MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
TRENDING :
UP Mau Hospital Case
H-1B Visa
BRICS Summit
Putin India Visit
Top 10 Morning News
US Iran War
Hardoi Crime
Kal Ka Rashifal
BRICS Summit 2026
Gurugram PG Murder
iPhone Duo Price in India
Toxic Box Office Collection
Hanuman Ansh Box Office Collection
Mirzapur The Movie Box Office Collection
Hanuman Ansh Overseas Box Office Collection
Kanpur Murder Vineet Miniocha
Jefferies India Report 2026
Red Fort Blast
Indian-Origin Couple Donation
Top 10 Latest News
Aaj Ka Rashifal
  • Home
  • Sports
  • Cricket
  • कभी ऐसे पति को चीयर करने IPL में आती थीं Shikhar Dhawan की वाइफ, क्या 1 खास चीज को मानती थी लकी चार्म

कभी ऐसे पति को चीयर करने IPL में आती थीं Shikhar Dhawan की वाइफ, क्या 1 खास चीज को मानती थी लकी चार्म

स्पोर्ट्स डेस्क : आईपीएल (IPL 2021) के दूसरे चरण में बुधवार को दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद (DC vs SRH) के बीच हुए मुकाबले में दिल्ली ने हैदराबाद को आठ विकेट से हरा दिया। इस मैच में दिल्ली (Delhi capitals) के धुरंधरों ने गजब की बैटिंग की। वहीं, टीम के 'गब्बर' शिखर धवन (shikhar dhawan) ने एक बार फिर सीरीज में 400+ का आकंड़ा पार किया। हैदराबाद के खिलाफ उन्होंने धुआंधार 42 रन बनाए, जिसके चलते उन्होंने ऑरेंज कैप भी वापस पा ली। इस मैच में उन्होंने 37 गेंदों में 6 चौके और एक छक्का लगाकर 42 रन बनाए। आईपीएल में लगभग हर सीजन में उनकी Ex वाइफ उन्हें सपोर्ट करने आती थी। लेकिन इस बार दोनों के तलाक के बाद वो यहां मौजूद नहीं है। आइए आज आपको दिखाते हैं, आयशा की आईपीएल के दौरान की कुछ तस्वीरें...

3 Min read
Author : Asianet News Hindi
| Updated : Sep 23 2021, 10:05 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
19

शिखर धवन ने 2012 में एक ऑस्ट्रेलियाई नागरिक आयशा मुखर्जी (Ayesha Mukherjee) से शादी की है। लेकिन 8 साल बाद दोनों की शादी का अंत हो गया। आयशा, धवन से 10 साल बड़ी है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
29

बता दें कि आयशा ने पहले एक ऑस्ट्रेलियाई बिजनेसमैन से शादी की थी लेकिन बाद में दोनों का तलाक हो गया। उनकी पहली शादी से दो बेटियां हैं, रिया और अलियाह।

39

आयशा मुखर्जी एक किकबॉक्सर हैं और अपनी फिटनेस का खास ख्याल रखती हैं। धवन की Ex वाइफ काफी स्टाइलिश हैं, लेकिन अधिकतर उन्हें सिर पर टोपी लगाए ही देखा गया है। घर हो या स्टेडियम वह हमेशा कैप पहनती हैं। आखिर उन्हें अपनी कैप से इतना लगाव क्यों है, क्या वो इसे धवन के लिए लकी चार्म मानती थी?

49

आयशा IPL के दौरान कई बारे अपने पति और उनकी टीम को चीयर करने मैदान पर आई है। अन्य क्रिकेटर्स की वाइफ्स से अलग आयशा यहां भी हमेशा कैप लगाई नजर आई थीं।

59

एक बार आयशा ने बताया था कि 'मैं छोटी-छोटी बातों में टाइम खराब नहीं करती हूं। मेरा ध्यान उन बातों पर रहता है जो मेरे लिए जरूरी हैं। मुझे फिटनेस पसंद है, इसलिए मैं हर दिन ट्रेनिंग करती हूं। इसके बाद मेरा पूरा समय परिवार के लिए जाता है। उनका खाना बनाना, घर की सफाई, स्कूल छोड़ने जाना, अपने बिजनेस पर काम करना, बच्चों के साथ खेलना, यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो बनाना ये सब मैं खुद ही करती हूं। इसलिए मैं ड्रेसिंग में या बालों को संवारने में ज्यादा वक्त नहीं खराब करती हूं और कैप पहन लेती हूं।'

69

खैर आयशा का कैप वाला लुक उन्हें सबसे अलग बनाता है और फैंस को भी उनका स्टाइल काफी पसंद आता है। हालांकि, इस बार धवन और टीम को उनकी कमी जरूर खल रही होगी, क्योंकि उनसे अलग होने के बाद वह वापस अपने घर ऑस्ट्रेलिया चली गई हैं।

79

दोनों की लव स्टोरी बात करें तो, इसमें हरभजन सिंह का बड़ा हाथ रहा था। हरभजन सिंह आयशा के म्यूच्यूयल फ्रेंड थे। दोनों की पहली मुलाकात फेसबुक पर हुई थी। 2009 में सगाई करने के 3 साल बाद तक धवन और आयशा ने सिर्फ इसलिए शादी नहीं की थी, क्योंकि दोनों चाहते थे कि धवन पहले एक सफल क्रिकेटर बन जाए। 

89

इसके बाद 2012 में दोनों ने शादी कर ली। शादी के 2 साल के बाद 2014 में शिखर धवन और आयशा के यहां एक बेटे का जन्म हुआ और उन्होंने उसका नाम जोरावर रखा। तलाक के बाद उनका बेटा अपनी मां के साथ रह रहा है। वहीं, धवन इस वक्त आईपीएल में शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं।

99

बुधवार को हुए मैच में उन्होंने हैदराबाद के खिलाफ 42 रन बनाए और इस सीजन भी 400 से अधिक का स्कोर किया है। धवन के नाम फिलहाल 9 मैचों में 422 रन हो गए हैं। इससे पहले वो 8 बार ऐसा कर चुके हैं। उन्होंने 2011, 2012, 2016, 2017, 2018, 2019, 2020 और 2021 में 400 से ज्यादा रन बनाए थे।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
जिस दिन किया T20 डेब्यू, उसी दिन होगा टीवी पर आगाज, रोहित शर्मा का यह वीडियो देखा क्या?
Recommended image2
2027 वनडे वर्ल्ड कप को लेकर रोहित शर्मा का ‘क्लियर मैसेज’? एक टीशर्ट से दिया मजेदार जवाब!
Recommended image3
India W vs Bangladesh W: कौन जीता एशिया कप 2026 का सेमीफाइनल? जानें किसे मिली फाइनल में जगह
Recommended image4
80s के ट्रेंड में छाए क्रिकेट कपल, विराट-अनुष्का से धोनी-साक्षी तक दिखे स्टाइलिश
Recommended image5
Jharkhand Cricketers: धोनी के बाद अब झारखंड के 5 क्रिकेटरों का जलवा, दलीप ट्रॉफी में चमकी नई पीढ़ी
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved