MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Sports
  • Cricket
  • स्वैग से पति का चीयर करने पहुंची चहल की वाइफ, इस बात पर फैंस ने लगाई जमकर लताड़

स्वैग से पति का चीयर करने पहुंची चहल की वाइफ, इस बात पर फैंस ने लगाई जमकर लताड़

स्पोर्ट्स डेस्क: IPL2021 के फेज-2 के दूसरे मुकाबले में सोमवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) ने आसानी से हरा दिया। बेंगलुरू के 92 रनों के लक्ष्य को कोलकाता ने 10 ओवरों में एक विकेट गंवाकर 94 रन बनाकर हासिल कर लिया। इस मैच में आरसीबी की ओर से केवल युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) ने 1 विकेट लिया था। इस दौरान मैच में उन्हें चीयर करने के लिए उनकी वाइफ और मशहूर डांसर धनाश्री वर्मा (Dhanashree Verma) भी वहां मौजूद थी। मंगलवार को उन्होंने इंस्टाग्राम पर  मैच के दौरान की अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की है, जिसपर फैंस उन्हें जमकर लताड़ लगा रहे हैं। आइए आपको भी दिखाते हैं, उनकी ये तस्वीरें और फैंस का रिएक्शन...(Photo Sorce- Instagram)

2 Min read
Author : Asianet News Hindi
| Updated : Sep 21 2021, 11:23 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16

युजवेंद्र चहल की वाइफ धनाश्री वर्मा ने मंगलवार को इंस्टाग्राम पर 3 फोटो शेयर की है, जिसमें वह अपने पति और उनकी टीम को मैच के दौरान चीयर कर रही हैं। फोटो शेयर कर उन्होंने लिखा- 'मैदान पर वापस आकर अच्छा लगा, अभी बहुत गर्मी थी लेकिन खिलाड़ियों को बधाई।'

26

इन तस्वीरों में धनाश्री हमेशा की तरह ही बहुत खूबसूरत लग रही हैं। उन्होंने व्हाइट कलर का क्रॉप टॉप पहन रखा है। साथ ही ब्लू जींस पर आइकॉनिक बेल्ट लगाया हुआ है। खुले बालों और आंखों में चश्मा लगाए वह गजब लग रही हैं।

36

हालांकि, इन तस्वीरों को शेयर करने के बाद उन्हें एक बार फिर फैंस के गुस्से का शिकार होना पड़ा। एक यूजर ने उनकी फोटो पर लिखा कि, 'तुम पनोती लेकर आई हो चहल के लिए।' वहीं, एक अन्य यूजर ने आरसीबी की हार पर तंज कसा और लिखा कि, 'एटीट्यूड किस बात का 94 पर ऑल आउट हुई आरसीबी...'

46

ये कोई पहली बार नहीं है, जब धनाश्री को ट्रोल किया जा रहा है। इससे पहले भी कई मौकों पर चहल की परफॉर्मेंस को लेकर उन्होंने खूब खरी-खोटी सुनाई जाती है।
 

56

इस मैच की बात करें तो रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओर से एक मात्र विकेट युजवेंद्र चहल ने ही लिया था। उन्होंने 48 रन पर केकेआर के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल को मोहम्मद सिराज के हाथों कैच आउट करवाया था।
 

66

हालांकि, IPL2021 के दूसरे चरण के अपने पहले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bangalore) को कोलकाता नाइटराइडर्स (Kolkata Knight Riders) के हाथों करारी शिकस्त झेलनी पड़ी। आरसीबी पहले बल्लेबाजी करते हुए 19 ओवर में केवल 92 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। वहीं, केकेआर ने 1 विकेट गंवाकर 10 ओवर में ही लक्ष्य को हासिल कर लिया। 

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
T20 World Cup 2026 से पहले टीम इंडिया को मिले 3 Good News, काम कर गया न्यूजीलैंड सीरीज
Recommended image2
WPL 2026: Smriti Mandhana vs Jemimah Rodrigues में कौन है सबसे ज्यादा स्टाइलिश कप्तान
Recommended image3
T20 World Cup Warm Up Match: वर्ल्ड कप में संजू या किशन? भारत का पहला वॉर्म-अप मैच
Recommended image4
U19 World Cup: फाइनल के लिए भारत-अफगानिस्तान भिड़ंत, नो एक्सपेरिमेंट
Recommended image5
DC vs GG: कल का मैच कौन जीता, WPL Result दिल्ली कैपिटल्स vs गुजरात जायंट्स
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved