों की सीरीज भी खेली जाएगी।

711

जुलाई में वेस्टइंडीज दौरे पर जाएगी टीम इंडिया 

भारतीय क्रिकेट टीम जुलाई में वेस्टइंडीज के दौरे पर जाएगी। इस दौरे पर टीम इंडिया 3 वनडे और 3 टी 20 मैच खेलेगी। वेस्टइंडीज के दौरे को लेकर अभी केवल तारीखों का ऐलान किया गया है वेन्यू अभी तक नहीं किए गए हैं।  

811

एशिया कप का आयोजन  

एशिया कप का आयोजन इस बार श्रीलंका में होगा। टी 20 फॉर्मेट में आयोजित होने वाला यह प्रतिष्ठित टूर्नामेंट पूरे चार साल बाद होगा। इस टूर्नामेंट की तारीख अभी तक तय नहीं है बस इतना तय है कि ये सितंबर में खेला जाएगा। 

911

5 साल बाद भारत में टेस्ट सीरीज खेलेगी ऑस्ट्रेलिया टीम 

सितंबर में ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम भारत दौरे पर आएगी। इस दौरे पर कंगारू टीम 4 टेस्ट और 3 टी-20 मैचों की सीरीज खेलीगी। ऑस्ट्रेलिया टीम पूरे 5 साल बाद भारत दौरे पर टेस्ट सीरीज खेलेगी। 

1011

अक्टूबर में टी 20 वर्ल्ड कप 

अक्टूबर-नवंबर में ऑस्ट्रेलिया में टी 20 वर्ल्ड कप 2022 का आयोजन होगा। 2021 में दुबई में आयोजित हुए पिछले वर्ल्ड कप में भारतीय टीम का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा था। विराट ने इसी वर्ल्ड कप के बाद टी 20 की कप्तानी से इस्तीफा दे दिया था। अब अगले वर्ल्ड कप में टीम रोहित शर्मा की कप्तानी में खेलेगी। 

1111

नवंबर में भारत का बांग्लादेश दौरा 

नवंबर में भारतीय क्रिकेट टीम बांग्लादेश के दौरे पर जाएगी। इस दौरे पर टीम 2 टेस्ट और 3 वनडे मैचों की सीरीज खेलेगी। इस दौरे की तारीखों की अभी घोषणा नहीं हुई है। ये टीम इंडिया का साल 2022 का अंतिम दौरा होगा। 

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।
विराट कोहली
आईपीएल

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
RCB vs DC WPL Final: तो RCB नहीं दिल्ली जीत सकती थी फाइनल, लास्ट ओवर की चौथी बॉल में ऐसा क्या हुआ?
Recommended image2
RCB vs DC: फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने दिल्ली को हराया, स्मृति-वोल की मैच विनिंग साझेदारी से RCB दूसरी बार चैंपियन
Recommended image3
T20 World Cup: सेमी या फाइनल में भारत से भिड़े तो क्या करेंगे? पाक कप्तान का जवाब
Recommended image4
Top 10 Most Watched Cricket Matches: 10 सबसे ज्यादा देखे गए क्रिकेट मैच, 6 भारत-पाक के ही
Recommended image5
RCB vs DC फाइनल में स्मृति मंधाना के सामने ट्रिपल मिशन, नंबर-1 बनने के लिए करने होंगे ये 3 काम
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved